By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 1 लाख 70 हजार मौतें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 1 लाख 70 हजार मौतें

Last updated: April 21, 2020 10:27 pm
Surabhi Saloni
Share
14 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन:कोरोनावायरस से दुनिया में अब तक एक लाख 71 हजार 338 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के 24 लाख 99 हजार 546 मामले हैं। वहीं, छह लाख 58 हजार 044 ठीक हो चुके हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। खान 15 अप्रैल को ईधी फाउंडेशन के अधिकारी से मिले थे। बाद में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्पेन की ऐतिहासिक और विवादास्पद बुल फाइट इस साल रद्द कर दी गई है। सीएनएन के मुताबिक, ब्रिटेन और वेल्स में 10 अप्रैल तक सरकार के आंकड़ों की तुलना में ज्यादा लोगों का जान गई है। उस समय आधिकारिक आंकड़ों में कहा गया था कि 9,288 लोग मारे गए थे। लेकिन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों में वास्तविक संख्या 13,121 थी। यह आंकड़ा 41% ज्यादा है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 7 लाख 92 हजार 938 42 हजार 514 73 हजार 389
स्पेन 2 लाख 4 हजार 178 22 हजार 282 82 हजार 514
इटली 1 लाख 81 हजार 228 24 हजार 114 48 हजार 877
फ्रांस 1 लाख 55 हजार 383 20 हजार 265 37 हजार 409
जर्मनी 1 लाख 47 हजार 065 4 हजार 862 91 हजार 500
ब्रिटेन 1 लाख 24 हजार 743 16 हजार 509 उपलब्ध नहीं
तुर्की 90 हजार 980 5 हजार 209 13 हजार 430
ईरान 83 हजार 505 5 हजार 209 59 हजार 273
चीन 82 हजार 747 4 हजार 632 77 हजार 123
रूस 47 हजार 121 405 3 हजार 446

येआंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

पाकिस्तान : इमरान का टेस्ट होगा
प्रधानमंत्री इमरान खान का जल्द ही कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। कोविड-19 के लिए बनाई टीम के इंचार्ज और प्रधानमंत्री के सलाह डॉक्टर फैजल सुल्तान ने मंगलवार को ‘डॉन न्यूज’ से बातचीत में इसकी पुष्टि की। फैजल ने कहा, “प्रधानमंत्री अपना कोरोना टेस्ट कराने के लिए तैयार हो गए हैं।” सोमवार देर रात खबर आई थी कि इमरान क्वारैंटाइन हो सकते हैं। खान 15 अप्रैल को ईधी फाउंडेशन के चेयरमैन फैजल ईधी से मिले थे। इस मुलाकात के बाद ईधी पॉजिटिव पाए गए थे।

जैक मा डब्ल्यूएचओ को लाखों मास्क और टेस्ट किट देंगे
अलीबाबा के फाउंडर जैक मा ने मंगलवार को घोषणा की कि वे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को लाखों मास्क और टेस्ट किट डोनेट कर रहे हैं। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वाइबो के जरिए उन्होंने कहा- हम10 करोड़ क्लिनिकल मास्क, 10 लाख एन-95 मास्क और 10 लाख टेस्ट किट डोनेट कर रहे हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने ‘वन वर्ल्ड, वन फाइट’ भी लिखा।

अमेरिका: 24 घंटे में 1,939 मौतें

अमेरिका में 24 घंटे में 1,939 लोगों की जान गई हैं और 28 हजार 123 मरीज मिले हैं। यहां अब तक 42 हजार 514 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि इस संकट में वायरस के खतरे से बचने और अमेरिकी नागरिकों की नौकरियां बचाने के लिए वे देश में विदेशी नागरिकों का प्रवासन अस्थायी तौर पर बंद करेंगे। अमेरिका में कोरोना के कहर के कारण बेरोजगारी दर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यहां अब तक 1.68 करोड़ लोग बेरोजगार हुए। नागरिकों की नौकरी जाने की वजह से राष्ट्रपति ने यह फैसला लिया है। ट्रम्प ने ट्वीट किया- अदृश्य दुश्मन के हमले को देखते हुए ग्रेट अमेरिकियों की नौकरी बचाने के लिए मैं यहां बसने वाले विदेशी नागरिकों के पाबंदी वाले अस्थायी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे।

अमेरिका में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क है, जहां अब तक 18 हजार 929 लोगों की जा जा चुकी है। न्यूयॉर्क स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि न्यूयॉर्क स्टेट में अभी तक दो लाख 47 हजार 512 संक्रमित हैं। वहीं न्यूयॉर्क शहर में यह आंकड़ा एक लाख 36 हजार 806 है। इससे पहले न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने बताया कि रविवार को न्यूयॉर्क में 478 संक्रमितों की मौत हुई है जबकि शनिवार को 507 लोगों ने जान गंवाई थी।

