By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में अब तक 20 हजार से ज्यादा केस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में अब तक 20 हजार से ज्यादा केस

Last updated: April 21, 2020 10:32 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस संक्रमण पर लोगों की राय जानने के लिए मंगलवार को बड़ा फैसला लिया। सरकार के मुताबिक, देश में एक टेलीफोनिक सर्वे किया जाएगा। इस सर्वे के जरिए संक्रमण के लक्षणों और उसके प्रसार पर लोगों की राय जानी जाएगी। लोगों के मोबाइल फोन पर 1921 से फोन किया जाएगा और कोरोना को लेकर उनसे सवाल-जवाब किए जाएंगे।

देश में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या मंगलवार को 20 हजार के पार पहुंच गई है। आज 1461 नए मरीज सामने आए। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 20,081 हो गई। यह लगातार चौथा दिन है, जब 1 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले 1239 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 19 अप्रैल को 1580, 18 अप्रैल को 1371 नए केस सामने आए थे। महाराष्ट्र में मंगलवार को सबसे ज्यादा 552, उत्तर प्रदेश में 153, गुजरात में 112, राजस्थान में 159 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।

गृह मंत्रालय ने बंगाल सरकार को कहा- केंद्र के काम में दखल ना दें

पश्चिम बंगाल में केंद्र की तरफ से इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम (आईएमसीटी) भेजे जाने पर मंगलवार को विवाद बढ़ गया। ममता सरकार ने आईएमसीटी की टीम को कोरोना प्रभावित इलाकों में जाने से रोक दिया। टीम के अगुआ और रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता अपूर्वा चंद्रा ने कहा कि सरकार हमसे कह तो रही है कि हम सहयोग करेंगे, लेकिन हमें आए हुए एक दिन हो गया है और हम केवल दो जगहों पर जा पाए हैं।

टीम को रोके जाने के बंगाल सरकार के कदम पर गृह मंत्रालय ने ऐतराज जताया है। गृहमंत्रालय ने निर्देश दिए कि राज्य सरकार केंद्र के काम में दखलंदाजी ना करे। इस टीम को भेजे जाने पर ममता बनर्जी ने सोमवार को ही ऐतराज जाहिर किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा था कि इस टीम को भेजे जाने की वजह बताएं, वरना वे इसे आने की इजाजत नहीं देंगी।

कोरोना से जुड़े अहम अपडेट्स

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन 30 लाख लोगों को राशन दिया जाएगा, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 61 और जिलों में बीते 14 दिन में कोरोना का कोई नया मामला नहीं सामने आया।
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को चिठ्ठी लिखकर 30 हजार करोड़ की मदद मांगी है।
  • भारतीय सेना कोरोनावायरस से निपटने के बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और अफगानिस्तान में टीमें भेजेगी।
  • केन्द्र सरकार ने रैपिड टेस्ट किट से हो रही जांच पर 2 दिन के लिए रोक लगा दी है। ऐसा एक राज्य में कोरोना मरीजों की रिपाेर्टों में आई गड़बड़ी को देखते हुए लिया गया।
  • ईरान से एयरलिफ्ट करके जैसलमेर लाए गए 484 नागरिकों में से जम्मू कश्मीर के 180 व्यक्तियों जिनमें अधिकतर स्टूडेंट्स है को मंगलवार शाम यहां से श्रीनगर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
19 अप्रैल 1580
18 अप्रैल 1371
13 अप्रैल 1243
20 अप्रेल 1235
16 अप्रैल 1061

27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 5218 722 251
दिल्ली 2156 611 47
तमिलनाडु 1596 635 18
मध्यप्रदेश 1552 148 76
राजस्थान 1735 230 26
गुजरात 2178 131 90
उत्तरप्रदेश 1337 140 18
तेलंगाना 928 186 23
आंध्रप्रदेश 757 96 22
केरल 426 306 3
कर्नाटक 418 129 17
जम्मू-कश्मीर 380 71 5
पश्चिम बंगाल 392 73 15
हरियाणा 252 142 5
पंजाब 251 49 16
बिहार 126 42 2
ओडिशा 79 25 1
उत्तराखंड 46 18 0
हिमाचल प्रदेश 40 11 2
असम 35 19 1
छत्तीसगढ़ 36 25 0
झारखंड 46 0 2
चंडीगढ़ 29 14 2
लद्दाख 18 14 0
अंडमान-निकोबार 16 11 0
मेघालय 12 0 1
गोवा 7 7 0
पुडुचेरी 7 4 0
मणिपुर 2 1 0
त्रिपुरा 2 1 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 0 0
नगालैंड 1 0 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 18985 मामले आए हैं। इनमें 15122 का इलाज चल रहा है। 3259 ठीक हुए हैं, वहीं 603 लोगों की मौत हुई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पालघर संतों की हत्या पर बोले डिप्टी सीएम अजीत पवार, कहा यह मानवता पर धब्बा
Next Article कोरोना से दुनिया में अब तक 1 लाख 70 हजार मौतें

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सतिंदर सरताज ने रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ प्रदर्शन को दिया “स्टैंडिंग ओवेशन”: “ऐसी मेहनत को मैं दिल से सराहता हूं”
entertainment
May 4, 2026
विरार में अल्ट्रा एचडी LASIK संग ASG दृष्टि आई हॉस्पिटल में नेत्ररोगियों के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा
Business Mumbai / Maharshtra
May 4, 2026
यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?