सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना का खौफ, भारत समेत दुनिया के एक तिहाई लोग घरों में कैद
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

कोरोना का खौफ, भारत समेत दुनिया के एक तिहाई लोग घरों में कैद

Last updated: March 25, 2020 11:10 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:भारत की अरब से अधिक आबादी बुधवार को तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन में चली गई। दुनिया के एक तिहाई लोग आदेश के तहत घर के अंदर रह रहे हैं। कोरोनो वायरस की महामारी ने जापान को अगले साल तक ओलंपिक स्थगित करने के लिए मजबूर कर दिया है।भारत ने अपने 1.3 बिलियन लोगों को (दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी) को तीन सप्ताह के लिए घर पर रहने का आदेश दिया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश की जनता से 3 सप्ताह के लिए घर में बंद रहकर कोरोना को हराने को कहा है।

उधर, अमेरिका में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं और अब तक इस महामारी से देश में 706 लोगों की मौत हो चुकी है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।सीएसएसई के मुताबिक अमेरिका में अब तक कोरोना संक्रमण के 53,740 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में इससे सर्वाधिक मौतें हो चुकी हैं जिसके बाद किंग्स काउंटी में इस महामारी का प्रकोप देखने को मिला है।

जर्मनी में कोरोना वायरस (कोविड-19) के एक दिन में 4,764 नए मामले सामने आए हैं जिससे यहां इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 31,370 हो गयी है। रॉबर्ट कोच संस्थान (आरकेआई) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जर्मनी में कोरोना के कारण अब तक 133 लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि गत वर्ष दिसंबर के आखिर में चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले शुरू हुए थे और अब यह विश्व के अधिकांश देशों में अपना पावं पसार चुका है।

वहीं फ्रांस में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1100 हो गयी है। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वीरन ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 240 लोगों की मौत हुई। वीरन के मुताबिक फ्रांस में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 22,300 हो गए हैं।

इसके अलावा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से बुरी तरह प्रभावित इटली में इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6820 हो गयी है। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने मंगलवार को टेलीविजन पर एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस से 743 लोगों की मौत हुई है। श्री बोरेली के मुताबिक मंगलवार को इटली में कोरोना संक्रमण के 5249 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 69176 हो गयी है। इटली में अब तक कोरोना के 8326 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। इटली में 21 फरवरी को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। गौरतलब है कि इटली का लोम्बाडीर् प्रांत इस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आज का राशिफल- 25.3.2020
Next Article अपने घर के दरवाजे को लक्ष्मण रेखा समझकर घर में ही रहें – योगी आदित्यनाथ
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?