ऑस्ट्रेलिया: 7 लाख 80 हजार नौकरियां खत्म

ऑस्ट्रेलिया में शटडाउन होने और बिजनेस बंद किए जाने के बाद लगभग 7 लाख 80 हजार नौकरियां खत्म हुई हैं। ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो (एबीएस) और ऑस्ट्रेलियाई टैक्सेशन ऑफिस द्वारा जारी किए गए डेटा से पता चला है कि 14 मार्च और 4 अप्रैल के बीच देशभर में नौकरियों में 6% की कमी आई है। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी वर्जिन ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को ऋण संकट से उबरने के लिए दिवाला कानून के तहत संरक्षण की मांग की है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने वर्जिन के 1.4 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का कर्ज देने के अनुरोध को खारिज कर दिया था।

अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट
अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को ऐतिहासिक 105% की गिरावट दर्ज की गई। पहली बार तेल की कीमतें माइनस 2 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के मई वितरण में 300% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। कोरोना संकट की वजह से दुनियाभर में घटी तेल की मांग के चलते इसकी कीमतें लगातार गिर रही हैं। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत इतनी नीचे पहुंची है।

  • तेल की कीमतें निगेटिव होने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि एक स्तर तक बहुत सारे लोगों के लिए यह दिलचस्प है। अमेरिका अपने पेट्रोलियम भंडार को भरना चाहेगा। हम करीब 7.5 करोड़ बैरल रिजर्व रखना चाहते हैं। हमारी सरकार तेल कीमतों को ठीक कर लेगी।
  • टेस्टिंग किट को लेकर ट्रम्प ने राज्यों के गवर्नरों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उन लोगों को पता ही नहीं है कि टेस्ट करने की सही प्रक्रिया क्या है। राज्यों के पास पर्याप्त टेस्टिंग की क्षमता है।
  • अमेरिका में हिंदू संगठनों के समूह ने भारतीय छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू की है। हिंदू युवा, भारतीय, विवेकनंद हाउस और सेवा इंटरनेशनल ने संयुक्त रूप से ‘कोलिड-19 स्टूडेंट सपोर्ट नेटवर्क’ पहल की है। वॉशिंगटन में इसका काम देख रहे प्रेम रंगवानी ने कहा कि इसे 90 छात्र चला रहे हैं।

अमेरिका में कई भारतीय डॉक्टर्स की मौत

अमेरिका और ब्रिटेन में कई भारतीय मूल के डॉक्टर और अन्य मैडिकल स्टाफ दिन-रात जुटे हैं। कई डॉक्टरों की मौत भी हो चुकी है। पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क के अस्पताल में एक भारतीय डॉक्टर माधवी अया की संक्रमण के से मौत हो गई थी। संक्रमित में ज्यादा भारतीय डॉक्टर न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में हैं। डॉक्टर रजत गुप्ता (बदला हुआ नाम) न्यूजर्सी में एक कोरोना मरीज की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उसने डॉ. गुप्ता के चेहरे पर उल्टी कर दी। इसके बाद वे भी संक्रमित हो गए और उनकी भी मौत हो गई। भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टरों के संघ (एएपीआई) के सचिव रवि कोहली ने कहा- कम से कम 10 डॉक्टर गंभीर हैं। किडनी रोग विशेषज्ञ प्रिया खन्ना (43) का हाल में न्यूजर्सी में निधन हो गया। उनके सर्जन पिता सत्येंद्र खन्ना भी संक्रमित हैं।

इटली: संक्रमण में कमी
महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार इटली में पहली बार संक्रमण के मामलों में कमी आई है। बीबीसी के मुताबिक, सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी की चीफ एजेंलो बोरेली ने कहा कि पहली बार देश में संक्रमण के मामलों में कमी आई है। सोमवार तक यहां एक लाख आठ हजार 237 मरीज हैं, जो या तो अस्पताल में भर्ती हैं या घर में क्वारैंटाइन हैं। रविवार को 486 एक्टिव केस का इजाफा हुआ था। अमेरिका और स्पेन के बाद इटली तीसरा देश है, जहां संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं।

रूस: 50 हजार से ज्यादा संक्रमित
सीएनएन के मुताबिक, रूस में मंगलवार सुबह तक संक्रमण के 5,642 नए केस मिले। इसके साथ ही देश में संक्रमण का कुल मामला 52,763 हो गया। वहीं, रातभर में 51 लोगों की मौत हुई है। देश में कुल 456 जान जा चुकी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को चेतावनी दी थी कि देश में अभी तक चरम सीमा नहीं आया है। यह अभी भी दूर है। एमबीकेएच न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, दक्षिणी रूस के शहर व्लादिकाव्काज में नौकरी जाने और कोरोना को लेकर कम सूचनाएं देने के कारण सरकार के खिलाफ करीब 500 लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

