वसई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, वसई के द्वारा अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कोरोना जैसी जैविक महामारी व लोकडाऊन के कारण धर्म प्रेमी भाई-बहन घर पर बैठकर भी धर्म के प्रति जागरूक रहें इसलिए इस ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जैन व तेरापंथ धर्म संघ पर आधारित इस प्रतियोगिता में सभी धर्म प्रेमी भाई बहनों द्वारा काफी उत्साह से भाग लिया गया और इसमें वसई, विरार, नालासोपारा व नायगांव के 74 प्रतियोगियों ने भाग लिया।
सभा के अध्यक्ष मोहन जी गुंदेचा ने वीडियो के द्वारा सभी प्रतियोगियों का स्वागत किया एवं उनके अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं प्रेषित की।
जैन व तेरापंथ धर्म संघ के इतिहास विभिन्न पहलुओं पर आधारित इस क्विज प्रतियोगिता में तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए हर तरह के प्रश्नों पर समावेश किया गया जिसमें धर्म संघ के महत्वपूर्ण स्थानों, घटनाओं, व्यक्तित्व व गीतों को पहचानने से लेकर तत्वज्ञान, जैन धर्म व तेरापंथ के इतिहास से संबंधित प्रश्नों को सम्मिलित किया गया। प्रतियोगिता में सभी प्रतियोगियों का उत्साह व धर्म संघ के प्रति जानकारी देखने लायक थी। प्रतियोगिता के अंत में सभा के मंत्री भगवती लाल जी चौहान ने विडियो प्रेषित कर सभी प्रतियोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया व घर पर ही सुरक्षित रह कर कोरोना जैसी जैविक महामारी से लड़ने में सरकार की मदद करने की अपील की।
सभा अध्यक्ष मोहन जी गुंदेचा ने क्विज प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए भगवती लाल जी चौहान आशा जी गुंदेचा व हितेंद्र जी सामोता का धन्यवाद ज्ञापित किया।
सभी प्रतियोगियों के धर्म संघ के प्रति सटीक व उच्च ज्ञान के कारण प्रतियोगिता काफी रोचक रही और कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली और इस कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच प्रथम स्थान पर पंकज कुमार हिरण (विरार) , द्वितीय स्थान पर अभिलेश सिंघवी (नायगांव) और तृतीय स्थान पर मनोज मेहता (वसई) , जय श्री हिंगड़ (विरार) और प्रिया धाकड़ (नालासोपारा) संयुक्त रूप से रहे। यह जानकारी हितेन्द्र सामोता के द्वारा प्रेषित की गई।
अक्षय तृतीया पर वसई में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

