By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से एशिया में संक्रमण का आंकड़ा 13.60 लाख के पार; दुनिया में अब तक 70.39 लाख संक्रमित
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से एशिया में संक्रमण का आंकड़ा 13.60 लाख के पार; दुनिया में अब तक 70.39 लाख संक्रमित

Last updated: June 8, 2020 7:52 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 3 हजार 422 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 70 लाख 39 हजार 801 हो गया है। अब तक 34 लाख 42 हजार 559 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, एशिया में संक्रमण के मामले अब तक 13 लाख 60 हजार से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं, 35 हजार 20 लोगों की मौत हो चुकी है। महाद्वीप में भारत सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां अब तक 2.57 लाख से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं, जबकि 7206 लोगों की जान जा चुकी है।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 19,97,358 1,12,226 7,52,925
ब्राजील 6,78,360 36,078 3,02,084
रूस 4,67,673 5,859 2,26,731
स्पेन 2,88,630 27,136 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,86,194 40,542 उपलब्ध नहीं
भारत 2,57,161 7,206 1,23,785
इटली 2,34,998 33,899 1,65,837
पेरू 1,91,758 5,301 82,731
जर्मनी 1,85,759 8,770 1,69,100
ईरान 1,71,789 8,281 1,34,349

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

रूस: 8984 नए मामले

रूस में 24 घंटे में संक्रमण के 8984 मामले सामने आए हैं और 134 लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक 4.67 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका और ब्राजील के बाद रूस सबसे संक्रमित देश है। वहीं, यहां अब तक 5859 लोगों की जान जा चुकी है।

सऊदी अरब: मरीजों की संख्या 1 लाख के पार

सऊदी अरब में संक्रमण का आंकड़ा एक लाख के पार हो गया है। यहां अब तक 712 लोगों की जान जा चुकी है। यहां 24 घंटे में तीन हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं, जबकि 36 लोगों की मौत हुई है। यहां शनिवार को पहली बार तीन हजार से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हुई है। यहां 2 मार्च को संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि हुई थी।

स्पेन: साफ-सफाई पर ध्यान देने की अपील

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने रविवार को युवाओं से अपील की कि अपने माता-पिता या दादा-दादी के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि हम अब तक पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। देश में अब तक 27 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2.88 लाख संक्रमित हैं।

पाकिस्तान: 4,960 नए मरीज मिले

पाकिस्तान में रविवार तक संक्रमितों की संख्या 1 लाख 687 हो गई। यहां अब तक 2,018 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 4,960 नए मरीज मिले हैं। बढ़ते मामले के बावजूद प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि वे देश में सख्ती से लॉकडाउन लागू नहीं करेंगे। ऐसा करने से देश की अर्थव्यवस्था तबाह हो जाएगी और गरीबी बढ़ेगी।

हमने संक्रमण की जानकारी समय पर दी: चीन
चीन पर कई देशों ने वक्त पर कोरोनावायरस के संबंध में जानकारी ना देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में चीन ने रविवार को श्वेत पत्र जारी किया। चीन ने कहा- संक्रमण के बारे में हमने डब्ल्यूएचओ को समय से बता दिया था। वायरस के जीनोम सीक्वेंस और इसकी जांच के तरीके भी समय से साझा किए थे। अमेरिका को 4 जनवरी को जानकारी दी गई थी।

बांग्लादेश: मंत्री संक्रमित
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बांग्लादेश के एक मंत्री बीर बहादुर उशवे सिंग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वे देश के कैबिनेट में पहले ऐसे मंत्री हैं, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले 9 दिन से उनमें कोरोनावायरस के लक्षण थे। शनिवार की रात उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। देश में अब तक 65 हजार से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। वहीं, 888 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्राजील ने कोरोना के आंकड़े वेबसाइट से हटाए

ब्राजील ने कोरोना से जुड़े आंकड़े शनिवार को वेबसाइट से हटा दिए। इस वेबसाइट पर देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या, मौत और इससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बताई जा रही थी। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने संक्रमितों की कुल संख्या जारी करना भी बंद कर दिया। अब तक ब्राजील में 6 लाख 72 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने कहा कि कोरोना के बढ़ते आंकड़े देश के मौजूदा हालात नहीं बताते। मामलों को कम करने की कोशिश जारी है। पिछले हफ्ते ही यहां मौतों का आंकड़ा 36 हजार से ज्यादा हो गया था, जोकि अमेरिका से भी ज्यादा था।

न्यूयॉर्क में मौतों का आंकड़ा निचले स्तर पर पहुंचा

अमेरिका में 24 घंटे में 22 हजार 836 मरीज मिले हैं और 706 लोगों की जान गई है। यहां मौतों का आंकड़ा 1 लाख 12 हजार से ज्यादा हो गया है। वहीं, संक्रमितों की संख्या 19 लाख 88 हजार से ज्यादा हो चुकी है। वहीं, न्यूयॉर्क में शनिवार को 35 संक्रमितों की मौत हुई। यह बीते दो महीने में यहां सबसे कम मौतें हैं। एक दिन पहले तक यहां 42 मौतें हुई थीं। न्यूयॉर्क के मेयर एंड्रयू क्यूमो ने कहा यह पहले की तुलना में वास्तव में एक अच्छी खबर है। यहां 8 जून से लॉकडाउन में छूट दी जाएगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article श्वेत महिला की लापरवाही से अश्वेत बच्चे की छत से गिरने से मौत, देशभर में प्रदर्शनकारी ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ के नारे लगाते हुए सड़कों पर उतरे
Next Article कोरोना से देश में अब तक 2.57 लाख केस;लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड 10 हजार 768 मरीज बढ़े

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश
national
May 6, 2026
भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण महाराष्ट्र में हर दिन 8 किसानों की आत्महत्या, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसान बर्बाद होंगे: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 6, 2026
राघव जुयाल और कोमल पावस्कर की नई जोड़ी है ‘इकाई’ की सबसे बड़ी खासियत
entertainment
May 6, 2026
कॉन्टेंट क्वीन एकता कपूर के 8 आइकॉनिक किरदार जो घर-घर में बने पहचान
entertainment
May 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?