By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार कोई हिंदू बना एयरफोर्स में पायलट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार कोई हिंदू बना एयरफोर्स में पायलट

Last updated: May 4, 2020 6:56 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार एक हिंदू युवा को वायुसेना में पायलट के रूप में चयनित किया गया है। राहुल देव नाम के यह युवा पाकिस्तानी वायुसेना में जीडी (जनरल ड्यूटी) पायलट अफसर के रूप में भर्ती हुए हैं।

पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। राहुल देव सिंध प्रांत के सबसे बड़े जिले थरपारकर के रहने वाले हैं। पाकिस्तान में थरपारकर वह जगह है जहां हिंदू समुदाय की बड़ी संख्या निवास करती है। विकास से वंचित इस इलाके के राहुल पाकिस्तान वायुसेना में पहुंचने वाले पहले व्यक्ति हैं।

ऑल पाकिस्तान हिंदू पंचायत के सचिव रवि दवानी ने राहुल की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के कई सदस्य सिविल सेवा के साथ-साथ सेना के अन्य अंगों में सेवाएं दे रहे हैं। विशेष रूप से देश के कई बड़े डॉक्टर हिंदू समुदाय से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार अल्पसंख्यकों पर ध्यान देती रहे, तो आने वाले समय में कई राहुल देव देश की सेवा के लिए तैयार मिलेंगे।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की कोई धार्मिक स्वतंत्रता नहीं: रिपोर्ट
हाल ही में, पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि 2019 में पाकिस्तान का मानवाधिकार के मामलों में रिकॉर्ड ‘बेहद चिंताजनक’ रहा, जिसमें राजनीतिक विरोध के सुर पर व्यवस्थित तरीके से लगाम लगाने के साथ ही मीडिया की आवाज भी दबाई गई। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण कमजोरों और खासकर धार्मिक अल्पसंख्यकों की स्थिति और खराब होगी। पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) ने बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में यह भी रेखांकित किया कि धार्मिक अल्पसंख्यक अपनी धार्मिक स्वतंत्रता या मान्यता का लाभ पूरी तरह उठाने में सक्षम नहीं हैं जिसकी गारंटी संविधान के तहत उन्हें दी गई है।

‘2019 में मानवाधिकार की स्थिति’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है, बहुत से समुदायों के लिए….उनके धर्मस्थल के साथ भेदभाव किया जाता है, युवतियों का जबरन धर्मांतरण कराया जाता है और रोजगार तक पहुंच में उनके साथ भेदभाव होता है। एचआरसीपी ने कहा कि व्यापक तौर पर सामाजिक और आर्थिक रूप से हाशिये पर डाले जाने के कारण समाज का सबसे कमजोर तबका अब न लोगों को दिखता है न उनकी आवाज सुनी जाती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना को रोकने नहीं बल्कि आतंक फैलाने पर पाकिस्तान का ध्यान, देते रहेंगे करारा जवाब: सेना प्रमुख
Next Article कुपवाड़ा में 48 घंटे के भीतर दूसरा आतंकी हमला, सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद और 7 घायल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इश्कनामा और नसीमा को मिले बेशुमार प्यार पर शहनाज़ गिल बोलीं, “दिल से शुक्रिया”
entertainment
August 1, 2026
दक्षिण मुंबई में युवाचार्य अभिनंदना समारोह का आयोजन
social
July 31, 2026
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
national
July 31, 2026
फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक ने ‘दृश्यम’ के 11 साल पूरे होने पर जताई खुशी, कहा- यह फिल्म मेरी जिंदगी का एक हिस्सा बन चुकी है
entertainment
July 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?