सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में अब तक 26 हजार 268 केस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में अब तक 26 हजार 268 केस

Last updated: April 25, 2020 11:04 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, दिल्ली और राजस्थान सबसे प्रभावित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 16689 है, जो देश में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या का करीब 65 फीसदी है। यहां अब तक 619 मरीजों की मौत हुई है, जो देशभर में हुईं कुल मौतों का 78 फीसदी है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।

इधर, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26 हजार 268 हो गई है। शनिवार को महाराष्ट्र में 811, गुजरात में 256, उत्तरप्रदेश में 177, मध्यप्रदेश में 99, तमिलनाडु में 66 और आंध्रप्रदेश में 61 संक्रमित मिले। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमितों की कुल संख्या 24 हजार 942 है। इनमें से 18 हजार 953 का इलाज चल रहा है, 5209 ठीक हुए हैं और 779 की मौत हुई है।

देश में नए मामलों की दर घटी

देश में कोरोनावायरस को लेकर शनिवार को एक अच्छी खबर आई। अभी तक औसत हर 9.1 दिन में मरीज दोगुने हो रहे थे। शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार 8 बजे के बीच देश में 6 फीसदी की दर से नए मरीज बढ़े। केंद्र सरकार ने यह जानकारी दी। देश में 100 मामले सामने आने के बाद से किसी एक दिन में मरीजों के बढ़ने की यह सबसे कम दर है।

कोरोना पर कुछ अहम अपडेट

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के दौरान जरूरी मेडिकल उपकरण और दवाईयों की सप्लाई में मदद करने के लिए पोस्टल सेवा से जु़ड़े सभी कर्मचारियों की तारीफ की है। मोदी ने सूचना मंत्री रविशंकर प्रसाद के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा भारतीय पोस्टल सेवा से जुड़े सभी कर्मचारियों को बधाई, हमारे डाकियों ने इस मुश्किल घड़ी में हर तरह से लोगों की मदद की।
  • दिल्ली, केरल और गोवा सरकारों ने गृह मंत्रालय के संशोधित आदेश के तहत अपने यहां सभी तरह की दुकानें खोलने का फैसला किया है। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। गोवा में ई-कॉमर्स कंपनियों को सिर्फ जरूरी सामान की डिलेवरी की इजाजत होगी। हालांकि, कंटेनमेंट जोन में किसी तरह छूट नहीं दी जाएगी। उधऱ, महाराष्ट्र सरकार फिलहाल छूट देने के मूड में नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि 3 मई तक लॉकडाउन में किसी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी।
  • केंद्रीय मंत्री समूह की कोरोना संकट को लेकर शनिवार को बैठक हुई। इसमें मौजूद सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि इस बात पर सहमति बनी कि देश में एंटीबॉडी रैपिड टेस्ट किट से जांच पर फिलहाल रोक लगाई जा रही है। सरकार के मुताबिक, अभी देश में मौजूदा क्षमताओं से 15 लाख टेस्ट किए जा सकते हैं है।
  • बंगाल में कोरोना महामारी के हालात का जायजा लेने गई इंटर-मिनिस्ट्रियल टीम (आईएमसीटी) के लीडर ने राज्य सरकार के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी है। इसमें शिकायत की गई है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने सहयोग नहीं किया और पर्याप्त सुरक्षा भी नहीं दी।
  • केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा ने लॉकडाउन और उसमें दी गई छूट की समीक्षा के लिए शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों से बात की।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
23 अप्रैल 1667
19 अप्रैल 1580
21 अप्रैल 1537
24 अप्रैल 1408
18 अप्रैल 1371

26 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 26 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 6 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 7628 1076 323
दिल्ली 2625 869 54
तमिलनाडु 1821 960 23
मध्यप्रदेश 1945 210 99
राजस्थान 2083 493 33
गुजरात 3071 282 133
उत्तरप्रदेश 1793 261 27
तेलंगाना 990 307 25
आंध्रप्रदेश 1016 171 31
केरल 458 331 4
कर्नाटक 500 153 18
जम्मू-कश्मीर 494 109 5
पश्चिम बंगाल 571 103 18
हरियाणा 287 191 3
पंजाब 309 70 17
बिहार 242 44 2
ओडिशा 94 33 1
उत्तराखंड 48 25 0
हिमाचल प्रदेश 40 18 2
असम 36 19 1
छत्तीसगढ़ 37 32 0
झारखंड 66 8 3
चंडीगढ़ 28 15 2
लद्दाख 20 16 0
अंडमान-निकोबार 33 18 0
मेघालय 12 0 1
गोवा 7 7 0
पुडुचेरी 8 4 1
मणिपुर 2 2 0
त्रिपुरा 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमितों की कुल संख्या 24 हजार 942 है। इनमें से 18 हजार 953 का इलाज चल रहा है, 5 हजार 209 ठीक हुए हैं और 779 की मौत हुई है। 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दुकानों को खोलने के बारे में गृह मंत्रालय के आदेश को लागू करेगी दिल्ली सरकार
Next Article अद्भुत नजारा: जब समुद्री लहरों से 60 साल बाद निकलती दिखी नीली रोशनी
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?