पंकज श्रीवास्तव/पटना। बिहार की राजधानी में किन्नर समाज के इस दरियादिली और संवेदनशीलता को हर कोई सलाम करेगा। यह समाज आज समाज की उस मुख्यधारा के साथ खड़े हैं, जिनके जरिए इनकी भी रोजी-रोटी चलती रही है। बताते चलें कि जहां कोरोना संकट से उबरने में समाज का हर वर्ग अपने-अपने स्तर से जुटा है। वहीं, इसकी सबसे खूबसूरत तस्वीर आज पटना के गया गुमटी के पास दिखा। हमारा समाज किन्नरों को हेय दृष्टि से देखता है लेकिन आज वही किन्नर अपने पैसों से लाँक डाउन के दरम्यान गरीबों और असहाय को खाना खिला रहा है।
संतोषी, रौशनी, अंजली रानी जैसे तमाम ऐसे किन्नर रोज पटना से लेकर गया और मोकामा तक ट्रेनों में राहगीरों से पैसा माँग कर अपना खर्चा चलाने हैं। आज उन्हीं ट्रेनों का पहिया रुक गया है। उनका धंधा मंदा पड़ गया है लेकिन वो अपनी परेशानी से बेचैन नहीं हैं। उनकी असली बेचैनी उन रिक्शा-ठेला वालों के लिए है जो दिन भर सवारी ढोते हैं और रात को किसी फुटपाथी होटल में खाना खाकर रिक्शा ठेला पर ही सो जाते हैं। उनके लिए ये कोरोना और लॉडाउन किसी अभिशाप से कम नहीं। किन्नर समाज ने इसे देखते हुए रोज अपनी सामर्थ अनुसार असहाय और लाचार लोगों को खाना खिलाने का काम शुरु किया।
किन्नर समाज के जज्बे को सलाम, संकट के समय समाज में बढ़ाए मदद के हाथ