लॉकडाउन के बीच ब्रिटेन की महारानी का मना जन्मदिन
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ- द्वितीय मंगलवार को 94 साल की हो गईं। इस दौरान उनका जन्मदिन लॉकडाउन के बीच सादगी से मनाया गया। 68 साल के उनके कार्यकाल में यह पहली बार है जब उनके जन्मदिन पर गन सैल्यूट नहीं दिया गया। पिछले हफ्ते ही उन्होंने यह कार्यक्रम कैंसल किया था। मेट्रो अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, महारानी अपे पति प्रिंस फिलिप के साथ बार्कशायर काउंटी के विंडसर कैसल में हैं और सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर रही हैं।

फ्रांस: 20 हजार से ज्यादा मौतें
फ्रांस में सोमवार शाम तक मौतों का आंकड़ा 20 हजार से ज्यादा हो गया। बीबीसी के मुताबिक, फ्रांस के सेवा निदेशक ने इन आंकड़ों को प्रतीकात्मक और दुखद बाया है। यहां 24 घंटे में 547 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 2,489 केस मिले हैं। दुनियाभर में सबसे ज्यादा मौतों में फ्रांस अब चौथा देश हो गया है। इससे पहले अमेरिका, इटली और स्पेन हैं। फ्रांस में भी लॉकडाउन का विरोध शुरू हो गया है। पेरिस में रविवार को लॉकडाउन के विरोध में दंगे भड़क उठे। यह दंगे उत्तरी पेरिस के विलेन्यूवे ला-गेरेन में भड़के। पुलिस पर आरोप है कि वह लॉकडाउन का पालन करवाने के दौरान गैर-ईसाई अल्पसंख्यकों के साथ बर्बरता से पेश आई और नस्लभेदी रवैया अपनाया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने सोशल डिस्टेंसिंग के प्रतिबंधों को 11 मई तक बढ़ा दिया है।

तुर्की: सरकारी आंकड़ों से ज्यादा मौत होने का संदेह

तुर्की में संक्रमण का आंकड़ा चीन से भी ज्यादा हो गया है। सोमवार तक यहां कुल 90 हजार केस मिल चुके थे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यहां मौतों का आंकड़ा 2,140 हो गया है। लेकिन, देश में इससे ज्यादा लोगों की जान गई है। पश्चिम एशिया में भी तुर्की संक्रमण के मामले में ईरान से आगे निकल गया है। ईरान में 83 हजार से ज्यादा केस हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इस्तानबुल में होने वाली मौतों से पता चलता है कि तुर्की में कुल मौतें सरकार के आंकड़ों से कहीं ज्यादा हो सकती है।

जर्मनी: बीयर फेस्टिवल रद्द
बीबीसी के मुताबिक, संक्रमण की वजह से इस बार जर्मनी में बीयर फेस्टिवल रद्द कर दिया गया है। हर साल मनाए जाने वाले इस फेस्टिवल में 50-60 लाख लोग शामिल होते हैं। इस साल यह त्योहार 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच होने वाला था। रायटर्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस त्योहार से म्यूनिख शहर की हर साल 1.07 बिलियन डॉलर की कमाई होती है।

श्रीलंका: 20 जून को संसदीय चुनाव होंगे
श्रीलंका में 25 अप्रैल को होने वाले संसदीय चुनावों को वायरस के खतरे के कारण स्थगित कर दिया गया है। अब यह 20 जून को होंगे। श्रीलंका चुनाव आयोग ने मंगलवार को ये जानकारी दी।  इससे पहले चुनाव आयोग के प्रमुख महिंदा देशप्रिया ने कहा था कि इस स्थित में 25 अप्रैल को चुनाव कराना संभव नहीं है, क्योंकि सरकारी कर्मचारी इन हालातों में काम नहीं कर सकते हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने दो मार्च को संसद भंग कर दिया था। देश में अब तक संक्रमण के 302 केस मिले हैं, जबकि सात लोगों की मौत हो चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से देश में अब तक 20 हजार से ज्यादा केस
Next Article बिहार कैबिनेट मीटिंग : उच्च माध्यमिक स्कूलों में 34 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सतिंदर सरताज ने रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ प्रदर्शन को दिया “स्टैंडिंग ओवेशन”: “ऐसी मेहनत को मैं दिल से सराहता हूं”
entertainment
May 4, 2026
विरार में अल्ट्रा एचडी LASIK संग ASG दृष्टि आई हॉस्पिटल में नेत्ररोगियों के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा
Business Mumbai / Maharshtra
May 4, 2026
यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?