सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना, हमले में तबाह किए कई लॉन्चिंग पैड
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना, हमले में तबाह किए कई लॉन्चिंग पैड

Last updated: April 10, 2020 10:09 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

श्रीनगर:भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर हमला कर उसे तहत-नहस कर दिया है। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में भारतीय सेना ने कार्रवाई की। इस दौरान सेना के जवानों ने आतंकवादी लॉन्च पैड को निशाना बनाया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सीमा में स्थित दुश्मनों को भारी नुकसान हुआ है।

भारतीय सेना की इस जवाबी कार्रवाई का ड्रोने के जरिए वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के द्वारा भारतीय सेना के हवाले से यह वीडियो जारी किया गया है।

कोरोना संकट के बीच भी घुसपैठ की साजिश में पाकिस्तान
कोरोना वायरस से दुनिया परेशान है और खुद पाकिस्तान भी लेकिन इन हालात में भी वो जम्मू कश्मीर के रास्ते भारत में आतंकियों की घुसपैठ की लगातार साजिशें कर रहा है। भारतीय खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट है कि सीमा पर लश्कर ए तय्यबा, जैश ए मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के 230 आतंकवादी लॉन्च पैड पर इस फिराक में बैठे हैं कि कब एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर को लांघ सकें।

जम्मू कश्मीर में भी कोरोना के 158 मरीज मिले हैं जिनमें 4 की मौत भी हुई है। इस समय राज्य में पुलिस और सुरक्षा बल के जवान लॉकडाउन, जांच, क्वारंटाइन, इलाज जैसे काम में प्रशासन की मदद में जुटे हैं। पाकिस्तान में भी 4414 मरीज मिले हैं और 63 की जान जा चुकी है।

कुपवाड़ा में रविवार को आतंकियों से आमने-सामने की लड़ाई में पांच आतंकवादी मारे गए और उनसे हैंड-टू-हैंड संघर्ष में भारतीय सेना के स्पेशल कमांडो दस्ते के पांच जवान भी शहीद हो गए थे। जम्मू कश्मीर पुलिस चीफ दिलबाग सिंह ने एचटी से बताया कि टेरर लॉन्च पैड पर बहुत आतंकी घुसपैठ की फिराक में बैठे हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक कश्मीर घाटी में एलओसी क्रॉस करने के लिए एलईटी, जेईएम और एचएम के करीब 160 आतंकवादी तैयार बैठे हैं। जम्मू सेक्टर में लगभग 70 आतंकवादी इंटरनेशनल बॉर्डर के उस पार नदी और नालों के रास्ते घुसने की तैयारी में हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बीसीसीआई ने चुकाई क्रिकेटरों की बकाया राशि, कहा- मुश्किल समय में नहीं होने देंगे किसी को परेशान
Next Article अलर्ट के बावजूद बिहार-नेपाल सीमा सील ना करने पर सवालों के घेरे में नीतीश कुमार!
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?