By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 89 हजार मौतें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 89 हजार मौतें

Last updated: April 9, 2020 8:40 pm
Surabhi Saloni
Share
13 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: कोरोनावायरस फैलाने को लेकर हो रही आलोचना के बीच चीन ने गुरुवार को अपनी सफाई दी। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि कीचड़ उछालने और आरोप लगाने से वायरस से छुटकारा नहीं मिलेगा। हम चाहते हैं कि अमेरिका जल्द कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीते। झाओ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो का नाम न लेते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि अमेरिकी लोग महामारी पर राजनीति करने, चीन को दोष देने वाले नेताओं के काम को स्वीकार नहीं करेंगे। ट्रम्प और पॉम्पियो कह चुके हैं कि चीन इस वायरस की रोकथाम में नाकाम रहा और न ही उसने दुनिया को इसके खतरे से आगाह किया। इधऱ, दुनियाभर में इस वायरस से अब तक 89 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।15 लाख 37 हजार संक्रमित हैं, जबकि तीन लाख 40 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।
कोरोना की वजह से यूरोप की मुख्य एयरलाइंस कंपनी लुफ्थांसा को हर घंटे 8.30 करोड़ रु. (10 लाख यूरो) का नुकसान हो रहा है। कंपनी का कहना है कि इस समय वह अपने भविष्य को बचाने के लिए लड़ रही है। वहीं, एय़रबस भी अपने उत्पादन में एक तिहाई की कटौती करेगी। कंपनी अब हर महीने 40 A320, दो A330 और 6 A350 विमानों का ही निर्माण करेगी।

गर्मी में वायरस का असर कम होने की उम्मीद नहीं

इस बीच, न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लोगों को लगता है कि गर्मी के मौसम में महामारी का असर कम हो जाएगा। लेकिन नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज ने व्हाइट हाउस को भेजी एक रिपोर्ट में कहा है कि लोग इस उम्मीद में न बैठें। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि ज्यादा तापमान और आर्द्रता वायरस के वातावरण में जीवित रहने की क्षमता को कम कर सकता है।

कोरोना अपडेट्स 

  • अमेरिकी नेवी के एक अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि युद्धपोत यूएसएस थियोडोर रूजवेट पर सवार 416 नौसैनिकों की कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक 90 फीसदी क्रू मेंबर्स की जांच हो चुकी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को युगांडा और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से फोन पर बात की। मोदी ने दोनों देशों के साथ मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ने का संकल्प दोहराया।
  • लंदन के सेंट थॉमस हॉस्पिटल में भर्ती ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वे पिछले 3 दिन से आईसीयू में भर्ती हैं। उनके प्रवक्ता ने बताया कि वे बहुत सकारात्मक हैं। वे फिलहाल ऑक्सीजन पर हैं।
  • दुनियाभर में स्वास्थ्य उपकरणों और दवाईयों की कमी के बीच चीन की कंपनियों ने 58 देशों और क्षेत्रों के अलावा चार अंतरराष्ट्रीय निकायों के साथ चिकित्सा आपूर्ति अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • इटली के प्रधानमंत्री जूजेपे कॉन्टे ने यूरोपियन यूनियन से बजट नियमों को शिथिल करने के लिए कहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह यूरोप का अंत होगा। ईयू के सदस्य इस वक्त कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बंटे नजर आ रहे हैं। कॉन्टे ने सबसे एकजुट होने की अपील की है।

अमेरिका: एक दिन में 1,973 मौतें

इस बीच, अमेरिका में एक दिन में कोरोना के 33 हजार नए मामले सामने आए, जबकि 1,973 लोगों की जान गई। इसके साथ ही देश में मौत का आंकड़ा 14 हजार 800 हो गया है, जबकि चार लाख 35 हजार संक्रमित हो चुके हैं। उधर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) महामारी से गलत तरीके से निपटा। उसे अपनी प्राथमिकताएं सही रखनी चाहिए। बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में ट्रम्प के हवाले से कहा, ‘‘एजेंसी को फंडिंग जारी रखनी चाहिए या नहीं, इस पर अमेरिका दोबारा विचार करेगा।’’

  • अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ एंथनी फौसी ने कहा कि लोगों को हाथ नहीं मिलाने की प्रथा हमेशा के लिए छोड़ देनी चाहिए। इससे दुनियाभर में कोरोनावायरस को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही फ्लू जैसी सभी बीमारियों में भारी कमी आएगी।
  • न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसॉम ने बुधवार को बताया कि यहां 24 घंटे में 68 लोगों की मौत हुई। इसके साथ मृतकों की कुल संख्या 450 हो गई है। राज्य के चिकित्साकर्मियों, सुपरमार्केट कर्मचारियों, मोटर वाहन विभाग के कर्मचारियों और सड़कों पर चलने वाले किसी भी अन्य कर्मचारियों के सुरक्षा उपकरणों पर 1.4 अरब डॉलर खर्च किया जाएगा।
  • नए रिसर्च में इसके संकेत मिले हैं कि कोरोनोवायरस फरवरी के मध्य में ही न्यूयॉर्क क्षेत्र में फैलना शुरू हो गया था। यह मुख्य रूप से यूरोप से लौटे यात्रियों द्वारा लाया गया था, न कि एशिया के।
  • न्यूयॉर्क के गवर्नर क्यूमो ने बुधवार को कहा- राज्य में पिछले 24 घंटे में 779 लोगों की मौत हुई है। यह एक दिन में मरने वालों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। एक दिन पहले यहां 731 लोगों की मौत हुई थी। न्यूयॉर्क में अब तक एक लाख 51 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यह आंकड़ा यूरोप के सबसे ज्यादा प्रभावित स्पेन, इटली और जर्मनी से भी ज्यादा है। वहीं, यहां छह हजार 268 लोगों की जान जा चुकी है।
  • एक विश्लेषण से पता चला कि कोरोनावायरस का असर अमेरिका में रहने वाले काले लोगों पर ज्यादा पड़ा है। शिकागो की कुल आबादी का 30% हिस्सा अफ्रीकी-अमेरिकियों का है। इनमें से 68% की मौत कोरोना से हो गई है। सोमवार को मीडिया ब्रीफिंग में शिकागो की मेयर लोरी लाइटफुट ने कहा, ‘‘यही हाल उत्तरी कैरोलिना, लूसियाना, मिशिगन, विस्कॉन्सिन और राजधानी वॉशिंगटन का भी है।’’
  • जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- लॉकडाउन का पालन हुआ तो ईस्टर के बाद हालात सामान्य होने लगेंगे

    जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्फान ने गुरुवार को कहा कि बीते कुछ दिनों में हमें सुधार देखने को मिला है। अगर लोग लॉकडाउन का पालन करते रहे तो ईस्टर के बाद देश में हालात सामान्य होने लगेंगे। उन्होंने कहा कि देश में संक्रमण के नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है। देश में रोजाना 1 लाख टेस्ट हो रहे है। स्फान ने देश के हेल्थ केयर सिस्टम की तारीफ करते हुए कहा कि अभी भी अस्पतालों में इंटेंसिव केयर सर्विस से जुड़े 40 फीसदी बेड खाली हैं।

    ब्रिटेन: 24 घंटे में 938 लोगों ने दम तोड़ा

    ब्रिटेन में 24 घंटे में 938 लोगों ने दम तोड़ा है। देश में मौतों का आंकड़ा सात हजार से ज्यादा हो गया है, जबकि 60 हजार 733 लोग संक्रमित हैं। उधर, लंदन के सेंट थॉमस हॉस्पिटल में भर्ती ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वे पिछले 3 दिन से आईसीयू में भर्ती हैं। बीते रविवार को उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके प्रवक्ता ने बताया कि वे बहुत सकारात्मक हैं और फिलहाल उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया है।

जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- लॉकडाउन का पालन हुआ तो ईस्टर के बाद हालात सामान्य होने लगेंगे

जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्फान ने गुरुवार को कहा कि बीते कुछ दिनों में हमें सुधार देखने को मिला है। अगर लोग लॉकडाउन का पालन करते रहे तो ईस्टर के बाद देश में हालात सामान्य होने लगेंगे। उन्होंने कहा कि देश में संक्रमण के नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है। देश में रोजाना 1 लाख टेस्ट हो रहे है। स्फान ने देश के हेल्थ केयर सिस्टम की तारीफ करते हुए कहा कि अभी भी अस्पतालों में इंटेंसिव केयर सर्विस से जुड़े 40 फीसदी बेड खाली हैं।

