नई दिल्ली:तब्लीगी जमात से ताल्लुक रखने वाले 960 विदेशियों के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। उक्त सभी विदेशियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। इन पर यह कार्रवाई विदेशी कानून 1946 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों को तोड़ने के आरोप में की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पर्यटक वीजा पर तब्लीगी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण 960 विदेशियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। इन सभी का भारतीय वीजा भी रद कर दिया गया है।
इससे पहले गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया था कि सरकार ने 9000 तब्लीगी जमात कार्यकर्ताओं और उनके संपर्कों की पहचान की है और उन्हें क्वारंटाइन में रखा है। इन 9000 लोगों में से 1306 विदेशी हैं जबकि बाकी भारतीय हैं।
गृह मंत्रालय का एक्शन, तब्लीगी जमात से संबंध रखने वाले 960 विदेशी किए ब्लैकलिस्ट

