By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अगर वसीम अकरम ने मुझे मैच फिक्सिंग करने के लिए कहा होता तो जान से मार देता: शोएब अख्तर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

अगर वसीम अकरम ने मुझे मैच फिक्सिंग करने के लिए कहा होता तो जान से मार देता: शोएब अख्तर

Last updated: April 21, 2020 3:27 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि वसीम अकरम उनसे मैच फिक्सिंग करने के लिए कहते तो वह उन्हें जान से मार देते। पाकिस्तान क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग को लेकर काफी बातें चल रही हैं। हाल ही में पीसीबी प्रमुख एहसान मनी ने कहा था कि वह फिक्सिंग को अपराध की श्रेणी में लाने के लिए सरकार से बात कर रहे हैं।

एक टेलीविजन शो में बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा, ”मैंने 1990 के कुछ मैच देखे थे और मैं हैरान था कि कैसे वसीम अकरम पाकिस्तान को अपनी शानदार बॉलिंग के दम पर मुश्किल स्थिति से बाहर निकाल लाते थे।”

उन्होंने आगे कहा, ”मैं इस बात को बिलकुल साफ कहना चाहूंगा कि अगर वसीम अकरम मुझे कभी मैच फिक्सिंग के लिए कहते तो मैं उन्हें बर्बाद कर देता या फिर उन्हें जान से मार देता। लेकिन उन्होंने मुझसे कभी ऐसी कोई बात नहीं की।”

‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने अपने शुरुआती क्रिकेट करियर में वसीम अकरम के सपोर्ट करने पर शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा, ”मैंने उनके साथ 7-8 साल खेला है। मैं ऐसे कई उदारण दे सकता हूं, जब उन्होंने मुझपर  टेलेंडर्स को छोड़कर  शीर्ष क्रम के विकेट लेने की जिम्मेदारी सौंपी।”

शोएब अख्तर ने कहा, ”यहां तक ​​कि उन्होंने मुझे अपनी पसंदीदा गेंदबाजी के तरीके से भी गेंदबाजी करने दी, जबकि उनके पास मुझसे ज्यादा विकेट थे।” बता दें कि शोएब ने पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट मैचों में 178 विकेट, 163 वनडे मैचों में 247 विकेट और 15 टी-20 मैचों में 19 विकेट हासिल किए हैं।

वहीं, दूसरी तरफ पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने पाकिस्तान के लिए खेलते हुए 104 टेस्ट मैचों में 414 विकेट और 356 वनडे मैचों में 501 विकेट हासिल किए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘जैसे BCCI ने अजहर को दिया चांस, वैसे ही सलीम मलिक को भी मिलना चाहिए मौका’
Next Article लॉकडाउन में सामने आया कपिल देव ka नया लुक

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?