सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 2 लाख मौतें;डब्ल्यूएचओ ने कहा- जल्द नहीं जाएगी महामारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 2 लाख मौतें;डब्ल्यूएचओ ने कहा- जल्द नहीं जाएगी महामारी

Last updated: April 27, 2020 10:12 pm
Surabhi Saloni
Share
14 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन:दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक दो लाख सात हजार 933 लोगों की मौत हो चुकी है। 30 लाख 14 हजार 298 संक्रमित हैं, जबकि आठ लाख 88 हजार 544 ठीक हो चुके हैं। डब्ल्यूएचओ के डाइरेक्टर जनरल  डॉ. टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस ने फिर से कहा है कि यह महामारी जल्द नहीं टलने वाली है। उन्होंने अफ्रीका, ईस्टर्न यूरोप, लैटिन अमेरिका और एशिया को लेकर चिंता जताई है। उन्होनें कहा कि इन क्षेत्रों में कम परीक्षण हुए हैं और इसकी वजह से यहां कम मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कहा है कि डब्ल्यूएचओं ने इबोला की वैक्शीन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और अब कोरोना वैक्सीन बनाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 9,87,916 55,425 1,18,781
स्पेन 2,29,422 23,521 1,20,832
इटली 1,97,675 26,644 64,928
फ्रांस 1,62,100 22,856 44,903
जर्मनी 1,57,946 5,984 1,14,500
ब्रिटेन 1,52,840 20,732 उपलब्ध नहीं
तुर्की 1,10,130 2,805 29,140
ईरान 91,472 5,806 70,933
चीन 82,830 4,633 77,474
रूस 87,147 747 7,346

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अपडेट्स

  • रूस की सेना में 2,090 जवान कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इसमें कुछ लोगों को घर पर आईसोलेट किया गया और कुछ को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • फ्रांस के पेरिस स्थित 850 साल पुराने एतिहासिक नोट्रेडाम कैथेड्रल चर्च में फिर से काम शुरू हो गया है। पिछले साल यहां आग लग गई थी। फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे फिर से तैयार करने की पांच साल की समय सीमा निर्धारित की है।
  • संक्रमण से ठीक होने के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पहली बार डाउनिंग स्ट्रीट में नजर आए। उन्होंने कहा कि देश से लॉकडाउन फिलहाल नहीं हटाया जाएगा। लोगों का बलिदान ऐसे ही बेकार नहीं जाएगा।
  • ब्रिटेन में कोरोनावायरस के चलते विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को अमेरिका प्रत्यर्पित करने के मामले की सुनवाई सितंबर तक टाल दी गई है।

अमेरिका: कई राज्यों से पाबंदियां खत्म होंगी

अमेरिका में 24 घंटे में 1331 लोगों ने दम तोड़ा है। पिछले दिन के मुकाबले रविवार को कम मौतें हुईं। एक दिन पहले यहां 2494 जान गई थी। यहां अब तक 55 हजार 413 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लाख 87 हजार 160 संक्रमित हैं। अमेरिका में कई राज्यों जैसे मिनिसोटा, कोलोराडो, मिसिसिपी, मोंटाना और टेनेसी से पाबंदियां खत्म होंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को न्यूयॉर्क पुलिस के दो अफसरों की मौत हो गई। अब तक न्यूयॉर्क के कुल 37 पुलिसकर्मी मारे जा चुके हैं। न्यूयॉर्क में रविवार को अप्रैल में पहली बार 400 से कम मौतें हुईं। राज्य में अब तक 22 हजार 275 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दो लाख 93 हजार 991 संक्रमित हैं।

क्यूबा: अब तक 22 देशों में मेडिकल टीमें भेजीं

क्यूबा के 200 से ज्यादा डॉक्टर्स और नर्सें सोमवार को दक्षिण अफ्रीका पहुंचे। महामारी की शुरुआत के बाद से क्यूबा ने कई देशों में मेडिकल टीमें भेज कर उनकी मदद की है। यहां की सरकार ने अब तक इटली, मैक्सिको, अंगोला, जमैका, वेनेजुएला समेत 22 देशों में स्वास्थ्यकर्मियों को भेजा है। इनमें करीब 1200 डॉक्टर्स और नर्सें शामिल हैं। देश में अब तक 1369 संक्रमित हैं, जबकि 54 लोगों की मौत हो चुकी है।

सिंगापुर: 24 घंटे में 799 केस मिले

सिंगापुर में 24 घंटे में 799 नए मामले सामने आए हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि इनमें से ज्यादा वर्क परमिट पर काम करने वाले विदेशी मजदूर हैं। ये सभी डोरमेट्री में रहते हैं। इस सप्ताह विदेशी मजदूरों के डोरमेट्री में काफी संख्या में संक्रमित मिले हैं। सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए डोरमेट्री खाली करवा दिया है। इसके साथ ही मजदूरों का टेस्ट किया जा रहा है और लक्षण वाले मरीजों को दूसरे जगह शिफ्ट किया गया है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, सिंगापुर में कोरोना के 13 हजार मामले आए हैं। यह दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे ज्यादा है।

