By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 38.51 लाख संक्रमित और 2.66 लाख जान गई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 38.51 लाख संक्रमित और 2.66 लाख जान गई

Last updated: May 7, 2020 10:20 pm
Surabhi Saloni
Share
10 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक दो लाख 66 हजार 10 लोगों की मौत हो चुकी है। 38 लाख 51 हजार 424 लोग संक्रमित हैं, जबकि 13 लाख 17 हजार 109 ठीक हो चुके हैं। अमेरिका के बाद अब जापान ने भी कोरोनावायरस के इलाज के लिए रेमडेसिविर दवा को मान्यता दी है। रेमडेसिविर को अमेरिकी कंपनी गिलियड साइंसेज ने बनाया है। अमेरिका का दावा है कि इस दवा से कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट में इजाफा होता है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 12,65,212 74,881 2,13,126
स्पेन 2,56,855 26,070 1,63,919
इटली 2,14,457 29,684 93,245
ब्रिटेन 2,01,101 30,076 उपलब्ध नहीं
फ्रांस 1,74,191 25,809 53,972
जर्मनी 1,68,162 7,275 1,37,696
रूस 1,77,160 1,625 23,803
तुर्की 1,31,744 3,584 78,202
ब्राजील 1,26,611 8,588 51,370
ईरान 1,01,650 6,418 81,587

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अपडेट्स

  • चीन ने गुरुवार को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन का समर्थन किया है। कहा है कि वायरस लैब से नहीं बल्कि नेचर से आया है। इसके साथ ही कहा है अमेरिका के आरोप बेबुनियाद हैं। कहा है कि अगर वुहान की लैब से वायरस निकलने के सुबूत हैं तो उन्हें सामने लाएं।
  • चीन में कोरोनावायरस के प्रकोप के पांच महीने के बाद अब पूरे देश को लो रिस्क वाला घोषित कर दिया गया है।
  • अमेरिका के बाद अब जापान ने भी कोरोनावायरस के इलाज के लिए रेमडेसिविर दवा को मान्यता दी है। रेमडेसिविर को अमेरिकी कंपनी गिलियड साइंसेज ने बनाया है। अमेरिका का दावा है कि इस दवा से कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट में इजाफा होता है।
  • स्कॉटलैंड में तीन हफ्ते और लॉकडाउन बढ़ाया गया है। यहां की फर्स्ट मिनिस्टर निकोला स्टरजन ने कहा कि अभी लॉकडाउन में छूट देना खतरनाक हो सकता है।
  • अमेरिका की मॉडेर्ना कंपनी की ओर से कोरोनावायरस के लिए तैयार की वैक्सीन के ट्रायल का फेज-2 शुरू किया जाएगा। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने मंजूरी दी है।
  • मलेशिया, दुबई और यूएई ने ब्रिटेन को पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव ईक्विपमेंट) से लदे शिप भेजे हैं। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमनिक रॉब ने इन देशों का धन्यवाद दिया है।

पाकिस्तान: शनिवार से लॉकडाउन में ढील देने का ऐलान किया
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने घोषणा की है कि उनकी सरकार शनिवार से लॉकडाउन में ढील देना शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, इसके चलते यह फैसला लिया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। पाकिस्तान में अब तक संक्रमण के 24 हजार 648 मामले आए हैं और 585 लोगों की मौत हो चुकी है।
ब्राजील: 24 घंटे में 615 लोगों की मौत
ब्राजील में 24 घंटे में 615 लोगों की मौत हुई है और 10 हजार 503 नए मामले मिले हैं। दक्षिण अमेरिका में ब्राजील सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां अब तक 8536 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के चीफ ऑफ स्टाफ ने बुधवार को कहा कि महामारी कम से कम साल भर हमारे साथ ही रहेगी।

पोलैंड: राष्ट्रपति चुनाव स्थगित
पोलैंड में होने वाली राष्ट्रपति चुनाव को महमारी के चलते स्थगित कर दिया गया है। चुनाव के तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। कपोलैंड के रेडियो के मुताबिक, देश में महामारी से 733 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 14 हजार 740 मामले अब तक सामने आए हैं।

जर्मनी: महामारी का प्रकोप पूरे साल रहेगा
जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के चीफ ऑफ स्टाफ ने एक रेडियो से बातचीत में कहा कि हम महामारी के बाद की स्थिति में नहीं हैं। हम इसके बीच में जी रहे हैं। यह अभी कम से कम पूरे साल हमारे साथ चलेगी। कुछ दिनों पहले मर्केल ने प्रतिबंधों में राहत देने की बात कही थी। यहां अब तक एक लाख 68 हजार संक्रमित हैं, जबकि सात हजार से ज्यादा मौत हो चुकी है।

अप्रैल में हर दिन औसतन 80 हजार केस मिले: डब्ल्यूएचओ

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को कहा कि अप्रैल में हर दिन औसतन 80 हजार संक्रमण के केस सामने आए। भारत और बांग्लादेश जैसे दक्षिण एशियाई देशों में संक्रमण में तेजी देखी जा रही है। जबकि पश्चिमी यूरोप के देशों में कमी आ रही है। इस दौरान पूर्वी यूरोप के देशों, अफ्रीका, दक्षिण-पूर्व एशिया और अमेरिका से ज्यादा केस सामने आए हैं।

