सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 28 मार्च से 1 अगस्त तक वृष राशि में रहेगा शुक्र, 7 राशियों को हो सकता है धन लाभ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

28 मार्च से 1 अगस्त तक वृष राशि में रहेगा शुक्र, 7 राशियों को हो सकता है धन लाभ

Last updated: March 27, 2020 2:00 pm
Surabhi Saloni
Share
9 Min Read
SHARE

28 मार्च को शुक्र अपनी ही राशि वृष में प्रवेश करेगा। ये इस राशि में 1 अगस्त तक रहेगा। आमतौर पर शुक्र एक राशि में 23 दिन तक रहता है। लेकिन इस बार वृष राशि में 126 दिन रहेगा। इस दौरान 13 मई से 25 जून तक ये ग्रह वक्री रहेगा। यानी 44 दिन तक शुक्र टेढ़ी चाल से चलेगा और 9 दिन तक अस्त भी रहेगा। शुक्र की ये स्थिति 7 राशियों के लिए शुभ रहेगाी। वहीं अन्य 5 राशियों को संभलकर रहना होगा।

  • 1 अगस्त तक शुक्र के प्रभाव से कुछ लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। वहीं कुछ लोगों को सेहत संबंधी परेशानी होने की भी संभावना है। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्रा के अनुसार शुक्र का वृष राशि में आना देश के लिए भी शुभ रहेगा। इसके प्रभाव से देश की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। हालांकि कोष में धन की कमी आ सकती है। लेकिन देश के लिए समय ठीक रहेगा। कोई बड़ी अनहोनी होने की आशंका नहीं है। शुक्र के प्रभाव से भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्चा होता है। इसके साथ ही इन दिनों में कई लोगों को आराम और सुख मिलेगा।

शुक्र के वृष राशि में आने से 12 राशियों पर कुछ ऐसा रहेगा असर

मेष –  शुक्र के राशि बदलेने से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ भी होगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस अच्छा रहेगा। मजबूती आएगी। जीवनसाथी से भी सुख और लाभ मिलेगा। शुक्र के प्रभाव से भोग विलास बढ़ सकता है। आपको नियंत्रण भी रखना होगा। नहीं तो किसी प्रकार की शारीरिक समस्या भी हो सकती है। शुक्र के राशि परिवर्तन से समाज में आपको अच्छा स्थान मिल सकता है।

वृष – आपकी ही राशि का स्वामी होने से शुक्र के राशि बदलने से आपके रिश्तों में मजबूती आ सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए भी समय शुभ है। राेजमर्रा के कामों में आ रही रूकावटें खत्म होने की संभावना है। शुक्र के उच्च राशि में आ जाने से आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। इसके साथ ही सेहत के मामले में संभलकर रहना होगा। विरोधी भी आपको परेशान कर सकते हैं। विवादों से बचने की कोशिश करें। वरना आपकी इमेज बिगड़ सकती हैं।

मिथुन – शुक्र के राशि बदलने से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। खर्चे बढ़ने की संभावना हैं। इसके साथ ही आपकी इनकम भी बढ़ सकती है। शारीरिक सुख और आपको आराम मिलेगा। इस दौरान आपको संभलकर रहना होगा।  ज्यादा भोग विलास की आदत से आपको शारीरिक परेशानी हो सकती है। शुक्र के प्रभाव से संतान और जीवनसाथी की सेहत को लेकर टेंशन बनी रह सकती है। पैसों के मामलों में भी आप तनाव में रहेंगे।

कर्क – आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आमदानी भी बढ़ेगी। आप नए लोगों से जुड़ेंगे और उससे आपको फायदा भी हो सकता है। आपका बिजनेस बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से आपकी लव लाइफ में सुखद बदलाव हो सकते हैं। अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे होंगे। आपके रुके हुए काम इन दिनों में पूरे हो सकते हैं। नई योजनाएं भी बनेंगी। लंबे समय से अधूरी इच्छाएं आज पूरी होने के योग बन रहे हैं।  इसके साथ ही आपको सेहत के मामलों में संभलकर रहना होगा।

सिंह – शुक्र के राशि बदलने से कई मामलों में समय ठीक नहीं है। इस दौरान आपको सोच-समझका बोलना चाहिए। अधिकारी किसी बात पर नौकरीपेशा लोगों से नाराज हो सकते हैं। इसके बावजूद नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और उनका फायदा भी मिलेगा। शुक्र के प्रभाव से आपके पारिवार में प्रॉपर्टी संबंधी फैसले हो सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। इन दिनों को अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। बिजनेस के लिए भी समय अच्छा रहेगाा।

