सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सचिन तेंदुलकर ने बताई वजह, क्यों खाली स्टेडियमों में नहीं होने चाहिए मैच
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

सचिन तेंदुलकर ने बताई वजह, क्यों खाली स्टेडियमों में नहीं होने चाहिए मैच

Last updated: April 24, 2020 12:23 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:जब वह क्रीज पर होते थे तो स्टेडियम में चारों तरफ से उनके नाम की गूंज सुनाई देती थी और यही वजह है कि सचिन तेंदुलकर को खाली स्टेडियमों में मैच कराने का विचार निराश कर देता है। कोविड-19 महामारी के कारण मैचों को खाली स्टेडियमों में खेलने पर विचार किया जा रहा है लेकिन इस दिग्गज बल्लेबाज के लिए यह एक विकल्प नहीं है। तेंदुलकर ने पीटीआई-भाषा से कहा कि खाली स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए निराशाजनक होगा। ऐसे कई मौके आते हैं जबकि खिलाड़ी दर्शकों की मांग के अनुसार खेलते हैं। अगर मैं अच्छा शॉट खेलता हूं और दर्शक उसकी सराहना करते हैं तो आपको भी ऊर्जा मिलती है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह से एक गेंदबाज शानदार स्पैल करता है और दर्शक उस पर तालियां बजाते हैं तो इससे बल्लेबाज पर एक तरह का दबाव बनता है और उसे उससे बाहर निकलना होता है। तेंदुलकर ने कहा कि दर्शक किसी भी खेल के अहम अंग हैं। उनका उत्साहवर्धन, आपके पक्ष में या खिलाफ उठने वाला शोर खेलों में बेहद जरूरी है। तेंदुलकर शुक्रवार को 47 साल के हो जाएंगे। जनजीवन सामान्य होने के बाद क्रिकेट जगत बदली हुई परिस्थितियों से कैसे सामंजस्य बिठाएगा, इस सवाल पर तेंदुलकर ने कहा कि जहां तक (गेंद को चमकाने के लिए) लार के उपयोग का सवाल है तो खिलाड़ी कुछ समय तक सतर्क रहेंगे। यह बात उनके दिमाग में रहेगी। जब तक यह घातक वायरस रहता है तब तक सामाजिक दूरी के नियमों का अनुकरण होना चाहिए।

तेंदुलकर ने कहा कि अपने साथियों को गले लगाने से कुछ समय के लिए बचना होगा। मैं ऐसा चाहूंगा। वे सामाजिक दूरी बनाए रख सकते हैं। यही कारण है कि वह खेल गतिविधियां शुरू करने से पहले वह पूरी तरह सामान्य स्थिति चाहते हैं। तेंदुलकर ने कहा कि आप ऐसे माहौल में खेलना चाहते हैं जो सुरक्षित हो। मेरा अब भी मानना है कि हर किसी को सतर्क रहना होगा और इससे वाकिफ होना चाहिए कि हम किस चीज से प्रभावित रहे हैं। मैं यूनिसेफ के सदभावना दूत के रूप में अच्छी स्वच्छता का महत्व ही लोगों को बताता हूं।

तेंदुलकर को क्रिकेट देखना पसंद है चाहे वह किसी भी प्रारूप में हो लेकिन वे तभी खेल चाहते हैं जबकि बीसीसीआई और सरकार पूरी तरह से आश्वस्त हो कि खेल से जुड़े हर व्यक्ति के लिए सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मैंने इस पर बहुत विचार किया कि यहां विश्व कप का आयोजन होना चाहिए या आईपीएल होना चाहिए। इस बारे में मैं नहीं जानता। तेंदुलकर ने कहा कि इस वायरस को हराना प्राथमिकता है और उसके बाद कई चीजों पर चर्चा की जा सकती है। अगर हम इससे पार पा जाते हैं तो ऐसी चीजों पर चर्चा करने में कोई हर्ज नहीं। तेंदुलकर इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं कि आईपीएल अक्टूबर में हो सकता है या नहीं। उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि इस समय में कितने दिन खाली मिलेंगे और क्या उस दौरान आईपीएल आयोजित हो सकता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना वायरस महामारी से खेल की अर्थव्यवस्था सबसे ज्यादा प्रभावित होगी: अभिनव बिंद्रा
Next Article अगर विराट-रोहित आउट हो जाएं तो 70 फीसदी मैच हार जाता है भारत: हरभजन सिंह
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?