सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 2 लाख मौतें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 2 लाख मौतें

Last updated: April 26, 2020 10:42 am
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन:दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 29 लाख 20 हजार 954 लोग संक्रमित हैं। दो लाख तीन हजार 272 की मौत हो चुकी है, जबकि आठ लाख 36 हजार 811 ठीक हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में कोरोना पर होने वाली डेली ब्रीफिंग बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि पक्षपातपूर्ण मीडिया शत्रुतापूर्ण सवाल करती है। इसका कोई मतलब नहीं है। उधर, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन संक्रमण से ठीक होने के बाद सोमवार से अपने ऑफिस जाना शुरू करेंगे।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 9 लाख 60 हजार 651 54 हजार 256 1 लाख 18 हजार 162
स्पेन 2 लाख 23 हजार 759 22 हजार 902 95 हजार 708
इटली 1 लाख 95 हजार 351 26 हजार 384 63 हजार 120
फ्रांस 1 लाख 61 हजार 488 22 हजार 614 44 हजार 594
जर्मनी 1 लाख 56 हजार 513 5 हजार 877 1 लाख 9 हजार 800
ब्रिटेन 1 लाख 48 हजार 377 20 हजार 319 उपलब्ध नहीं
तुर्की 1 लाख 7 हजार 773 2 हजार 706 25 हजार 582
ईरान 89 हजार 328 5 हजार 650 68 हजार 193
चीन 82 हजार 827 4 हजार 632 77 हजार 346
रूस 74 हजार 588 681 6 हजार 250

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अमेरिका: 24 घंटे में 2494 मौतें

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में 2494 लोगों की जान जा चुकी है। देश में मौतों का कुल आंकड़ा 54 हजार 256 हो गया है, जबकि नौ लाख 60 हजार 651 संक्रमित हैं। वहीं, ट्रम्प ने ट्वीट किया- प्रेंस ब्रीफिंग का कोई मतलब नहीं है। इसकी कोई उद्देश्य नहीं रह जाता, जब पक्षपाती मीडिया शत्रुतापूर्ण सवालों के अलावा कुछ नहीं पूछता। उन्हें उससे रेटिंग मिलती हैं, लेकिन अमेरिकी नागरिकों को फेक न्यूज के अलावा कुछ नहीं मिलता। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ट्रम्प कई बार पत्रकारों से उलझते भी नजर आए थे। शुक्रवार को किसी सवाल का जवाब दिए बिना ही वे चले गए थे।

  • हवाई के गवर्नर डेविड इगे ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य में स्टे-ऐट-होम ऑर्डर 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। यह आदेश 30 अप्रैल को खतेम होने वाला था। बाहर से आने वाले पर्यटकों को मई के अंत तक 14 दिनों के लिए क्वारैंटान रहना होगा।
  • इगे ने कहा- राज्य में आने वाले पर्यटकों में 98% की कमी देखी जा रही है। अभी हर दिन करीब 100 पर्यटक आ रहे हैं, इसीलिए उन्हें 14 दिन क्वारैंटाइन रखना जरूरी था।
  • अमेरिका के सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क में अब तक 21 हजार 908 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लाख 88 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।

ब्रिटेन: पीएम जॉनसन सोमवार से ऑफिस लौटने को तैयार
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना से ठीक होने के बाद सोमवार से अपना कामकाज फिर से संभाल लेंगे। वे लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में करीब दो हफ्ते तक भर्ती रहे थे। उनकी गैरमौजूदगी में विदेश मंत्री डोमिनिक रॉब उनका कार्यभार संभाल रहे थे। स्काई न्यूज के मुताबिक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डॉक्टरों की सलाह पर सोमवार के रोजाना होने वाली डाउनिंग स्ट्रीट समाचार सम्मेलन की मेजबानी कर सकते हैं। देश में अब तक 20 हजार 377 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक लाख 48 हजार 377 संक्रमित हैं।

जर्मनी: कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
बीबीसी के मुताबिक, जर्मनी की पुलिस ने बर्लिन में लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। इस प्रदर्शन में करीब 1000 लोग शामिल हुए थे। यूरो न्यूज के मुताबिक, इस प्रदर्शन में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए। वहीं जर्मनी और पोलैंड की सीमा पर भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। देश में 4 मई से स्कूल खोले जा सकते हैं। 30 अप्रैल को एंजेला मर्केल इस पर निर्णय ले सकती हैं। देश में अब तक 5877 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 56 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।

सऊदी अरब: रविवार को कर्फ्यू में ढील

सऊदी अरब में रविवार को कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। कुछ व्यवासायिक संस्थानों को खोला जाएगा। रमजान के महीने में कुछ रिटेल स्टोर खुले रहेंगे। हालांकि, मक्का में कर्फ्यू लगा रहेगा। देश में अब तक 136 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 हजार 299 संक्रमित हैं।

चीन: 24 घंटे में 11 मामले

चीन में शनिवार को 11 नए मामले मिले और एक भी मौत नहीं हुई। 11 दिन से देश में एक भी जान नहीं गई है। देश में संक्रमण के मामले अब तक 82 हजार 827 हो चुके हैं, जबकि 4632 लोगों की मौत ह चुकी है।

कनाडा: 45 हजार संक्रमित
कनाडा में 24 घंटे में 100 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45 हजार 300 हो गई है। सरकार ने शनिवार को जारी किए आंकड़ों में बताया कि कनाडा में अब तक 2465 मौत हो गई है। ओंटेरियो (800) और क्यूबेक (1440) सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। शनिवार को कनाडा के न्यू ब्रेंसविक प्रांत के अफसरों ने बताया कि प्रतिबंधों को धीरे-धीरे हटाना शुरू कर रहे हैं। यह पहला प्रांत होगा जो फिर से खुलेगा।

अल्जीरिया: 3256 संक्रमित
अल्जीरिया में शनिवार को 129 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3256 हो गई है। इसी बीच, कोरोना से चार नई मौतें सामने आई हैं। यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 419 हो गई है। ‘डिटेक्शन और फॉलो-अप कमीशन’ के प्रमुख जिमल फोरर ने यह जानकारी दी। अल्जीरिया में पहला मामला 25 फरवरी को सामने आया था। इसके प्रसार को रोकने के लिए अल्जीरिया प्रशासन ने 29 अप्रैल तक देशभर में लॉकडाउन किया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बिपिन रावत ने कहा- कोरोना ने तीनों सेनाओं को कम प्रभावित किया, धैर्य और अनुशासन से हम इससे लड़ पाएंगे
Next Article कोरोना से देश में अब तक 26 हजार 475 केस;10 दिन में दोगुने हुए मरीज
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?