By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में अब तक 39 हजार 702 केस: स्वाब से होने वाली जांचों की संख्या 10 लाख के पार, हर दिन 70 हजार टेस्ट किए जा रहे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में अब तक 39 हजार 702 केस: स्वाब से होने वाली जांचों की संख्या 10 लाख के पार, हर दिन 70 हजार टेस्ट किए जा रहे

Last updated: May 3, 2020 10:20 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: कोरोना की जांच में तेजी आई है। आरटी-पीसीआर किट से हर दिन करीब 70 टेस्ट किए जा रहे हैं। शनिवार शाम तक इस जांच का आंकड़ा 10 लाख के पार हो गया। इनमें से 73 हजार 709 शुक्रवार सुबह 9 बजे के बाद किए गए। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक अधिकारी ने बताया कि 31 मार्च तक 47 हजार 852 सैम्पल की जांच की गई थी। 30 अप्रैल तक यह संख्या 9 लाख 2 हजार 654 हो गई। वहीं, 1 मई से 3 मई की शाम तक, यह आंकड़ा 1 लाख 37 हजार 346 पर पहुंच गया। आरटी-पीसीआर किट में कोरोना की जांच स्वाब से की जाती है।

पहले सिर्फ पुणे में जांच होती थी, अब देशभर में 389 लैब

पहले यह जांच सिर्फ पुणे के वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट में होती थी। मार्च के तीसरे हफ्ते तक 100 लैब में होने लगी। अभी देशभर में 389 लैब में यह जांच हो रही है। इनमें से 292 सरकारी और 97 निजी लैब हैं।

संक्रमितों की संख्या 40 हजार के करीब

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39 हजार 702 हो गई है। शनिवार को 2437 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। महाराष्ट्र में 790, दिल्ली में 384, गुजरात में 333, उत्तरप्रदेश में 159, पंजाब में 187, राजस्थान में 106, मध्यप्रदेश में 73 मरीज बढ़े। इससे एक दिन पहले ही देश में संक्रमण के 2411 मामले सामने आए थे। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 37 हजार 776 कोरोना संक्रमित हैं। 26 हजार 535 का इलाज चल रहा है। 10 हजार 18 ठीक हो चुके हैं और 1223 की मौत हुई। 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1061 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली। रिकवरी रेट बढ़कर 26.65% हो गया है।

कोरोना पर कुछ अहम अपडेट

  • गुजरात के दाहोद में पुलिस पर कथित रूप से प्रवासी मजदूरों ने पथराव किया। इसमें कुछ सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, जिले के एसपी का कहना है कि पथराव कुछ असामाजिक तत्वों ने किया। करीब 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
  • लॉकडाउन की वजह से भारत में फंसे ब्रिटेन के 270 नागरिक आज कतर एयरवेज के विशेष विमान से अपने देश रवाना हो गए। उन्होंने अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देर रात 2:15 बजे उड़ान भरी।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
02 मई 2437
01 मई 2411
28 अप्रैल 1902
25 अप्रैल 1835
29 अप्रैल 1702

26 राज्य, 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 6 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 12,296 2000 521
गुजरात 5054 896 262
दिल्ली 4122 1256 64
मध्यप्रदेश 2788 622 153
राजस्थान 2772 1242 68
तमिलनाडु 2757 1341 29
उत्तरप्रदेश 2487 698 43
आंध्रप्रदेश 1525 441 33
तेलंगाना 1061 499 29
पश्चिम बंगाल 795 139 48
जम्मू-कश्मीर 666 254 8
कर्नाटक 601 271 25
केरल 500 400 3
पंजाब 772 112 20
हरियाणा 376 242 5
बिहार 481 107 4
ओडिशा 160 56 1
झारखंड 115 22 3
उत्तराखंड 59 39 1
हिमाचल प्रदेश 40 33 2
असम 43 33 1
छत्तीसगढ़ 43 36 0
चंडीगढ़ 94 19 0
अंडमान-निकोबार 33 26 0
लद्दाख 23 17 0
मेघालय 12 10 1
पुडुचेरी 12 5 1
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
त्रिपुरा 4 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
मिजोरम 1 0 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 37 हजार 776 हैं। 26 हजार 535 का इलाज चल रहा है। 10 हजार 18 ठीक हो चुके हैं और 1223 की मौत हो चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में अब तक 2.44 लाख मौतें;अमेरिका में 67 हजार से ज्यादा जान गई
Next Article हंदवाड़ा मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन में सेना के 2 अफसर समेत 5 जवान भी शहीद

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

साध्वी मुदितप्रभाजी ने किया दूसरा वर्षीतप
social
April 22, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा कांदिवली महिला मंडल की संगठन यात्रा
social
April 22, 2026
इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?