सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 204 देशों में संक्रमण और 58 हजार मौतें: न्यूयॉर्क के मुर्दाघरों में अब शव रखने की जगह नहीं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

204 देशों में संक्रमण और 58 हजार मौतें: न्यूयॉर्क के मुर्दाघरों में अब शव रखने की जगह नहीं

Last updated: April 4, 2020 7:45 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार 3 अप्रैल तक यह 204 देशों और क्षेत्रों में फैल गया। 10 लाख 89 हजार 479 इस वायरस से संक्रमित हैं। 58 हजार 467 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत सिर्फ इतनी कि दो लाख 27 हजार 668 मरीज इसी दौरान स्वस्थ भी हुए। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली-सिएन लूंग ने 7 अप्रैल से एक महीने के लॉकडाउन का ऐलान किया। अमेरिका में शुक्रवार देर रात तक 2 लाख 71 हजार 152 मामले सामने आए। करीब 7 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रू कुमो ने शुक्रवार रात कहा, “राज्य में अब तक एक लाख दो हजार 863 संक्रमित पाए जा चुके हैं। 14 हजार हॉस्पिटल में हैं। दो हजार 935 की मौत हो चुकी है। गुरुवार से शुक्रवार के बीच करीब 600 लोगों की मौत हुई।” तकलीफदेह खबर स्पेन से फिर आई। यहां गुरुवार से शुक्रवार के बीच यानी सिर्फ 24 घंटे में 932 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

अमेरिका : न्यूयॉर्क में स्थिति भयावह

‘न्यूयॉर्क स्टेट फ्य़ूनरल सर्विस’ के डायरेक्टर माइकल लेनोटी के शुक्रवार रात दिए गए एक बयान से अमेरिका और खासकर न्यूयॉर्क के भयावह हालात का पता चलता है। सीएनएन से बातचीत में माइकल ने कहा, “गुरुवार से शहर के कई फ्यूनरल सर्विस इंचार्ज मुझे बता रहे हैं कि उनके यहां शव रखने की जगह नहीं बची। हमारे लिए वक्त ही सबसे बड़ा दुश्मन है। शव लाने और उसके अंतिम संस्कार के बीच कुछ और प्रक्रियाएं भी होती हैं। इसके लिए हमारे पास वक्त ही नहीं है। वर्तमान में दो और दो का मतलब यहां चार नहीं रहा। हर हॉस्पिटल, नर्सिंग होम और घरों में भी मौतें हो रही हैं। सच्चाई ये है कि कई मुर्दाघरों में शव रखने की जगह नहीं है। रेफ्रीजिरेशन भी एक बड़ी दिक्कत है।”

जर्मनी : सबसे बड़ा स्टेडियम अब अस्पताल
जर्मनी के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियम वेस्टफालेन को अब अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। यहां कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जाएगा। इस स्टेडियम का मालिकाना हक बोरूसिया डोरमंड क्लब के पास है। क्लब के मैनेजिंग डायरेक्टर हेन्स जोआचिम ने कहा, “यह मरीजों के इलाज के लिए अच्छी जगह है। इस मुश्किल वक्त में हम अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं।”

पाकिस्तान में कोरोनावायरस से 37 की मौत

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 3 अप्रैल तक यहां कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2547 हो गई। सबसे ज्यादा 977 मरीज पंजाब प्रांत में हैं। सिंध में 783, खैबर पख्तूनख्वाह में 343, बलोचिस्तान में 175, गिलगित बालटिस्तान में 190, इस्लामाबाद में 68, पीओके में 11 मरीज सामने आए। देश में अब तक 37 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हुई है।

