By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 25 लाख संक्रमित और 1 लाख 77 हजार मौतें;अमेरिका में 24 घंटे में 2,804 लोगों की जान गई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 25 लाख संक्रमित और 1 लाख 77 हजार मौतें;अमेरिका में 24 घंटे में 2,804 लोगों की जान गई

Last updated: April 22, 2020 11:12 am
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: कोरोनावायरस से दुनिया में अब तक 25 लाख 56 हजार 725 संक्रमित हो चुके हैं। एक लाख 77 हजार 618 की मौत हो चुकी है, जबकि छह लाख 90 हजार 329 ठीक हुए हैं। वहीं, अमेरिका में 24 घंटे में 2,804 लोगों की जान गई है। यहां मौतों का आंकड़ा 45 हजार से ज्यादा हो गया है। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका में विदेशियों के बसने पर रोक के आदेश पर जल्द ही हस्ताक्षर करूंगा। देश में 60 दिनों तक प्रवासियों के आने पर प्रतिबंध रहेगा।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 8 लाख 18 हजार 744 45 हजार 318 82 हजार 923
स्पेन 2 लाख 4 हजार 178 21 हजार 282 82 हजार 514
इटली 1 लाख 83 हजार 957 24 हजार 648 51 हजार 600
फ्रांस 1 लाख 58 हजार 050 20 हजार 796 39 हजार 181
जर्मनी 1 लाख 48 हजार 453 5 हजार 086 95 हजार 200
ब्रिटेन 1 लाख 26 हजार 044 17 हजार 337 उपलब्ध नहीं
तुर्की 95 हजार 591 2 हजार 259 14 हजार 918
ईरान 84 हजार 802 5 हजार 297 60 हजार 965
चीन 82 हजार 788 4 हजार 632 77 हजार 151
रूस 47 हजार 121 456 3 हजार 873

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अमेरिका: दूसरी लहर ज्यादा विनाशकारी होगी: सीडीसी
अमेरिका में 24 घंटे में 25,985 केस सामने आए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या आठ लाख 18 हजार 744 हो चुकी है। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफिल्ड ने मंगलवार को चेतावनी दी कि कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा विनाशकारी होगी। क्योंकि हम फ्लू की महामारी और कोरोना दोनों से एक ही वक्त पर जूझ रहे होंगे। उन्होंने कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि अगली सर्दियों में हम फिर से इस महामारी की चपेट में होंगे।

  • ट्रम्प ने कहा- इमिग्रेशन के नियमों में वे कुछ छूट भी देंगे। यह अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर निर्भर करेगा कि यहां स्थाई तौर पर बसने आने वालों पर 60 दिन के बाद भी प्रतिबंध बढ़ाएंगे या नहीं। जरूरत पड़ने पर इसे 30 दिनों के लिए या ज्यादा समय के लिए भी बढ़ाया जा सकता है।
  • उन्होंने अस्थाई प्रतिबंध लगान के कारणों को स्पष्ट करते हुए कहा- अमरिका को पहले अपने कामगारों का ध्यान रखना होगा। कोरोना संकट के कारण लाखों अमेरिकियों ने नौकरी गंवा दी है। उनके साथ कभी अन्याय नहीं होगा।
  • ट्रम्प ने कहा- महमारी ऐसे समय में फैला जब अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर चल रहा था। चीन पर उनके जैसी सख्ती किसी ने नहीं दिखाई। फिर पता नहीं अचानक से ये अदृश्य दुश्मन कहां से आ गया।

सीनेट में 480 अरब डॉलर का राहत पैकज पास

अमेरिकी सीनेट में 480 अरब डॉलर के आपातकालीन पैकेज को मंजूरी दे दी गई है। इसे कोरोना संकट के दौरान नुकसान उठा रहे छोटे व्यापारियों, अस्पतालों और देशभर में हो रहे टेस्टिंग पर खर्च किया जाएगा। सीनेट में यह डेमोक्रेट, रिपब्लिकन और व्हाइट हाउस के बीच एक सप्ताह से ज्यादा समय तक बातचीत के बाद सर्वसम्मति से पारित हुआ। अब गुरुवार को हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव (प्रतिनिधि सभा) में वोटिंग होगी। इस पर ट्रम्प ने कहा कि राहत पैकेज से संघर्ष कर रहे कामगारों को राहत मिलेगी। हम इस महामारी के खिलाफ जमीनी स्तर पर लडाई जारी रखेंगे।

