नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस की वजह से मंगलवार को 33 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसी के साथ देश में मरने वालों की संख्या 396 हो गई है। महाराष्ट्र में 18 मरीजों की जान गई। यहां मुंबई में 12 और पुणे में 4 की मौत हुई। इसके साथ राज्य में मौतों की संख्या बढ़कर 178 हो गई है। अकेले मुंबई में ही अब तक 112 और पुणे में 38 लोगों की मौत हो चुकी है। कनार्टक और मध्य प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 3-3 मरीजों की मौत हुई। उधर, उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में 2-2 संक्रमितों की मौत हुई। तमिलनाडु और पंजाब में 1-1 की जान गई।
देश में महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश दूसरा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा मौतें हुई है। राज्य में 53 लोग दम तोड़ चुके हैं। इंदौर में 38, उज्जैन में छह, भोपाल में चार खरगोन में तीन, छिंदवाड़ा और देवास में एक-एक मरीज की जान गई। इसके पहले सोमवार को 25 लोगों की मौत हुई थी।
12 अप्रैल को सबसे ज्यादा 39 मौतें
| तारीख | मौतें |
| 5 अप्रैल | 23 |
| 6 अप्रैल | 21 |
| 7 अप्रैल | 22 |
| 8 अप्रैल | 27 |
| 9 अप्रैल | 34 |
| 10 अप्रैल | 29 |
| 11 अप्रैल | 36 |
| 12 अप्रैल | 39 |
| 13 अप्रैल | 25 |
टॉप-5 शहर जहां हुई सबसे ज्यादा मौतें
| शहर | मौतें |
| मुंबई | 112 |
| पुणे | 38 |
| इंदौर | 38 |
| साउथ दिल्ली | 23 |
| हैदराबाद | 12 |
संक्रमण से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें
| राज्य | मौतें |
| महाराष्ट्र | 178 |
| मध्यप्रदेश | 53 |
| गुजरात | 28 |
| तेलंगाना | 17 |
| दिल्ली | 30 |
| पंजाब | 12 |
| तमिलनाडु | 12 |
| राजस्थान | 11 |
| पश्चिम बंगाल | 07 |
| आंध्र प्रदेश | 09 |
| कर्नाटक | 10 |
| उत्तर प्रदेश | 08 |
| जम्मू-कश्मीर | 04 |
| हरियाणा | 04 |
| हिमाचल | 02 |
| केरल | 03 |
| बिहार | 01 |
| चंडीगढ़ | 02 |
| असम | 01 |
| झारखंड | 02 |
| ओडिशा | 01 |
| कुल | 396 |

