By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ट्रंप ने दिया ईरान के जहाज नष्ट करने का आदेश, तो रिवोल्यूशनरी गार्ड की अमेरिकी नौसेना को धमकी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

ट्रंप ने दिया ईरान के जहाज नष्ट करने का आदेश, तो रिवोल्यूशनरी गार्ड की अमेरिकी नौसेना को धमकी

Last updated: April 24, 2020 10:07 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

तेहरान:ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर ने बृहस्पतिवार (23 अप्रैल) को चेताया कि उसने अपने बलों को अमेरिकी नौसेना को निशाना बनाने का आदेश दिया है। ईरान की ओर से यह धमकी एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ईरानी जहाजों को डुबोने को लेकर किए गए ट्वीट के बाद आई है।

इसके इतर ईरान ने दोनों देशों के बीच कई महीनों से बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप की धमकी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए यहां अमेरिकी मामलों को देखने वाले स्विट्जरलैंड के राजदूत को भी तलब किया। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के कारण दोनों देशों के बीच अस्थायी तौर पर तनाव में कमी दिखी है।

सरकारी चैनल से बातचीत में गार्ड के जनरल हुसैन सलामी ने चेतावनी दी कि उनकी सेनाएं ”किसी भी कार्रवाई का निर्णायक, प्रभावी और त्वरित जवाब देंगी।” सलामी ने कहा, ” हमने समुद्र में अपनी नौसैन्य इकाइयों को आदेश दिया है कि अगर अमेरिकी नौसेना का कोई भी युद्धपोत अथवा सैन्य टुकड़ी हमारे वाणिज्यिक जहाजों अथवा युद्धपोतों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं तो उन्हें आवश्यक तौर पर ऐसे (अमेरिकी) युद्धपोतों और नौसैन्य टुकड़ियों को निशाना बनाना चाहिए।”

ट्रंप ने नौसेना को ईरान के जहाज नष्ट करने के आदेश दिए
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (22 अप्रैल) को कहा था कि अगर ईरान के जहाज अमेरिकी जहाजों को परेशान करें तो नौसेना ईरान के जहाज को नष्ट कर दे। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, “मैंने अमेरिकी नौसेना से कहा है कि अगर ईरान के जहाज हमारे जहाजों को परेशान करें तो आप उनके जहाजों को नष्ट कर दें।”

उप रक्षा सचिव डेविड नोरक्विस्ट ने कहा, “राष्ट्रपति ने ईरान को महत्वपूर्ण चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हमारे जहाज आत्मरक्षा के अधिकार को बनाए रखते हैं और लोगों को आत्मरक्षा के निहित अधिकार को समझने के लिए अपनी बातचीत में बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।” जनरल जॉन हाइटन ने भी कहा कि सेना कानून के दायरे में कमांडर के दिशार्देश का पालन करेगी। उन्होंने कहा कि ईरान के लिए साफ चेतावनी है कि वह किसी भी कीमत पर रेखा पार नहीं करें और हमें उकसाए नहीं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सितंबर तक भारत में हो सकते हैं कोविड -19 संक्रमण के 111 करोड़ मामले: अमेरिकी संस्था
Next Article कोरोना की वैक्सीन का पांच हजार लोगों पर ‘महा’ परीक्षण शुरू

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026
कोलकात्ता में अक्षय तृतीया एवं वर्षीतप पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
सूरज बड़जात्या ने किया अगली फिल्म का ऐलान, आयुष्मान खुराना और शरवरी की होगी मुख्य भूमिका
entertainment
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?