सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कप्तानी छोड़ने को लेकर पोंटिंग बोले- हार मानना बहुत तकलीफ देता है
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

कप्तानी छोड़ने को लेकर पोंटिंग बोले- हार मानना बहुत तकलीफ देता है

Last updated: March 25, 2020 12:57 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अपने समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार रिकी पोंटिंग ने लंबे अर्से बाद कप्तानी छोड़ने को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम को बुलंदियों तक पहुंचाया, उन्होंने कहा कि हार मान लेना बहुत तकलीफ देता है। क्रिकेट के इतिहास में पोंटिंग को सबसे सफल कप्तानों में शुमार किया जाता है।

उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 77 टेस्ट मैच खेले, जिसमें से 48 में टीम ने जीत दर्ज की, वहीं उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम की 228 वनडे इंटरनेशनल मैचों में अगुवाई की, जिसमें से टीम ने 162 मैचों में जीत दर्ज की। उन्होंने 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगातार दो बार वर्ल्ड चैंपियन भी बनाया। इसके अलावा और भी कई बड़े टूर्नामेंट्स और सीरीज में टीम को जीत दिलाई। 2011 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम क्वॉर्टर फाइनल में हार गई थी और इसके बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2011 वर्ल्ड कप में भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन टीम क्वॉर्टर फाइनल मैच में भारत से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। कप्तानी छोड़ते हुए उन्होंने कहा था कि किसी ने भी उनसे कप्तानी छोड़ने के लिए नहीं कहा था और यह फैसला उनका खुद का था।

पोंटिंग ने कप्तानी छोड़ने को लेकर करीब 9 साल बाद कहा कि यह फैसला तकलीफ देने वाला था, लेकिन उन्हें पता था कि वो सही समय था ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी छोड़ने का। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि वो कप्तानी छोड़ने के बाद टीम में इसलिए बने रहे कि क्योंकि टीम में कई नए बल्लेबाज आए थे और उनकी मौजूदगी से नए बल्लेबाजों को मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘क्या यह तकलीफ देने वाला था? हां, हार मान लेना तकलीफ देता है, लेकिन मैंने सोचा और यह समझा कि वो सही समय था ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए। मैं नए कप्तान को पूरा समय देना चाहता था उस समय होने वाले बड़े टूर्नामेंट्स से पहले। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि माइकल क्लार्क के पास बड़े टूर्नामेंट्स में ऑस्ट्रेलिया का बेस्ट कप्तान बनने के लिए काफी समय हो।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने वर्ल्ड कप के क्वॉर्टर फाइनल मैच में सेंचुरी बनाई थी और मैं तब भी अच्छा खेल रहा था। कुछ लोगों को हैरानी हुई थी जब मैंने कहा था कि मैं खिलाड़ी के तौर पर टीम से जुड़ा रहूंगा।’

पोंटिंग ने कहा, ‘मैंने खेलना जारी रखा था क्योंकि टीम में कुछ युवा खिलाड़ी आ रहे थे और मैं चाहता था कि मैं उनके साथ रहकर उनकी मदद कर सकूं। सच मानिए मेरे पास उस समय खेल में हासिल करने को ऐसा कुछ बचा नहीं था, मैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की बेहतरी के लिए टीम में बना हुआ था।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Covid-19 पर बोले शोएब अख्तर- यह बहुत खतरनाक है, लेकिन पाकिस्तान के लोग नहीं सुन रहे
Next Article अश्विन बोले, कोविड-19 उनके लिए सबक जो खेलों को गंभीरता से लेते हैं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?