By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ऑडिट फर्म डेलॉइट और केपीएमजी को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आपराधिक मामले को खारिज किया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

ऑडिट फर्म डेलॉइट और केपीएमजी को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आपराधिक मामले को खारिज किया

Last updated: April 21, 2020 10:37 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई: कर्ज के बोझ तले दबी आईएलएंडएफएस फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी की ऑडिटर फर्म रही डेलॉयट और केपीएमजी को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय इन ऑडिट फर्म को खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर सकता है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि कॉरपोरेट मंत्रालय के अधीन नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) इन दोनों ऑडिट फर्मों पर 5 साल का बैन नहीं लगा सकता है। साथ ही कोर्ट ने इन दोनों फर्मों के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों को खारिज कर दिया।

केंद्र सरकार ने की थी बैन लगाने की मांग
साल 2018 में आईएलएंडएफएस में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई थीं। तब इन दोनों ऑडिट फर्मों पर आईएलएंडएफएस और इसकी सहायक कंपनियों के बेड लोन को छुपाने का आरोप लगा था। यह खुलासा होने के बाद डेलॉयट और केपीएमजी इस कंपनी के ऑडिट कार्य से हट गई थीं। इस बीच कॉरपोरेट मंत्रालय ने आईएलएंडएफएस और इस समूह की कंपनियों, ऑडिटर्स और अन्य के खिलाफ जांच सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) को सौंप दी थी। बाद में यह मामला एनसीएलटी में पहुंच गया, जहां केंद्र सरकार ने अपील दाखिल कर इन दोनों फर्मों पर पांच साल का प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

कॉरपोरेट मंत्रालय को अपील के लिए 8 सप्ताह का समय
बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल करने के लिए कॉरपोरेट मंत्रालय को 8 सप्ताह का समय दिया है। साथ ही हाईकोर्ट ने कंपनीज एक्ट के सेक्शन 140(5) की संवैधानिकता को बरकरार रखते हुए कहा कि जो ऑडिटर्स इस्तीफा दे चुके हैं, उन पर यह लागू नहीं होगा। इसके अलावा हाईकोर्ट ने एसएफआईओ की ओर से स्पेशल कोर्ट में दायर मुकदमे या आपराधिक शिकायत को भी खारिज कर दिया।

डेलॉयट ने सेक्शन 140(5) की संवैधानिकता को दी थी चुनौती
डेलॉयट एंड हैसकिन्स और सेल एलएलपी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में कंपनीज एक्ट के सेक्शन 140(5) की संवैधानिकता और एनसीएलटी में दाखिल की गई केंद्र सरकार की अपील को चुनौती दी थी। केंद्र सरकार ने आईएलएंडएफएस के पूर्व ऑडिटर्स पर पांच साल का बैन लगाने की अपील की थी। वहीं केपीएमजी इंडिया की सहयोगी बीएसआर ने सेक्शन 140(5) की संवैधानिकता को चुनौती देते हुए कहा था कि जो व्यक्ति अपने पद से इस्तीफा दे चुका है, उस पर सरकार प्रतिबंध कैसे लगा सकती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article केजरीवाल सरकार का ऐलान, दिल्ली में अब 1 करोड़ लोगों को दिया जाएगा फ्री राशन
Next Article गिरते तेल कीमतों के बीच राहुल ने सरकार से किया सवाल, कब सुनेगी सरकार?

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विरार में अल्ट्रा एचडी LASIK संग ASG दृष्टि आई हॉस्पिटल में नेत्ररोगियों के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा
Business Mumbai / Maharshtra
May 4, 2026
यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?