By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अमेरिकियों की नौकरियां बचाने के लिए ट्रम्प ने प्रवासियों की एंट्री पर अस्थायी रोक लगाई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

अमेरिकियों की नौकरियां बचाने के लिए ट्रम्प ने प्रवासियों की एंट्री पर अस्थायी रोक लगाई

Last updated: April 21, 2020 10:19 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बड़ा ऐलान किया है। ट्रम्प ने दूसरे देशों के लोगों के अमेरिका में प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगाने की घोषणा की है। ट्रम्प ने सोमवार देर रात ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। ट्रम्प ने कहा कि इस संबंध में वह जल्द ही एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर दस्तखत करेंगे, जिसके बाद आदेश जारी हो जाएगा।

अमेरिकियों की नौकरी बचाने का दिया हवाला
ट्रम्प ने अपने ट्वीट में कहा कि एक अदृश्य दुश्मन के हमले और हमारे महान अमेरिकियों की नौकरियों का रक्षा करने की आवश्यकता को देखते हुए मैं एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन करूंगा, जिससे अमेरिका में प्रवासियों के प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लग जाएगी। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी। न तो यह बताया गया कि यह रोक कब तक जारी रहेगी और न ही इससे प्रभावित होने वाले देशों की जानकारी दी गई। साथ ही ट्रम्प ने यह भी नहीं बताया कि यह नया फैसला अमेरिका में पहले से रह रहे प्रवासियों पर भी लागू होगा या नहीं?

कई देशों के लोगों पर पहले से लगा है प्रतिबंध
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ट्रम्प और अमेरिकी प्रशासन की ओर से कई प्रकार के प्रतिबंध लगाए हैं। राष्ट्रपति ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए चीन, यूरोप, कनाडा और मैक्सिको की यात्रा पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके अलावा प्रशासन ने पिछले महीने सभी एम्बेंसी और काउंसलेट्स की ओर से दी जाने वाली रूटीन वीजा सेवाओं पर रोक लगा दी थी। अमेरिकी सिटीजनशिप एंड इमिग्ररेशन सर्विसेज विभाग पहले ही इन-पर्सन सेवाओं पर रोक लगा चुका है। हालांकि, कुछ आपातकालीन सेवाएं दी जा रही हैं।

एच-1बी वीजा वाले भी हो सकते हैं प्रभावित
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फैसले से एच-1बी वीजा के जरिए अमेरिका में प्रवेश पाने वाले भी प्रभावित हो सकते हैं। एच-1बी वीजा एक गैर प्रवासी वीजा है जो भारत के आईटी प्रोफेशनल के बीच काफी लोकप्रिय है। अमेरिका में एच-1बी वीजा के जरिए प्रवेश करने वाले प्रवासियों में सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की होती है। माना जा रहा है कि अमेरिकियों की नौकरी बचाने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प एच-1बी वीजा के जरिए प्रवेश पाने वालों पर भी रोक लगा सकते हैं। अमेरिका ने हाल ही में एच-1बी वीजा के लिए आवेदन मांगे हैं। उधर, भारत की सॉफ्टवेयर और सर्विसेज कंपनियों के राष्ट्रीय संगठन नैस्कॉम भी एक्जीक्यूटिव ऑर्डर पर नजर बनाए हुए है।

अमेरिका में कोरोना से अब तक 42 हजार से ज्यादा मौतें
अमेरिका में अब तक 7 लाख 92 से ज्यादा लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं और यहां अब तक 42 हजार 514 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1,939 लोगों की जान गई है और 28 हजार 123 मरीज मिले हैं। अमेरिका में कोरोना के कहर के कारण बेरोजगारी दर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यहां अब तक 1.68 करोड़ लोग बेरोजगार हुए। नागरिकों की नौकरी जाने की वजह से राष्ट्रपति ने यह फैसला लिया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुंबई के होटल में लगी आग, कोरोना मरीजों के लिए बनाया गया था क्वारंटाइन सेंटर
Next Article पालघर संतों की हत्या पर बोले डिप्टी सीएम अजीत पवार, कहा यह मानवता पर धब्बा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सतिंदर सरताज ने रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ प्रदर्शन को दिया “स्टैंडिंग ओवेशन”: “ऐसी मेहनत को मैं दिल से सराहता हूं”
entertainment
May 4, 2026
विरार में अल्ट्रा एचडी LASIK संग ASG दृष्टि आई हॉस्पिटल में नेत्ररोगियों के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा
Business Mumbai / Maharshtra
May 4, 2026
यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?