By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 36.45 संक्रमित और 2.52 लाख मौतें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 36.45 संक्रमित और 2.52 लाख मौतें

Last updated: May 5, 2020 9:55 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन. दुनिया में करोनावायरस से अब तक दो लाख 52 हजार 390 लोगों की मौत हो चुकी है। 36 लाख 45 हजार 194 संक्रमित हैं। 11 लाख 94 हजार 872 ठीक हो चुके हैं। अमेरिका के सिएटल स्थित इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन ने कहा कि अगस्त में देश में 1 लाख 30 हजार से ज्यादा मौतें होंगी। यह अभी के आंकड़ों से दोगुना होगा। यहां अब तक करीब 70 हजार जान जा चुकी है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 12,12,835 69,921 1,88,027
स्पेन 2,48,301 25,428 1,51,633
इटली 2,11,938 29,079 82,879
ब्रिटेन 1,90,584 28,734 उपलब्ध नहीं
फ्रांस 1,69,462 25,201 50,784
जर्मनी 1,66,152 6,993 1,32,700
रूस 1,45,268 1,356 18,095
तुर्की 1,27,659 3,461 68,166
ब्राजील 1,08,620 7,367 45,815
ईरान 98,647 6,277 79,379

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अमेरिका: 24 घंटे में 1050 मौतें
अमेरिका में 24 घंटे में 1050 लोगों की मौत हुई है, जबकि 24 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। देश में अब तक संक्रमण के आंकड़े 12 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के एक अंदरुनी मेमो में बताया गया है कि देश में एक जून तक रोजाना मरने वालों की संख्या तीन हजार हो सकती है। वहीं, मई के अंत तक रोजाना दो लाख नए केस मिलने की संभावना है। हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस रिपोर्ट को विवादास्पद बताया है।

फ्रांस: 11 मई से प्रतिबंधों में राहत
फ्रांस में 11 मई से कई प्रतिबंधों में छूट दी जाएगी। इसके बाद संक्रमण की स्थिति को देखते हुए आगे का फैसला लिया जाएगा। हालांकि, धार्मिक कार्यक्रमों पर 2 जून तक प्रतिबंध रहेगा। यहां अब तक 25 हजार 201 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख 69 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।

ऑस्ट्रेलिया: कंतास एयरलाइंस ने जुलाई तक उड़ानें रद्द कीं
ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय विमानन कंपनी कंतास ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को जुलाई तक रद्द कर दिया है। कंपनी ने कहा कि घरेलू उड़ानें जून के अंत तक रद्द रहेंगी। कंपनी के सीईओ एलन जाॅयस ने कहा, “हमें उम्मीद है कि घरेलू उड़ानें पहले जैसे ही शुरू कर दी जाएगी। लेकिन हम कोरोना से पहले जैसी स्थिति में इतनी जल्दी नहीं पहुंच सकेंगे।”

कनाडा:  3854 मौतें
कनाडा में संक्रमण के मामले 60 हजार से ज्यादा हो गए हैं। मरने वालों की संख्या 3854 हो गई। क्यूबेक प्रांत महामारी से सबसे ज्यादा प्रभवित है। यहां संक्रमितों की संख्या 32,623 है। वहीं, 2280 की मौत हो चुकी है। क्यूबेक प्रांत में मंगलवार से अर्थव्यवस्था के कुछ हिस्सों को खोलना शुरू कर दिया गया है।

तुर्की: मंगलवार से पाबंदियों में छूट
तुर्की में 15 मई तक कई प्रतिबंधों में छूट दी जाएगी। हेयर सैलून, कुछ दुकानें और मार्केटिंग सेंटर 11 मई तक खोले जाएंगे। हालांकि, यूनिवर्सिटी 15 मई तक बंद रहेंगे। 10 मई के बाद 65 साल साल के बुजुर्ग टहलने बाहर जा सकेंगे। राष्ट्रपति रेजेप तैयप एर्दोआन ने पिछले महीने करीब 31 शहरों में कर्फ्यू लगाया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राहुल गांधी से चर्चा में नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी बोले- हमने जीडीपी के 1% के बराबर आर्थिक पैकेज दिया
Next Article कोरोना से देश में अब तक 46 हजार 437 केस;लगातार चौथे दिन 3656 मरीज बढ़े

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

गंगा एक्सप्रेस-वे से तीर्थ सर्किट हुआ मजबूत, कई धार्मिक स्थल होंगे कनेक्ट
state
April 22, 2026
महिला आरक्षण पर बोलने का भाजपा को कोई अधिकार नहीं, पहले ‘बंच ऑफ थॉट’ और ‘मनुस्मृति’ जलाएं: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
April 22, 2026
मंचरियल के इंटेंस शूट के बाद संयुक्ता ने ‘ब्लैक गोल्ड’ का शूट पूरा किया
entertainment
April 22, 2026
त्रिप्ती डिमरी के बाद, मेधा शंकर ने भी ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ जॉइन करने का क्रेडिट अविनाश तिवारी को दिया
entertainment
April 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?