न्यूजीलैंड: आधी रात से प्रतिबंधों में ढील

न्यूजीलैंड में आधी रात से लॉकडाउन प्रतिबंधों को कम किया जाएगा। देश में अभी 4 लेवल लॉकडाउन है, जो अब 3 पर आ जाएगा। इसका मतलब हुआ कि न्यूजीलैंड में अभी भी लॉकडाउन लगा रहेगा, लेकिन कुछ चीजों में ढील दी जाएगी।

चीन: 24 घंटे में केवल 3 मामले
चीन में 24 घंटे में केवल तीन मामलों की पुष्टि हुई है। नेशनल हेल्थ कमीशन ने सोमवार को बताया कि इन तीन मामलों में से दो बाहरी हैं। चीन में कोरोना के मामले बढ़कर अब 82 हजार 830 हो गए हैं। अब तक करीब 4,633 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 77,400 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, वुहान के अस्पतालों में भर्ती सभी मरीजों को छुट्टी दे दी गई है।

जापान: 14 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगेगा

जापान 29 अप्रैल से अपने देश आने पर कोरोना से प्रभावित 14 और देशों पर प्रतिबंध लगाएगा। जापान की मीडिया ने प्रधानमंत्री शिंजो आबे के हवाले से यह जानकारी दी। इन नए प्रतिबंधों के बाद जापान द्वारा कोरोना के कारण यात्रा संबंधित लगाए गए प्रतिबंधों की सूची में 87 देश आ जाएंगे। इनमें अमेरिका, चीन, दक्षिण कोरिया और यूरोप के ज्यादातर देश शामिल हैं। आबे ने कहा कि यह प्रतिबंध मई में पूरे महीने लागू रहेंगे। जापान रूस, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और 11 देशों से आने वाले लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगाएगा। देश में अब तक 372 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 हजार 441 संक्रमित हैं।

ब्रिटेन: 7 मई से पहले लॉकडाउन में ढील
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सात मई से पहले लॉकडाउन में ढील दे सकते हैं। जॉनसन के एक सहयोगी ने रविवार को एक दैनिक अखबार ‘द टेलीग्राफ’ को बताया कि देश में लॉकडाउन सात मई तक लगा है, लेकिन अगर प्रधानमंत्री चाहे तो इस प्रतिबंध में पहले भी बदलाव या फिर कोई घोषणा कर सकते हैं। अखबार के मुताबिक, अगर कोरोना की रोकथाम में लगे विशेषज्ञों ने सहमति दे दी तो जॉनसन लॉकडाउन में ढील दे सकते हैं। वे कोरोना से उबरने के बाद सोमवार से अपने काम पर वापस लौट आए हैं। देश में अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 52 हजार 840 संक्रमित हैं।

ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने प्रतिबंधों में ढील दी तो इस साल के बाद यहां एक लाख से ज्यादा जान जाने का खतरा बढ़ जाएगा। सरकार को महामारी से निपटने में सलाह दे रहे संक्रामक रोग विशेषज्ञ नील फर्ग्यूसन ने ये जानकारी दी। एक वेबसाइट से साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि केयर होम्स में मरने का खतरा ज्यादा है। अलग-अलग घर के लोगों के बीच संपर्क में 80 से 90 प्रतिशत की गिरावट आई है। ऐसा माना जा रहा है कि ट्रांसमिशन दरों में कमी आई है।

ईरान: जहां संक्रमण कम हो रहे, वहां मस्जिद खोले जाएंगे

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने रविवार को कहा कि दश के जिन इलाकों में संक्रमण के मामले कम हुए हैं, वहां मस्जिदें खोलने पर विचार किया जा रहा है। यहां लॉकडाउन पाबंदियों में धीरे-धीरे छूट दिया जाएगा। राष्ट्रपति की वेबसाइट के मुताबिक, देश को संक्रमितों और मृतकों की संख्या के आधार पर येलो, रेड और व्हाइट क्षेत्रों में बांटा जाएगा। इसके हिसाब से ही पाबंदियां लगाई जाएंगी। संक्रमण से मुक्त हो रहे इलाके व्हाइट जोन में रहेंगे। 14 अप्रैल के बाद से यहां मौतों में कमी आई है। सवास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को यहां 60 लोगों ने म तोड़ा है। देश में मरने वालों की संख्या 5710 हो गई है, जबकि 90 हजार सं ज्यादा संक्रमित हैं।