स्पेन: बढ़ती चिंता
गुरुवार से शुक्रवार यानी सिर्फ एक दिन में 932 लोगों की मौत हो गई। हेल्थ मिनिस्ट्री ने आशंका जताई कि अगर हालात नहीं सुधरे तो स्पेन में मौतों का आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा हो सकता है। शुक्रवार का आंकड़ा हेल्थ वर्कर्स का हौसला कम करने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि गुरुवार के पहले पांच दिन में यहां मौतों की दर कम हुई थी। 6 हजार 416 लोग आईसीयू में हैं। इनमें से ज्यादातर उम्रदराज हैं और इनकी हालत चिंताजनक है।

ब्रिटेन : बोरिस जॉनसन स्वस्थ नहीं 

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन में अब भी कोरोना के लक्षण हैं। सीएनएन के मुताबिक, जॉनसन को कुछ और दिन आईसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। पहले ये माना जा रहा था कि प्रधानमंत्री शुक्रवार को आईसोलेशन से बाहर आ जाएंगे। शुक्रवार को पीएम ने खुद कहा कि उन्हें अब भी बुखार और दर्द हैं। देश के हेल्थ मिनिस्टर भी पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, अब वो स्वस्थ हैं और क्वारैंटाइन से बाहर आ चुके हैं।

ब्रिटेन : प्रिस चार्ल्स की पहल रंग लाई

पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाए गए ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स अब स्वस्थ हैं। वो आईसोलेशन से भी बाहर आ चुके हैं। चार्ल्स की पहल पर लंदन में एक विशाल फील्ड अस्पताल तैयार हो गया है। शुक्रवार को चार्ल्स ने कहा, “नाइटएंगल फील्ड हॉस्पिटल दो हफ्तों में तैयार हो गया है। मुश्किल वक्त में असंभव को संभव बनाने का जज्बा हमें लड़ाई में जीत दिलाएगा।”  इस हॉस्पिटल में 500 बिस्तर हैं।

जर्मनी : चांसलर काम पर लौटीं

जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल अब आईसोलेशन से बाहर आ चुकी हैं। शुक्रवार सुबह दफ्तर पहुंचकर उन्होंने कामकाज संभाल लिया। उनके प्रवक्ता स्टीफन सिबर्ट ने यह जानकारी दी। दो हफ्ते पहले एंगेला पॉजिटिव पाईं गईं थीं। गुरुवार को उनके दो टेस्ट हुए। दोनों की रिपोर्ट नेगिटिव आई।

अमेरिका : रूजवेल्ट वॉरशिप के कमांडर हटाए गए

अमेरिकी पोत थियोडोर रूजवेल्ट के कमांडर कैप्टन ब्रेट कोजियर को हटा दिया गया है। कैप्टन कोजियर ने अपने वरिष्ठ अफसरों को चिट्‌ठी लिखकर नौसैनिकों को मरने से बचाने के लिए कहा था। उनकी यह चिट्‌ठी मीडिया में लीक हो गई थी। नेवी सेक्रेटरी थॉमस मोडली ने इस पर आपत्ति जताई थी। शुक्रवार को पोत से 180 निगेटिव नौसैनिकों को हटाया गया। गुरुवार को इस पोत पर 144 नौसैनिक संक्रमित पाए गए थे। नौसेना के कमाडंर जॉन मेनोनी ने बताया कि अगले 12 से 24 घंटे में अन्य 300 से 500 नौसैनिकों को यहां से हटाया जाएगा।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article क्रिटिक्स की पसंद बनी गीतिका विद्या ओहल्यान
Next Article कोरोना देश में:24 घंटे में 500 से ज्यादा मामले

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया: पर्युषण का प्रथम दिन खाद्य संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 8, 2026
खाद्य संयम दिवस – चेन्नई: पर्यूषण : आत्म राज्य की नागरिकता स्वीकार करें
social
September 8, 2026
विलेपार्ले में पर्युषण महापर्व के प्रथम दिवस खाद्य संयम् दिवस पर आध्यात्मिक जागरण का श्रावक समाज कों दिया संदेश
social
September 8, 2026
चेम्बूर के ग्रैंड नालंदा परिसर में पर्युषण का शानदार आगाज
social
September 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?