By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना की वजह से तेल सस्ता, खरीदकर सुरंगों में भरेगा भारत, नए टनल की भी तैयारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना की वजह से तेल सस्ता, खरीदकर सुरंगों में भरेगा भारत, नए टनल की भी तैयारी

Last updated: April 10, 2020 10:22 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में आई गिरावट का फायदा उठाते हुए भारत ने जमीन के नीचे अपने तेल भंडारों को भरने की तैयारी शुरू की है। इसके लिए सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इराक से कच्चे तेल की खरीद की जाएगी। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारत के पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान पिछले दिनों इन देशों के अपने समकक्ष लोगों से बातचीत कर चुके हैं।

भारत ने कर्नाटक के मंगलुरू और पादुर और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 53.33 लाख टन का आपातकालीन भूमिगत भंडार तैयार किया है। यह भारत की 10 दिन की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। अभी मंगलुरू और पादुर के भंडार आधे खाली हैं, जबकि विशाखापत्तनम वाले भंडार में भी कुछ जगह रिक्त है। अबुधाबी नेशनल ऑयल कंपनी ने मंगलुरू की 15 लाख टन भंडारण क्षमता में आधी हिस्सेदारी खरीदी थी।

दूसरा भंडार बना रहा है भारत
भारत ने पोदूर और उड़ीसा के चांदीखोल में 65 लाख टन क्षमता का दूसरा रणनीतिक तेल भंडार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तैयार हो जाने पर भारत के पास अतिरिक्त 11.5 दिन के खपत के बराबर तेल भंडार हो जाएगा।

तेल कंपनियों के पास कितना भंडार
भारतीय तेल कंपनियां रिफाइनरी के लिए अपना अलग भंडार रखती हैं। इनकी कुल भंडार क्षमता देश के 65 दिन के तेल खपत के लिए पर्याप्त है। हालांकि, इनकी गिनती रणनीतिक तेल भंडार के रूप में नहीं होती है। यह वजह है कि भारत रणनीतिक भंडार बना रहा है।

तीन महीने का भंडार जरूरी
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के मानकों के मुताबिक उसके सदस्य देशों के पास तीन माह की खपत के बराबर भंडार होना चाहिए। उसका कहना है कि भारत का मौजूदा रणनीतिक भंडार केवल 10 दिन के बराबर का है जो पर्याप्त नहीं है।

वित्त मंत्रालय देगा राशि
मंगलुरु, विजग और पोदूर में .15 करोड़ बैरल के रणनीतिक भंडार के लिए करीब 2700 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। इसमें 700 करोड़ रुपये वित्त मंत्रालय देने को राजी हो चुकी है। जबकि बाकी राशि फिलहाल तेल कंपनियां लगाएंगी, जिन्हें बाद में भुगतान किया जाएगा।

क्या है रणनीतिक भंडार
आपात स्थिति में तेल की उपलब्धता के लिए सभी देश अपना भंडार रखते हैं। युद्ध या किसी अन्य आपात स्थिति में तेल देने वाले देश बेचने से मना कर दें या उसमें रुकावट आ जाए तो यह भंडार काम आता है। भारत ने यूएई और सऊदी अरब के साथ मिलकर रणनीतिक भंडार बनाया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 79 फीसदी भारतीय लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में, ज्यादा से ज्यादा 15 मई तक करने की मांग
Next Article असम में कोरोना वायरस से पहली मौत, जमात के कार्यक्रम में हुआ था शामिल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?