कनाडा: अब तक 1,834 मौतें

कनाडा में मंगलवार को एक हजार नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की कुल संख्या 38,422 हो गई है। यहां अब तक 1,834 जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले क्यूबेक (20,126) और ओंटारियो (11,735) प्रांतों में है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 11 मार्च को कोरोना को महामारी घोषित किया था।

जर्मनी: बर्लिन मैराथन स्थगित
जर्मनी सरकार के भीड़ इकट्ठा करने पर प्रतिबंध के कारण इस साल 27 सितंबर को होने वाले बर्लिन मैराथन को स्थगित करने का फैसला किया है। आयोजकों ने बिना किसी नई तारीख के इसके स्थगित होने की घोषणा की। अधिकारियों ने बयान जारी कर कहा, “हमें पता चला है कि 24 अक्टूबर तक 5,000 से ज्यादा भीड़ वाले किसी भी इवेंट को कराने की मनाही है। इस कारण हम 26-27 सितंबर को होने वाले बर्लिन मैराथन का आयोजन नहीं कर पाएंगे।” यहां अब तक एक लाक 48 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि 5,086 की मौत हो चुकी है।

सऊदी अरब: लॉकडाउन में राहत देने पर विचार
बीबीसी के मुताबिक, सऊदी अरब सरकार रमजान की वजह से लॉकडाउन में राहत देने पर विचार कर रही है। सरकार ने सोमवार रात पवित्र स्थलों मक्का और मदीना में नमाज के लिए भी रहत दे दी। यहां अब तक 11 हजार 631 संक्रमित हैं, जबकि 109 लोगों की मौत हो चुकी है।

चीन: 30 नए मामले सामने आए
चीन में मंगलवार को 30 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 23 मामले बाहर के हैं। चीन स्वास्थ प्रशासन ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि अन्य सात मामले घरेलू हैं। हिलोंगजियांग प्रांत में कोई मामला सामने नहीं आया है। यहां मंगलवार को एक भी मौत का मामला सामना नहीं आया है।

रूस: मॉस्को में 24 घंटों में 28 की मौत
रूस की राजधानी मॉस्को में 24 घंटों में 28 लोगों की मौत हो गई। इससे यहां मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 261 पहुंच गया है। मॉस्को में कोरोना के 29,430 मामलों की पुष्टि हुई है। यहां 2,050 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। रूस में कुल 52,700 मामले सामने आए हैं। 456 लोगों की मौत हुई है, जबकि 3870 मरीज ठीक हुए हैं।

ब्राजील: अब तक 2741 की जान गई
ब्राजील में 24 घंटे में 166 लोगों की मौत हुई, जबकि 2,500 नए केस सामने आए हैं। यहां मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2,741 पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना के 43,079 संक्रमित मामले हैं। ‘द ब्राजीलियन रिपोर्ट’ के मुतबिक, नौ दिनों में संक्रमण का आंकड़ा यहां दोगुना हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वीकार किया है कि मौतों की वास्तविक संख्या ज्यादा भी हो सकती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से देश में अब तक 20,085 केस;लगातार चौथे दिन 1 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े
Next Article कोरोना के बढ़ते मामले चिंताजनक, यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे लोग:शरद पवार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बस्ती में सड़क किनारे फेंके शव का रहस्य सुलझा, हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
state
May 5, 2026
15 हजार वोटों से ममता बनर्जी की हुई हार, शुभेंदु अधिकारी ने दी शिकस्त
national
May 5, 2026
आज से बंगाल भयमुक्त हुआ और विकास के भरोसे से युक्त हुआ : मोदी
national
May 5, 2026
सतिंदर सरताज ने रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ प्रदर्शन को दिया “स्टैंडिंग ओवेशन”: “ऐसी मेहनत को मैं दिल से सराहता हूं”
entertainment
May 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?