सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना देश में:24 घंटे में 500 से ज्यादा मामले
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना देश में:24 घंटे में 500 से ज्यादा मामले

Last updated: April 4, 2020 9:21 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: देश में शुक्रवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 563 नए मामले सामने आए। यह किसी एक दिन में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। इससे पहले गुरुवार को देशभर में 486 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे एक दिन पहले बुधवार को देश में इस संक्रमण के 424 मामले सामने आए थे। शुक्रवार को तमिलनाडु में 102, दिल्ली में 93, तेलंगाना में 75, महाराष्ट्र में 67, उत्तरप्रदेश में 44, राजस्थान में 35, मध्यप्रदेश में 34, आंध्रप्रदेश में 12, केरल में 9, हरियाणा में 9, गुजरात में 7, जम्मू-कश्मीर में 5, कर्नाटक में 4 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 3 हजार 112 हो गई है। 229 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 86 की मौत हुई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार 547 है। इनमें से 2 हजार 322 का इलाज चल रहा है।162 ठीक हो चुके हैं और 62 की मौत हो चुकी है। इधर, इस वायरस से लड़ने के लिए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को राज्यों को 11 हजार 92 करोड़ की मदद को मंजूरी दी।

स्टेट डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट फंड (एसडीआरएमएफ) के तहत राज्यों को दी गई इस राशि से क्वारैंटाइन सेंटर, सैम्पल कलेक्शन और स्क्रीनिंग, लेबोरेटरी और पर्सनल प्रोटेक्शन इक्पिवमेंट खरीदने में मदद मिलेगी। इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों के लिए दूसरे जरूरी उपकरण भी खरीदे जा सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले ही सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हर संभव मदद का भरोसा दिया था। इससे पहले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि तब्लीगी जमात के लोगों की वजह से 14 राज्यों में 647 नए मामले सामने आए। एक गलती की वजह से संक्रमण बढ़ गया। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि लोगों को यह समझना होगा कि एक गलती की वजह से सारी कोशिशें नाकाम हो सकती हैं।

कोरोना से जुड़े अहम अपडेट 

  • केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक दोनों कर्मचारियों ने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए पीएम केयर्स फंड में 10.40 करोड़ रुपए दान दिए। 
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक व्हाट्सऐप नंबर 8800007722 जारी किया है। इस पर कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी मिल सकेगी। किसी भी व्यक्ति को बस इस नंबर पर मैसेज करना होगा। इसके बाद मेन्यू का ऑप्शन खुलेगा। इसमें दिए विकल्पों के आधार पर जानकारी हासिल की जा सकेगी।
  • इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। दोनों ने तकनीकी सहयोग के साथ कोरोनावायरस से निपटने के लिए जरूरी उपायों पर भी चर्चा की।
  • मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात 11 सीआईएसएफ जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह जानकारी शुक्रवार को सीआईएसएफ ने दी। पिछले कुछ दिनों में 142 जवानों को क्वारैंटाइन किया गया है। उनमें से 4 की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई थी, जबकि बाकी बचे जवानों की टेस्ट रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई।
  • ओडिशा सरकार ने कम्यूनिटी ट्रांसमिशन को रोकने के लिए शुक्रवार रात 8 बजे से कटक, भुवनेश्वर और भद्रक में अगले 48 घंटों तक पूरी तरह लॉकडाउन का फैसला किया है। राज्य के मुख्य सचिव असित त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अंत्योदय योजना के तहत आने वाले परिवारों को 70 किलो राशन दिया जाएगा। वहीं, गरीबी रेखा से नीचे वालों को हर सदस्य के हिसाब से 10 किलो राशन मिलेगा। इसमें चीनी और सरसों तेल अलग से दिया जाएगा। यह राशन 5 अप्रैल तक सबके घरों में पहुंच जाएगा।

प्रधानमंत्री की अपील- 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट घर की लाइट बंद करें और मोमबत्ती, मोबाइल या दीया जलाएं

लॉकडाउन के बीच जनता का हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो संदेश के जरिए एक बार फिर अपील की। उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं।

26 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचा कोरोना

राज्य कितने संक्रमित कितनी मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र 490 26 50
तमिलनाडु 411 1 6
दिल्ली 386 6 8
केरल 295 2 42
आंध्रप्रदेश 164 1 2
तेलंगाना 229 11 32
राजस्थान 179 0 3
उत्तरप्रदेश 174 2 17
कर्नाटक 134 4 11
मध्यप्रदेश 154 8 0
गुजरात 95 9 10
जम्मू-कश्मीर 75 2 3
प.बंगाल 53 6 3
हरियाणा 58 0 27
पंजाब 53 5 1
बिहार 31 1 3
चंडीगढ़ 18 0 0
असम 24 0 0
लद्दाख 14 0 3
अंडमान-निकोबार 10 0 0
उत्तराखंड 16 0 2
छत्तीसगढ़ 9 0 3
हिमाचल प्रदेश 6 1 1
गोवा 6 0 0
ओडिशा 20 0 2
पुडुचेरी 5 0 0
मणिपुर 2 0 0
झारखंड 2 0 0
मिजोरम 1 0 0
अरुणाचल प्रदेश 1 0 0

*देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 हजार 108 हो गई है। यह आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमितों की संख्या 2 हजार 547 है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 204 देशों में संक्रमण और 58 हजार मौतें: न्यूयॉर्क के मुर्दाघरों में अब शव रखने की जगह नहीं
Next Article एयर इंडिया 30 अप्रैल तक टिकट बुकिंग नहीं करेगी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया: पर्युषण का प्रथम दिन खाद्य संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 8, 2026
खाद्य संयम दिवस – चेन्नई: पर्यूषण : आत्म राज्य की नागरिकता स्वीकार करें
social
September 8, 2026
विलेपार्ले में पर्युषण महापर्व के प्रथम दिवस खाद्य संयम् दिवस पर आध्यात्मिक जागरण का श्रावक समाज कों दिया संदेश
social
September 8, 2026
चेम्बूर के ग्रैंड नालंदा परिसर में पर्युषण का शानदार आगाज
social
September 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?