वॉशिंगटन: दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 19 लाख 88 हजार 770 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक लाख 25 हजार 623 की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये कि इसी दौरान चार लाख 66 हजार 948 संक्रमित स्वस्थ भी हुए। अमेरिका में छह लाख से ज्यादा संक्रमित हैं। 25 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है। न्यूयॉर्क राज्य में करीब 11 हजार दम तोड़ चुके हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प राज्यों से प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, न्यूयॉर्क समेत 7 राज्यों के गवर्नर उनके विरोध में खड़े हो गए हैं। दूसरी तरफ, क्यूबा ने इटली में मदद के लिए दूसरी मेडिकल यूनिट भेज दी है।
कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश
| देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 6 लाख 08 हजार 988 | 25 हजार 671 | 38 हजार 479 |
| स्पेन | 1 लाख 72 हजार 541 | 18 हजार 056 | 67 हजार 504 |
| इटली | 1 लाख 62 हजार 488 | 21 हजार 067 | 37 हजार 130 |
| फ्रांस | 1 लाख 43 हजार 303 | 15 हजार 729 | 28 हजार 805 |
| जर्मनी | 1 लाख 31 हजार 359 | 3 हजार 294 | 68 हजार 200 |
| ब्रिटेन | 93 हजार 873 | 12 हजार 107 | उपलब्ध नहीं |
| चीन | 82 हजार 249 | 3 हजार 341 | 77 हजार 738 |
| ईरान | 74 हजार 877 | 4 हजार 663 | 48 हजार 129 |
| तुर्की | 65 हजार 111 | 1 हजार 403 | 4 हजार 789 |
| बेल्जियम | 31 हजार 119 | 4 हजार 157 | 6 हजार 858 |
स्रोत: https://www.worldometers.info/coronavirus

