सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राहुल ने सरकार को किया आगाह, भारतीय कॉर्पोरेट पर विदेशी कंपनियों का नियंत्रण न दे सरकार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

राहुल ने सरकार को किया आगाह, भारतीय कॉर्पोरेट पर विदेशी कंपनियों का नियंत्रण न दे सरकार

Last updated: April 12, 2020 8:47 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:कोरोना वायरस ने एक तरफ जहां अर्थव्यवस्था की कमर तोड़कर रख दी है तो वहीं फिर से आर्थिक मंदी का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि आर्थिक मंदी ने भारतीय कॉर्पोरेट को कमजोर किया है और इससे अधिग्रहण के लिए वे आकर्षिक लक्ष्य हो गया है। राहुल ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार को विदेशी कंपनियों को भारतीय कॉर्पोरेट पर नियंत्रण की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

उनका इशारा एचडीएफसी में चीन के केन्द्रीय बैंक की तरफ से एक प्रतिशत की अधिक की खरीददारी की तरफ था। गौरतलब है कि चीन के केंद्रीय बैंक ने आवास ऋण देने वाले एचडीएफसी लि. में मार्च तिमाही में एक प्रतिशत हिस्सेदारी बढ़ायी है। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार मार्च महीने के अंत में पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना की एचडीएफसी के 1,74,92,909 इक्विटी शेयर थे जो 1.01 प्रतिशत शेयर पूंजी के बराबर है।

कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने के बीच पिछले दो महीनों में शेयरों में गिरावट आयी है। इससे निवेशकों को कम दाम पर शेयर खरीदने का अवसर मिला है। रिपोर्ट के अनुसार चीनी बैंक भारत में निवेश के नये अवसर तलाश रहे हैं। हालांकि, यह नहीं पता चला है कि शेयर किस भाव पर खरीदे गये। एचडीएफसी शेयर में जनवरी-मार्च के दौरान 33 प्रतिशत नीचे आया। एक जनवरी को यह 2,433.75 पर था जो 31 मार्च को 1,630.45 रुपये पर था।

निवेशक जिम रोजर्स बोले-आगे और बुरा वक्त देखने को मिल सकता है

कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण एशियाई और यूरोपीय बाजारों में गिरावट जारी है।  इस साल की पहली तिमाही भी महामारी के कारण शेयर बाजारों के लिए खराब रही है। दुनिया मंदी की कगार पर है। लाखों लोग नौकरी गवां चुके हैं। करोड़ों लोगों पर छंटनी की तलवार है। कोविड-19 से दुनिया की कई बड़ी अर्थव्वस्थाएं तबाही के कगार पर हैं। यह यहीं नहीं रुकने वाला है। अभी और भी बुरे दिन आने वाले हैं। यह कहना है दिग्गज निवेशक जिम रोजर्स का। रोजर्स होल्डिंग्स इंक के चेयरमैन का कहना है कि बहुत बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजार में देखी जा रही यह तेजी कुछ समय के लिए जारी रह सकती है। लेकिन, बुरा दौर आना बाकी है।

रोजर्स कहना है कि कोरोना वायरस के चलते बाजार पर तीन तरह से मार पड़ेगी। पहला, अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो रहा है। दूसरा, कर्ज बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। अंत में, अभी ब्याज की कम दरें बढ़ने के बाद काफी चोट पहुंचाएंगी। रोजर्स कहा, “अगले दो साल में मैं अपनी जिंदगी में बाजार की सबसे बड़ी मंदी देखने जा रहा हूं।” साल 2008 की आर्थिक मंदी के बाद बीती तिमाही बाजार के लिए सबसे खराब रही। दुनियाभर में सरकारों ने अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए बड़ा निवेश किया। केंद्रीय बैंकों ने आनन-फानन में ब्याज दरों को घटा दिया।

यह पहली बार नहीं है जब रोजर्स ने बाजार में मंदी की आशंका जताई है। रोजर्स ने साल 1970 में जॉर्ज सोरोस के साथ मिलकर क्वांटम फंड की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2018 में मंदी का आशंका जताई थी। उनकी बातें सही होती दिख रही हैं, क्योंकि लॉकडाउन के चलते कामकाज ठप होने से कई कंपनियों पर कर्ज का बोझ बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा, “इसमें कोई शक नहीं कि जब भी मंदी की आहट सुनाई देती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
Next Article आतंकी और सैनिक मारे जाने से बौखलाया पाकिस्तान, केरन सेक्टर में गांवों को बनाया निशाना, नाबालिग सहित तीन की मौत
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?