फिल्म अभिनेता वरुण धवन का बर्थडे 24 अप्रैल को था लेकिन देश में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन चल रहा है और कोई भी सार्वजनिक या व्यक्तिगत कार्यक्रम आयोजित नहीं कर पा रहा है। लगभग 1 महीने से अधिक समय होने के बावजूद कोरोना का कहर जारी है, ऐसे में तमाम गरीब, मजदूर और आम लोग तमाम परेशानियों का सामना कर रहे हैं। दिहाड़ी मजदूरों का सबसे बुरा हाल है, उनके ना रहने का ठिकाना है न खाने का। ऐसे में वरुण धवन ने अपने जन्मदिन पर मनोरंजन उद्योग के दिहाड़ी मज़दूरों को दान दिया, जिसकी उनकी मदद हो सके। इसकी पुष्टि करते हुए एफडब्ल्यूआईसीई (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज) की ओर से अशोक पंडित ने सोशल मीडिया के ज़रिए वरुण को उनके जन्मदिन पर मनोरंजन उद्योग के दिहाड़ी मजदूरों के प्रति इस संवेदनशीलता के लिए धन्यवाद दिया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। वरुण की हालिया रिलीज फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी है जो अब भी वेब प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रही है जबकि अपकमिंग फिल्म कुली नं.1 है।
https://twitter.com/ashokepandit/status/1253628618720243713

