सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में अब तक 29 हजार 255 केस; पूर्वोत्तर के 8 में से 5 राज्य कोरोना से मुक्त हुए
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में अब तक 29 हजार 255 केस; पूर्वोत्तर के 8 में से 5 राज्य कोरोना से मुक्त हुए

Last updated: April 27, 2020 10:22 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 28 हजार 622 हो गई है। सोमवार को महाराष्ट्र में 522, गुजरात में 247, उत्तरप्रदेश में 113, बिहार में 68, राजस्थान में 49 समेत 700 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 26 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण पहुंच गया है, लेकिन सबसे ज्यादा संक्रमण वाले 9 राज्यों में ही रविवार तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 24 हजार 418 रही। यह देश में कुल संक्रमितों का करीब 88% है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर के 8 में से 5 राज्य कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 28 हजार 380 संक्रमित हैं। इनमें से 21 हजार 132 का इलाज चल रहा है, 6362 ठीक हुए हैं और 886 की मौत हुई है।

लॉकडाउन में छूट के बाद देशभर की तस्वीरें

देश में महीनेभर से भी ज्यादा समय से लॉकडाउन जारी है। हालांकि, केंद्र की तरफ से रियायत मिलने के बाद दुकानें खुलनी शुरू हो गई हैं। कोलकाता के राजा बाजार में जरूरी सामान की खरीदारी करने निकले लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। वहीं, कर्नाटक के शिवमोगा में सब्जी मंडी खुलने पर लोगों ने न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखी, बल्कि मास्क भी लगाए रहे। इधर, चेन्नई में पुलिस ने वीआईपी काफिले को रास्ता देने के लिए एंबुलेंस को ही रोक दिया। वहीं, कोरोना मुक्त होने के बाद भी गोवा में घरों को सैनिटाइज किया जा रहा है।

कोरोना से जुड़े अहम अपडेट

  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च: आईसीएमआर ने रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट को लेकर राज्य सरकारों को एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया है कि चीन की दो कंपनियों से मिलीं किट का इस्तेमाल बंद कर दिया जाए। सरकार इन्हें लौटाएगी।
  • हरियाणा और दिल्ली में टकराव: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल बिज ने कहा है कि कई लोग जो दिल्ली में काम करते हैं और हरियाणा में रहते हैं, वे कोरोना कैरियर हैं। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपील की है कि वे इन लोगों का दिल्ली में रहने का इंतजाम करें। हरियाणा से उन्हें आने-जाने का पास जारी नहीं होगा।
  • स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी ऑफिस में संक्रमण: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) ऑफिस में तैनात सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले ये यह खबर दी है। यह ऑफिस एम्स के टीचिंग ब्लॉक में है। संक्रमित सुरक्षाकर्मी के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।
  • हरियाणा में एक साल तक नई नौकरियां नहीं: राज्य सरकार ने एक साल तक नई भर्तियों पर रोक लगाई है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हमने अपने खर्चों को कम किया है। कर्मचारियों की सैलरी देते रहेंगे, लेकिन एलटीसी पर रोक रहेगी।
  • कोरोना संक्रमित ने खुदकुशी की: कर्नाटक में बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में सोमवार को एक 50 साल के कोरोना संक्रमित ने अस्पताल की ईमारत से कूद कर आत्महत्या कर ली।
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगर कोई कोरोना से संक्रमित है तो वह अपने घर में खुद को आइसोलेट कर सकता है। सरकार की अपनी सीमा है। हम लाखों लोगों को क्वारैंटाइन नहीं कर सकते हैं।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
25 अप्रैल 1835
23 अप्रैल 1667
26 अप्रैल 1607
19 अप्रैल 1580
21 अप्रैल 1537

26 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 26 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 6 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 8068 1188 342
गुजरात 3301 313 155
दिल्ली 2918 877 54
राजस्थान 2234 669 46
मध्यप्रदेश 2090 302 103
तमिलनाडु 1885 1020 24
उत्तरप्रदेश 1873 327 30
आंध्रप्रदेश 1177 235 31
तेलंगाना 1001 316 25
पश्चिम बंगाल 649 105 20
जम्मू-कश्मीर 523 137 6
कर्नाटक 512 182 19
केरल 482 355 4
पंजाब 322 84 18
हरियाणा 299 205 3
बिहार 326 56 2
ओडिशा 111 35 1
झारखंड 83 13 3
उत्तराखंड 51 26 0
हिमाचल प्रदेश 40 22 2
असम 36 27 1
छत्तीसगढ़ 37 32 0
चंडीगढ़ 36 17 0
अंडमान-निकोबार 33 18 0
लद्दाख 20 16 0
मेघालय 12 0 1
पुडुचेरी 8 4 1
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
त्रिपुरा 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 27 हजार 892 संक्रमित हैं। इनमें से 20 हजार 835 का इलाज चल रहा है, 5914 ठीक हुए हैं और 826 की मौत हुई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में अब तक 2 लाख मौतें;डब्ल्यूएचओ ने कहा- जल्द नहीं जाएगी महामारी
Next Article प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आईपीएस रोबिन हिबू ने बनाया कैलाश मासूम को हैल्पिंग हैंड्स के कोर कमेटी का सदस्य
Mumbai / Maharshtra
August 28, 2026
डोंबिवली में विवेगे धम्म माहिये क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
social
August 28, 2026
जैन आर्थिक विकास महामंडल एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ की सकल जैन समाज डोंबिवली के साथ बैठक संपन्न
social
August 28, 2026
Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?