By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में 55 हजार 792 मामले;ओडिशा समेत 13 राज्यों में 24 घंटे में कोई नया केस नहीं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में 55 हजार 792 मामले;ओडिशा समेत 13 राज्यों में 24 घंटे में कोई नया केस नहीं

Last updated: May 7, 2020 10:30 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 55 हजार 792 हो गई है। गुरुवार को महाराष्ट्र में 1362, गुजरात में 388, तमिलनाडु में 508, पंजाब में 118, राजस्थान में 83, उत्तरप्रदेश में 73 समेत 2800 से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। दिल्ली में आईटीबीपी के 37 नए जवान संक्रमित मिले हैं। अब तक कुल 82 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कुल 52 हजार 952 संक्रमित हैं। 35 हजार 902 का इलाज चल रहा है। 15 हजार 2066 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1783 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि गुरुवार सुबह तक 24 घंटे में 3561 संक्रमित मिले। केरल, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर समेत 13 राज्यों में कोई नया मामला सामने नहीं आया। दूसरे देशों के मुकाबले भारत में मृत्युदर (3.3%) कम है। रिकवरी रेट बढ़कर 28.83% हो गई है।

जून-जुलाई में बढ़ सकता संक्रमण
दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि जून और जुलाई महीने में कोरोना संक्रमण चरम पर पहुंच सकता है। मौजूदा डाटा और जिस तरह से केस बढ़ रहे हैं, उनके हिसाब से संक्रमण बढ़ने का खतरा है। हालांकि इसे प्रभावित करने वाले कई फैक्टर हैं। वक्त बीतने पर ही हम यह जान सकते हैं कि यह फैक्टर कितने प्रभावी हैं और लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने से क्या फायदा हुआ।

अश्वगंधा, यष्टिमधु जैसी आयुर्वेदिक दवाओं का ट्रायल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों और अधिक जोखिम वाले इलाकों में काम कर रहे लोगों पर अश्वगंधा, यष्टिमधु, पीपली और आयुष-64 जैसी आयुर्वेदिक दवाओं का क्लीनिकल ट्रायल किया जा रहा है। अभी तक अस्पतालों और अधिक जोखिम वाले इलाकों में काम कर रहे कई कोरोना वॉरियर्स को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट दी जा रही है।

कोरोना से संबंधित अहम अपडेट

  • दिल्ली और पंजाब के बाद अब उत्तराखंड सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाईं। यहां कैबिनेट ने पेट्रोल 2 रुपए और डीजल के दाम एक रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया है।
  • कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार छोटो उद्योगों के साथ-साथ सभी सेक्टर के लिए फाइनेंशियल पैकेज पर काम कर रही है। सड़क परिवहन मंत्रालय के सचिव गिरिधर अरामने ने बताया कि भारत सरकार, प्रधानमंत्री कार्यालय और आर्थिक मामलों से जुड़ा विभाग अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए राहत पैकेज पर काम कर रही है।
  • मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा है कि अब तक शहर में पुलिस के 250 जवानों में कोराना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से कोई भी आईसीयू में नहीं है। ऐसे बहुत कम केस हैं, जिनमें बीमारी के लक्षण नजर आ रहे हैं।
  • इंदौर पूर्व के एसपी यूसुफ कुरैशी ने बताया कि अभी तक शहर में 31 पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 22 का इलाज चल रहा है। 8 की इलाज के बाद छुट्‌टी हो गई है। 1 की इलाज की मौत हुई है।
  • आईएलएस जलश्व मालदीव के माले बंदरगाह पर पहुंच गया है। नौसेना के इस जहाज को ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत लॉकडाउन की वजह से फंसे भारतीयों को लाने के लिए भेजा गया है।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
04 मई 3900
06 मई 3656
05 मई 2971
03 मई 2676
02 मई 2567

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 18120 3094 651
गुजरात 7013 1500 425
दिल्ली 5532 1542 65
मध्यप्रदेश 3255 1099 185
राजस्थान 3400 1740 95
तमिलनाडु 5409 1547 37
उत्तरप्रदेश 3071 1130 60
आंध्रप्रदेश 1833 780 38
तेलंगाना 1107 648 29
पश्चिम बंगाल 1548 296 151
जम्मू-कश्मीर 793 335 9
कर्नाटक 705 366 30
केरल 503 469 4
पंजाब 1644 149 28
हरियाणा 594 260 7
बिहार 547 188 4
ओडिशा 206 62 2
झारखंड 132 37 3
उत्तराखंड 61 39 1
हिमाचल प्रदेश 45 34 3
असम 46 35 1
छत्तीसगढ़ 59 36 0
चंडीगढ़ 134 21 1
अंडमान-निकोबार 33 32 0
लद्दाख 42 17 0
मेघालय 12 10 1
पुडुचेरी 9 6 0
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
त्रिपुरा 64 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 1 0
मिजोरम 1 0 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल 52 हजार 952 संक्रमित हैं। 35 हजार 902 का इलाज चल रहा है। 15 हजार 2066 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1783 मरीजों की मौत हो चुकी है।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

मध्यप्रदेश, संक्रमित- 3138: यहां बीते 24 घंटे में 116 कोरोना संक्रमित मिले। भोपाल में 46 और इंदौर में 18 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। भोपाल में यह एक दिन में संक्रमितों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। बुधवार को प्रदेश में इस बीमारी से 7 लोगों की मौत हुई, इनमें तीन महीने की एक बच्ची भी शामिल है, जिसने जबलपुर में दम तोड़ा। उधर, ग्रीन जोन में शामिल झाबुआ और नीमच संक्रमित बढ़ने के कारण ग्रीन से ऑरेंज जोन में आ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में अब तक 38.51 लाख संक्रमित और 2.66 लाख जान गई
Next Article महाराष्ट्र के लोगों ने 4 दिन में पी ली 48 करोड़ की शराब

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?