न्यूजीलैंड: स्कूल खुल सकेंगे

न्यूजीलैंड में आधी रात से लॉकडाउन प्रतिबंधों  को कम किया जाएगा। देश में अभी 4 लेवल लॉकडाउन है, जो अब 3 लेवल पर आ जाएगा। इसका मतलब हुआ है कि न्यूजीलैंड में अभी भी लॉकडाउन लगा रहेगा। लेकिन, कुछ ढील दी जाएगी, जैसे स्कूल खुल सकते हैं। रेस्टोरेंट में टेकअवे सर्विस शुरू हो जाएगी। लोग समुद्र किनारे स्वीमिंग कर सकेंगे। शादी या अंतिम संस्कार में 10 लोग तक शामिल हो सकेंगे। इसमें लोग सोशल एक्टिविटी नहीं कर पाएंगे। हांलाकि, कंस्ट्रक्शन, मैन्युफैक्चरिंग जैसे काम करने की अनुमति होगी। पिछले कुछ हफ्तों में न्यूजीलैंड में मामलों की घटती संख्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

इटली: प्रतिबंधों में ढील
इटली के प्रधानमंत्री गिउसेप कोंटे ने रविवार को कहा कि इटली में 4 मई से लॉकडाउन प्रतिबंधों में धीरे-धीरे छूट दी जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की भी अपील की। कोंटे ने कहा- यात्रा प्रतिबंधों में राहत दी जाएगी, पार्कों और बगीचों में जाने की अनुमति होगी और अंतिम संस्कार में 15 लोग शामिल हो सकेंगे। यहां 24 घंटे में 260 लोगों की जान गई है। यह आंकड़ा 14 मार्च के बाद सबसे कम है। देश में अब तक एक लाख 97 हजार 675 लोग संक्रमित हैं। इटली में कोरोनावायरस से निपटने के तरीकों की जांच शुरू हुई है। प्रॉसीक्यूटर मारिया क्रिस्टीना रॉटा की ओर से बताया गया कि उत्तरी इटली के बेरगामो शहर में जांच शुरू हुई है। यहां के 10 प्रांतों में हेल्थ वर्कर्स के लिए पीपीई किट और अन्य सामान कम होने पर शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

सऊदी अरब और चीन में कोरोना की जांच को लेकर समझौता
सऊदी अरब और चीन ने रविवार को महामारी की जांच को बढ़ाने के लिए समझौता किया। सऊदी अरब में चीन के राजदूत चेन वेईकिंग ने रियाद में कहा- इससे सऊदी अरब की वायरस का पता लगाने की क्षमता में वृद्धि होगी और महामारी के खिलाफ सऊदी के लोगों की लड़ाई में योगदान करेगी। सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक, 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के इस समझौते के तहत चीन करीब 90 लाख कोरोना जांच और अन्य उपकरणों की आपूर्ति करेगा। साथ ही चीन के 500 मेडिकल एक्सपर्ट सऊदी अरब में टेस्ट करेंगे और वहां के स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देंगे। सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को कोरोना के 1,223 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,522 हो गई है। यहां अब तक कुल 139 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्पेन: 24 घंटे में 288 की मौत
स्पेन में 24 घंटे में 288 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले यहां 378 ने दम तोड़ा था। देश में मौतों की संख्या अब कम हो रही है। यहां अब तक 23 हजार 190 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं दो लाख 26 हजार संक्रमित हैं। यहां लॉकडाउन के बीच रविवार को पहली बार बच्चों को घर से बाहर निकलने की अनुमति मिली।

दक्षिण कोरिया: 10 नए मामले
दक्षिण कोरिया में 24 घंटों में 10 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 हजार 378 हो गई है। कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने यह जानकारी दी। द.कोरिया में लगातार नौवें दिन संक्रमितों की संख्या 10 के आसपास है। नए मामलों में सात विदेश से आए हैं। कुल विदेशी मामलों की संख्या बढ़कर 1044 हो गई है। यहां कुल 243 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण में कमी के बाद यहां स्कूल खोल दिए गए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अक्षय तृतीया पर वसई में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
Next Article कोरोना से देश में अब तक 29 हजार 255 केस; पूर्वोत्तर के 8 में से 5 राज्य कोरोना से मुक्त हुए

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आईपीएस रोबिन हिबू ने बनाया कैलाश मासूम को हैल्पिंग हैंड्स के कोर कमेटी का सदस्य
Mumbai / Maharshtra
August 28, 2026
डोंबिवली में विवेगे धम्म माहिये क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
social
August 28, 2026
जैन आर्थिक विकास महामंडल एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ की सकल जैन समाज डोंबिवली के साथ बैठक संपन्न
social
August 28, 2026
Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?