ब्रिटेन: 24 घंटे में 938 लोगों ने दम तोड़ा

ब्रिटेन में 24 घंटे में 938 लोगों ने दम तोड़ा है। देश में मौतों का आंकड़ा सात हजार से ज्यादा हो गया है, जबकि 60 हजार 733 लोग संक्रमित हैं। उधर, लंदन के सेंट थॉमस हॉस्पिटल में भर्ती ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वे पिछले 3 दिन से आईसीयू में भर्ती हैं। बीते रविवार को उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके प्रवक्ता ने बताया कि वे बहुत सकारात्मक हैं और फिलहाल उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया है।

कोरोना के कारण लुफ्थांसा को अब तक सबसे बड़ा नुकसान

यूरोप की मुख्य एयरलाइंस कंपनियों में से एक लुफ्थांसा एयरलाइंस का कहना है कि उसे हर घंटे 10 लाख यूरो (8.30 करोड़) का नुकसान हो रहा है। कंपनी ने सीएनएन से कहा कि कोरोनावायरस हमारे इतिहास की सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। लुफ्थांसा अपने भविष्य के लिए लड़ रही है। कंपनी जहां पहले एक दिन में करीब 3,50,000 यात्रियों के साथ उड़ान भरती थी, वहीं अब तीन हजार से भी कम यात्री हो गए हैं।

इटली: बुधवार को 542 मौतें
इटली में बुधवार को 542 लोगों की मौत हुई और 3,836 संक्रमित हुए। यहां अब तक 17 हजार 669 लोगों की मौत हो चुकी, जबकि संक्रमण के एक लाख 39 हजार मामले मिल चुके हैं। देश में सोमवार (636) से मौतों में कमी आई है। मंगलवार को 604 लोगों की जान गई थी। हालांकि, संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

स्पेन: 24 घंटे में 683 लोगों की मौत

स्पेन में बीते 24 घंटे में 683 लोगों की मौत हुई। यह बुधवार को हुई 757 मौतों से 74 कम है। यहां अब तक 15 हजार 238 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, एक लाख 48 हजार संक्रमित हैं।स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सैंचेज ने गुरुवार को कहा कि हम अब महामारी के चरम सीमा पर पहुंच चुके हैं। देश में लॉकडाउन के नियमों में थोड़ी ढील दी जाएगी। सैंचेज ने कहा- हम देश में सख्ती से लॉकडाउन लगा चुके हैं। अब इसमें राहत देने का समय आ गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि सामान्य स्थिति धीरे-धीरे बहाल होगी। इसके साथ ही उन्होंने सांसदों से 26 अप्रैल तक कम सख्ती के साथ लॉकडाउन का विस्तार को मंजूरी देने का अनुरोध भी किया।

ऑस्ट्रेलिया: पुलिस ने रुबी प्रिंसेज क्रूज से ब्लैक बॉक्स जब्त किया

ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने बुधवार रात केंबला पोर्ट पर खड़े रुबी प्रिंसेज क्रूज पर कार्रवाई की। क्रूज से बीते दिनों हजारों लोगों को सिडनी में उतरने दिया गया था। इसके बाद 15 यात्रियों की मौत हो गई थी। इसी मामले की छानबीन के लिए पुलिस ने गुरुवार को प्रोटेक्टिव गियर्स और मास्क पहनकर क्रूज पहुंची। पुलिस ने जहाज का ब्लैक बॉक्स जब्त कर लिया। इससे कुछ अहम साक्ष्य मिलने की उम्मीद है। देश में अब तक 6,104 संक्रमित हैं, जबकि 51 लोगों की मौत हुई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बॉम्बे हाईकोर्ट ने हत्यारोपी की जमानत पर कहा- जेल ज्यादा सुरक्षित है, बाहर कोरोना फैला हुआ है
Next Article कोरोना संकट के बीच भी घुसपैठ की साजिश में पाकिस्तान, 230 आतंकवादी सीमा पार लॉन्च पैड पर तैयार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?