नई दिल्ली:भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने देश के नागिरकों से 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान घरों में ही रहने की अपील की है। इस समय फैली भयंकर बीमारी कोरोना वायरस के कारण भारतीय सरकार ने 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है। कपिल ने कहा कि घरों में रहकर लोग इस बीमारी को रोकने में अपना योगदान दे सकते हैं। कपिल ने स्पोर्टस्टार ने कहा, “आप लोगों को घरों में रहना हैं। इसलिए घरों में रहिए। कम से कम हम इतना तो इस बीमारी को रोकने के लिए कर सकते हैं।”
1983 की विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने कहा, “इसे सकारात्मक तरीके से लिया जा सकता है। आपको अपने आप को इस स्थिति को कबूल करने के लिए चुनौती देनी होगी। आपके अंदर विश्व है.. आपका परिवार। आपके पास अपने आप का मनोरंजन करने के लिए किताबें,टीवी, संगीत और आपके परिवार वाले हैं।” कपिल न कहा कि यह मुश्किल समय जनता को ज्यादा जिम्मेदार बनाएगा। कपिल ने कहा, “लोगबाग आपकी सफाई की सीख याद रखेंगे। उम्मीद है कि लोग अब अपने हाथ धोना सीख जाएंगे और खुले में पेशाब नहीं करेंगे।”
बता दें कि भारत में जारी लॉकडाउन के बीच भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक देश में संक्रमण के 724 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 17 लोगों की मौत हो चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ”देश में कोराना वायरस के अब तक 694 मामले की पुष्टि हुई है,जिनमें 647 भारतीय जबकि 47 विदेशी शामिल हैं। देश में कोरोनावायरस से पीड़ित 45 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 16 लोगों की मौत हो गई है।”