अमेरिका: न्यूयॉर्क में एक दिन में 232 जान गई

अमेरिका में 24 घंटे में 2073 लोगों की जान गई और 25 हजार 459 केस मिले। यहां मृतकों की संख्या 75 हजार के करीब हो गई है। वहीं, 12 लाख 65 हजार से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने बुधवार को बताया कि राज्य में एक दिन में 232 लोगों ने जान गंवाई है। इनमें 207 की मौत हॉस्पिटल में और 24 की नर्सिंग होम में हुई है। अब यहां संक्रमण और मौतों में कमी आ रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि व्हाइट हाउस कोरोना टास्क फोर्स खत्म नहीं किया जाएगा। एक दिन पहले उन्होंने और उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने इसे खत्म कर अर्थव्यवस्था खोलने वाला ग्रुप बनाने की बात कही थी। लेकिन अब यह पैनल वक्सीन बनाने पर ध्यान केंद्रीत करेगा।

स्पेन: 24 मई तक इमरजेंसी बढ़ाई गई

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की सरकार ने 24 मई तक देश में इमरजेंसी बढ़ा दी है। कुछ दिन पहले ही सरकार ने प्रतिबंधों में ढील दी थी। बच्चों को भी घर से बाहर खेलने की अनुमति दी गई थी। देश में अब तक दो लाख 56 हजार 855 लोग संक्रमित हैं, जबकि 26 हजार 70 की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन: 2 लाख से ज्यादा संक्रमित
ब्रिटेन में एक दिन में 649 लोगों की मौत हुई है और करीब पांच हजार नए केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या दो लाख से ज्यादा हो गई है। साथ ही 30 हजार 76 लोगों की जान जा चुकी है। देश में सोमवार से प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है। पीएम बोरिस जॉनसन ने संक्रमण से ठीक होने के बाद पहली बार संसद में कहा कि हर व्यक्ति की मौत त्रासदीपूर्ण है।

इटली: मृतकों में लगातार कमी
इटली में 24 घंटे के दौरान 369 लोगों की मौत हुई है। नागरिक सुरक्षा विभाग ने बुधवार को कहा कि छह मई तक देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 14 हजार 457 हो गई है। इटली यूरोप में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। वहीं, सबसे ज्यादा मौत ब्रिटेन में हुई हैं।

द.कोरिया: संक्रमितों की संख्या 10,810
दक्षिण कोरिया में एक दिन में चार मरीज मिले। अब तक 10 हजार 810 लोग संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (केसीडीसी) ने गुरुवार को बताया कि 24 घंटे के दौरान इस महामारी से केवल एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतकों की संख्या 256 हो गई है। द. कोरिया में संक्रमण के प्रसार में काफी कमी आई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों में कुछ ढील देने की घोषणा की है। देश में अब तक 6 लख 30 हजार लोगों की कोरोना जांच की गई है।

आरोप लगाने के बजाए महामारी पर ध्यान दे अमेरिका: चीन
अमेरिका में चीनी राजदूत सुई तीआंकी ने अमेरिकी सरकार को आरोप-प्रत्यारोप लगाने का खेल बंद कर महामारी से निपटने की सलाह दी। उन्होंने कहा- चीन पर आरोप लगाना सही नहीं होगा, क्योंकि इससे महामारी के खिलाफ लड़ाई कमजोर होगी। हमेशा चीन को कोसने की प्रवृति राजनितिक लाभ के लिए की जाने वाली गंदी राजनीति है। महामारी से चीन सबसे पहले पीड़ित होने वाला देश था, इसलिए जिम्मेदार ठहराने का सवाल ही नहीं होता। यदि चीन को कोरोना से हुए नुकसान की भरपाई करनी होगी तो अमेरिका को भी 2008 में हुए वित्तीय संकट के लिए भरपाई करनी चाहिए।

सीरिया: प्रतिबंधों को हटाएगा
सीरिया प्रतिबंधों को हटाएगा। 10 मई से राज्यों में सार्वजनिक परिवहन की अनुमति दी जाएगी। स्कूल 31 मई से खोले जाएंगे। सरकार के कोरोना प्रतिक्रिया केंद्र ने बुधवार को बयान जारी कर कहा, “देश के सभी प्रांतों में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में सभी प्रकार के सार्वजनिक परिवहन के संचालन को फिर से शुरू किया जाएगा। हालांकि, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा। सीरिया पश्चिमी एशिया में सबसे कम प्रभावित देशों में से एक है। यहां अभी तक 45 मामलों की पुष्टि हुई है औऱ तीन की मौत हुई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article क्यों हमें ताज़ा कर जाती है भोपाल गैस त्रासदी ? 
Next Article कोरोना से देश में 55 हजार 792 मामले;ओडिशा समेत 13 राज्यों में 24 घंटे में कोई नया केस नहीं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?