By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अफगानिस्तान के साथ मैच हुआ टाई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

अफगानिस्तान के साथ मैच हुआ टाई

Last updated: September 26, 2018 1:20 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

दुबई:एशिया कप-2018 के सुपर-4 के मैच में भारत का सामना अफगानिस्तान के साथ हुआ। दोनों देशों के बीच हुआ ये मुकाबला टाई के साथ खत्म हुआ। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने अपने ओपनर बल्लेबाज मो. शहजाद के शानदार 124 रन और मो. नबी के 64 रन की पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 252 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 253 रन का लक्ष्य मिला था। जीत के लिए मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 49.5 ओवर में 252 रन पर ऑल आउट हो गई।
शहजाद का शतक, नबी का अर्धशतक
भारत को पहली सफलता रवींद्र जडेजा ने दिलाई, उन्होंने जावेद अहमदी को धौनी के हाथों स्टंप आउट करवा अफगानिस्तान को पहला  झटका दिया, इसके बाद जड्डू ने रहमत शाह को क्लीन बोल्ड कर अफगान टीम का दूसरा विकेट लिया। कुलदीप यादव ने अफगानिस्तान का तीसरा विकेट लिया, इस चाइनामैन गेंदबाज ने शाहिदी को धौनी के हाथों स्टंप आउट करवा पवेलियन भेजा। इसकी अगली ही गेंद पर असगर अफगान भी कुलदीप की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
इसके बाद दीपक चाहर ने नइब को आउट कर अफगानिस्तानी टीम को 5वां झटका दिया। खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे मोहम्मद शहजाद का विकेट केदार जाधव ने लिया। जाधव की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह दिनेश कार्तिक को कैच दे बैठे। टीम के ओपनर बल्लेबाज मो. शहजान ने अपनी टीम के लिए तूफानी पारी खेली। उन्होंने 116 गेंदों पर 124 रन बनाए। उन्हें केदार जाधव ने दिनेश कार्तिक के हाथों कैच करवाकर पवेलियन वापस भेजा। रवींद्र जडेजा ने नजीबुल्लाह जारदान को LBW आउट कर भारत को 7वीं सफलता दिलाई। मो. नबी ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 56 गेंदों पर 64 रन बनाए। उन्हें खलील अहमद ने कुदलीप यादव के हाथों कैच आउट करवा दिया। राशिद खान 12 रन बनाकर जबकि आफताब आलम 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रवींद्र जडेजा रहे और उन्होंने तीन विकेट लिए। कुलदीप ने दो जबकि खलील अहमद, दीपक चाहर और केदार जाधव ने एक-एक विकेट हासिल किए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आचार्य भिक्षु अतींद्रिय चेतना के धनी थेः मुनि जिनेश कुमार
Next Article सरकारी बैंकों की समीक्षा के बाद बोले जेटली – कर्ज वसूली की रफ्तार बढ़ी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

एस. एस. राजामौली की ‘वाराणसी’ का होगा इंटरनेशनल डेब्यू, मेक्सिको के ‘थंडर स्टेज’ पर एस. एस. दिखेगी फिल्म की पहली झलक
entertainment
April 23, 2026
कोई भी कभी रणवीर सिंह को को-एक्टर के रूप में पीछे नहीं छोड़ पाएगा, बोलीं सारा अर्जुन
entertainment
April 23, 2026
नेशनल अवॉर्ड-विनर अनुपम पटनायक लाए ‘मंत्र मुग्ध’- डर, हंसी और जादू का फुल ऑन कॉकटेल!
entertainment
April 23, 2026
गंगा एक्सप्रेस-वे से तीर्थ सर्किट हुआ मजबूत, कई धार्मिक स्थल होंगे कनेक्ट
state
April 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?