सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना के चलते लॉकडाउन का अच्छा असर, पहली बार देश के 102 शहरों की हवा हुई साफ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना के चलते लॉकडाउन का अच्छा असर, पहली बार देश के 102 शहरों की हवा हुई साफ

Last updated: March 26, 2020 11:46 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:देश के 104 में से दो शहरों को छोड़कर बुधवार को बाकी की हवा बनी रही। मौसम की हलचलों और कोरोना वायरस के चलते बरती जाने वाली ऐहतियातों के चलते ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत के तमाम शहरों की हवा इतनी ज्यादा साफ-सुथरी हो। बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक भी 77 के अंक पर यानी संतोषजनक श्रेणी में रहा।

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए देश के तमाम हिस्सों में वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। यूं तो प्रधानमंत्री ने मंगलवार की रात को देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की। लेकिन, इससे पहले से ही सड़कों पर उतरने वाले वाहनों की तादाद में भारी कमी आ गई थी। इसके चलते वातावरण में पीएम 2.5 प्रदूषक कण और नाइट्रोजन ऑक्साइड के चलते होने वाले प्रदूषण में खासी कमी आई है। हाल ही में केंद्र द्वारा संचालित संस्था सफर ने मुंबई, पुणे, अहमदाबाद और दिल्ली के प्रदूषण में आई कमी पर अपनी रिपोर्ट भी जारी की थी। इसी क्रम में बुधवार को देश के ज्यादातर हिस्सों की हवा बेहद साफ-सुथरी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से प्रतिदिन देश के 104 शहरों के बारे में वायु गुणवत्ता बुलेटिन जारी किया जाता है। बुधवार को केवल दो शहर ऐसे रहे जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के अंक के ऊपर यानी खराब श्रेणी में रहा।

लखनऊ, मुजफ्फरपुर की हवा खराब
सीपीसीबी के मुताबिक लखनऊ का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक बुधवार को 220 के अंक पर और मुजफ्फरपुर का सूचकांक 275 के अंक पर रहा। 201 से ज्यादा सूचकांक होने पर उसे खराब श्रेणी में रखा जाता है। जबकि, जीरो से 50 तक के सूचकांक को अच्छा, 50 से 100 तक के अंक वाले सूचकांक को संतोषजनक और 101 से 200 तक के सूचकांक को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है।

ये बड़े शहर सबसे अच्छे
शहर    वायु गुणवत्ता सूचकांक
लुधियाना    27
जलंधर    35
कोची    40
पंचकूला    43
चेन्नई    46

खुलकर सांस ले सकते हैं दिल्लीवाले
लॉकडाउन के चलते दिल्ली वाले भले ही घर के अंदर रहने को पाबंद हों, लेकिन इस समय हवा इतनी साफ-सुथरी है कि खुलकर सांस ली जा सकती है। सीपीसीबी के मुताबिक बुधवार दिन में राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 77 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। दिल्ली में वर्ष भर में ऐसे मौके गिने-चुने ही होते हैं जब वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 के अंक के नीचे आता हो।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article महज 2.5 पर्सेंट रह सकती है भारत की विकास दर: रिपोर्ट
Next Article ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पैरी का ऑपरेशन रहा सफल
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?