नई दिल्ली:देश में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 20,085 हो गई है। अब भारत अमेरिका, स्पेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन समेत उन 17 देशों में शामिल हो गया, जहां संक्रमण के 20 हजार से ज्यादा केस हैं। बुधवार सुबह महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के आवास पर तैनात एक पुलिसकर्मी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 6 अन्य लोगों को भी क्वारैंटाइन किया गया है। देश में मंगलवार रात तक 1537 नए मरीज सामने आए। यह संख्या लगातार चौथे दिन 1 हजार से अधिक है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 552, गुजरात में 239, राजस्थान में 159, उत्तर प्रदेश में 153 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, मंगलवार को एक दिन में रिकॉर्ड 702 मरीज ठीक भी हुए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।
इसबीच, पंजाब से 243 एनआईआर को लेकर कतर एयरवेज का विमान रवाना हुआ। यह विमान पहले दोहा और फिर कनाडा जाएगा। दिल्ली में आजादपुर सख्जी मंडी खोली गई है। यहां मंगलवार रात 10 बजे से बुधवार सुबह तक वाहनों की आवाजी जारी रही, इससे मंडी के आसपास के इलाके में जाम लग गया। मंडी में सब्जी और फलों की बिक्री सुबह 6 से 10 बजे तक होगी।
दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
| दिन | मामले |
| 19 अप्रैल | 1580 |
| 21 अप्रैल | 1537 |
| 18 अप्रैल | 1371 |
| 13 अप्रैल | 1243 |
| 20 अप्रैल | 1235 |
| 16 अप्रैल | 1061 |
27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।
| राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
| महाराष्ट्र | 5219 | 722 | 251 |
| दिल्ली | 2156 | 611 | 47 |
| तमिलनाडु | 1596 | 635 | 18 |
| मध्यप्रदेश | 1552 | 148 | 80 |
| राजस्थान | 1735 | 230 | 26 |
| गुजरात | 2178 | 139 | 90 |
| उत्तरप्रदेश | 1337 | 162 | 21 |
| तेलंगाना | 928 | 194 | 23 |
| आंध्रप्रदेश | 757 | 96 | 22 |
| केरल | 426 | 307 | 3 |
| कर्नाटक | 418 | 129 | 17 |
| जम्मू-कश्मीर | 380 | 81 | 5 |
| पश्चिम बंगाल | 392 | 73 | 15 |
| हरियाणा | 255 | 142 | 5 |
| पंजाब | 251 | 49 | 16 |
| बिहार | 126 | 42 | 2 |
| ओडिशा | 79 | 25 | 1 |
| उत्तराखंड | 46 | 18 | 0 |
| हिमाचल प्रदेश | 40 | 11 | 2 |
| असम | 35 | 19 | 1 |
| छत्तीसगढ़ | 36 | 25 | 0 |
| झारखंड | 46 | 0 | 2 |
| चंडीगढ़ | 29 | 14 | 2 |
| लद्दाख | 18 | 14 | 0 |
| अंडमान-निकोबार | 16 | 11 | 0 |
| मेघालय | 12 | 0 | 1 |
| गोवा | 7 | 7 | 0 |
| पुडुचेरी | 7 | 4 | 0 |
| मणिपुर | 2 | 1 | 0 |
| त्रिपुरा | 2 | 1 | 0 |
| अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
| दादरा एवं नगर हवेली | 1 | 0 | 0 |
| मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
| नगालैंड | 1 | 0 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 19,984 मामले आए हैं। इनमें 15,474 का इलाज चल रहा है। 3870 ठीक हुए हैं, वहीं 640 लोगों की मौत हुई है।

