By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पाकिस्तान की वजह से बिखरे SAARC को कोरोना ने किया एकजुट, WHO ने की तारीफ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

पाकिस्तान की वजह से बिखरे SAARC को कोरोना ने किया एकजुट, WHO ने की तारीफ

Last updated: April 22, 2020 9:58 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

कोलंबो:कोरोना वायरस के कारण पैदा हुए अभूतपूर्व संकट ने दक्षेस देशों को एकजुट कर दिया है। महामारी से लड़ने के लिए क्षेत्र के देशों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंध लगाते हुए सख्त लॉकडाउन लागू किया है तथा विशेष आर्थिक पैकेजों की घोषणा करते हए संयुक्त कोष की स्थापना की है। इसके साथ ही सभी धार्मिक समारोहों पर रोक लगा दी गई है। विश्व बैंक ने भी उनकी त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

पूरे दक्षिण एशिया के देशों ने कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए तत्परता से कदम उठाए हैं। भारत ने नेतृत्व करते हुए कोविड-19 आकस्मिक निधि में एक करोड़ अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में दक्षेस नेताओं की वीडियो-काफ्रेंसिंग के जरिए बैठक में यह पहल की गई। उसके बाद नेपाल और अफगानिस्तान ने दस दस लाख अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की, जबकि मालदीव ने दो लाख अमेरिकी डॉलर, भूटान ने एक लाख अमेरिकी डॉलर, बांग्लादेश ने 15 लाख अमेरिकी डॉलर, श्रीलंका ने 50 लाख अमेरिकी डॉलर तथा पाकिस्तान ने 30 लाख डॉलर देने की घोषणा की।

1985 में स्थापित, दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) एक क्षेत्रीय अंतर-सरकारी संगठन है जिसके सदस्यों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम ने समूह को पुनर्जीवित कर दिया। इससे पहले पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से क्षेत्र की सुरक्षा को खतरा का हवाला देते हुए भारत तीन वर्षों में इससे दूर था।

दक्षेस देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक (18,601) मामले भारत में आए हैं। इसके बाद पाकिस्तान में 9,216 लोग संक्रमित हैं। भूटान में सबसे कम केवल छह लोग संक्रमण हैं। विश्व बैंक ने इसी हफ्ते कहा कि दक्षिण एशिया में सभी सरकारों ने संकट के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दी लेकिन उनका काम कठिन है। सरकारों ने सामाजिक दूरी उपायों को लागू किया है, जरूरतमंद लोगों तक राहत पैकेज पहुंचाया है।

दक्षेस देशों में संक्रमण की दर अमेरिका, इटली, स्पेन, ब्रिटेन, ईरान और चीन जैसे देशों की तुलना में काफी कम है। महामारी के मद्देनजर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने लोगों से बार-बार “आत्म-अनुशासन” दिखाने और घरों में रहने की अपील की है। इस बीमारी के कारण पाकिस्तान में 192 लोगों की मौत हुई है। इमरान की सरकार ने पहले मस्जिदों में नमाज़ पर पाबंदी लगाई थी। उन्होंने रमज़ान के महीने में नमाज़ की सशर्त अनुमति दी है, लेकिन मौलवियों से बड़ी सभाओं से बचने को कहा है।

श्रीलंका ने आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सोमवार (20 अप्रैल) से लॉकडाउन को आंशिक रूप से हटाने की योजना बनाई थी, लेकिन एक दिन में 41 नए मामले सामने आने से उसने फैसला बदल दिया और बंद को 27 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया। श्रीलंका में संसदीय चुनाव पहले 25 अप्रैल को होने वाला था लेकिन इस महामारी के मद्देनजर उसे लगभग दो महीने के लिए टाल दिया गया है।

बांग्लादेश को कोविड-19 के लिए जोखिम भरा क्षेत्र घोषित किया गया है। उसने पूरे देश में मस्जिदों में सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। देश में 2,948 लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं और 101 लोगों की मौत हो गई है। नेपाल में 27 अप्रैल तक लॉकडाउन है और वहां कोरोना वायरस के 31 मामलों की पुष्टि हुई है। अफगानिस्तान में 1,026 लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमित लोगों में से अधिकतर ईरान की सीमा से लगे हेरात प्रांत से हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बिहार कैबिनेट मीटिंग : उच्च माध्यमिक स्कूलों में 34 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती
Next Article सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां में दो आतंकियों को किया ढेर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

15 हजार वोटों से ममता बनर्जी की हुई हार, शुभेंदु अधिकारी ने दी शिकस्त
national
May 5, 2026
आज से बंगाल भयमुक्त हुआ और विकास के भरोसे से युक्त हुआ : मोदी
national
May 5, 2026
सतिंदर सरताज ने रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ प्रदर्शन को दिया “स्टैंडिंग ओवेशन”: “ऐसी मेहनत को मैं दिल से सराहता हूं”
entertainment
May 4, 2026
विरार में अल्ट्रा एचडी LASIK संग ASG दृष्टि आई हॉस्पिटल में नेत्ररोगियों के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा
Business Mumbai / Maharshtra
May 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?