कन्या – शुक्र के राशि बदलने से आपको कई मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। शुक्र के प्रभाव से आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। इन दिनों में आपको नए मौके मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा भी इन दिनों में आपको मिल सकता है। इन दिनों में आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। इन दिनों में कोई मांगलिक काम भी होने की संभावना बन रही है। इसके साथ ही इन दिनों में आपको सेहत संबंधी मामलों में संभलकर रहना होगा। दोस्तों से भी मुलकात हो सकती है।

तुला –  शुक्र का राशि बदलना आपकी राशि के लिए शुभ रहेगा। आपकी राशि का स्वामी होकर शुक्र अपनी ही राशि में है। ऐसी स्थिति आपके लिए शुभ रहेगी। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में लिए भी समय शुभ रहेगा। इन दिनों में आपकी सेविंग बढ़ सकती है। इसके साथ ही खर्चा भी बढ़ने की संभावना है। वहीं आपको सेहत के मामलों में सावधान रहना होगा। अनियमित खानपान से बचना होगा। शुक्र का राशि बदलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। शुक्र के प्रभाव से विपरित लिंग वाले लोगों से मदद मिल सकती है।

वृश्चिक – शुक्र के राशि बदलने से आपके व्यक्तित्व में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। बिजनेस करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। दूर स्थान के लोगों से बातचीत और मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ मजबूत हो सकती है। शुक्र के राशि बदलने से आपका आकर्षक भी बढ़ सकता है। इन दिनों में आप कोई नया बिजनेस करने का भी मन बना सकते हैं। खुद पर और परिवार आपका खर्चा बढ़ सकता है। सेहत के ममले में आपके लिए समय अच्छा रहेगा।

धनु – शुक्र का राशि परिवर्तन होने से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही सेहत संबंधी परेशानी भी होने की संभावना बन रही है। इन दिनों में आपकी आमदनी कम हो सकती है। शुक्र के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने की संभावना है। इन दिनों में विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। इस मामले में आपको संभलकर रहना होगा। विवादों से बचने की कोशिश करें। शुक्र के कारण आपको कामकाज में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।

मकर – शुक्र का राशि बदलना आपके लिए शुभ रहेगा। इसके प्रभाव से आपका सम्मान बढ़ सकता है। शुक्र की स्थिति मजबूत होने से आपकी आमदनी बढ़ सकती है। आपका सम्मान भी बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के लिए भी समय शुभ कहा जा सकता है। संतान सुख के योग बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़े बड़े और फायदेमंद बदलाव इन दिनों में होने की संभावना है। हालांकि इन दिनों में आपको सेहत संबंधी सावधानी रखनी होगी। इन दिनों मं आपको संतान सुख भी मिलेगा।

कुंभ – राशि परिवर्तन कर के शुक्र आपकी गोचर कुंडली के चौथे भाव में आ गया है। वृष राशि में शुक्र होने से आप प्रॉपर्टी संबंधी को बड़ा फैसला ले सकते हैं। अभी जिस मकान में रह रहे हैं वहां सजावट की सकते हैं या सुख सुविधाओं की चीजें खरीद सकते हैं। शुक्र के प्रभाव से आपको कई मामलों में किस्मत का साथ भी मिल सकता है। पारीवारिक सुख बढ़ेगा। प्रॉपर्टी में किए गए निवेश से आपको फायदा मिल सकता है। शुक्र के प्रभाव से मानसिक तनाव से भी राहत मिल सकती है।

मीन – शुक्र के राशि परिवर्तन से आपको सावधान रहना होगा। सेहत प्रभावित हो सकती है। इस दौरान आपको संभलकर रहना होगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने या बातचीत होने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों से भी इस दौरान मदद मिल सकती है। शुक्र के प्रभाव से आपके कुछ शौक पूरे हो सकते हैं। इन दिनों में शुक्र के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कोई काम भी उलझ सकता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रिजर्व बैंक के उपायों को सीतारमण ने सराहा, बैंकों से घटी दर का लाभ ग्राहकों को जल्द देने की अपील
Next Article लॉकडाउन मे भी नहीं मान रहे लोग, बन रहे हैं खतरा
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?