सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना के कारण केंद्र ने अपने 50 प्रतिशत कर्मचारियों को दिया घर से काम करने का निर्देश
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना के कारण केंद्र ने अपने 50 प्रतिशत कर्मचारियों को दिया घर से काम करने का निर्देश

Last updated: March 19, 2020 5:01 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

नई दिल्ली:कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार ने अपने 50 प्रतिशत कर्मचारियों से कहा है कि वो घर से काम करें। बचे हुए 50 प्रतिशत लोग ही ऑफिस आए। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके लिए निदेशालय ने सरकुलर जारी किया है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने 12 मार्च को घोषणा की थी कि केवल वे स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे जहां अभी परीक्षाएं जारी हैं। अब शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने की घोषणा की है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बुधवार को निर्देश दिया कि सीबीएसई और अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों की परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित कर दी जाएं। इसमें कॉलेज और यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी शामिल हैं। एचआरडी सचिव अमित खरे ने कहा कि शैक्षिक कैलेंडर और परीक्षा का शेड्यूल बनाए रखने जरूरी है, लेकिन छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की सुरक्षा भी उतनी ही ज्यादा जरूरी है। लिहाजा सीबीएसई के 10वीं और 12वीं की सभी बाकी परीक्षाएं और अन्य शैक्षणिक संस्थानों की परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित रहेंगी और बाद में उनकी नई तिथियों की घोषणा की जाएगी।

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में और इजाफा हुआ है और यह आंकड़ा 166 के करीब पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 166 हो गई है। इनमें से 25 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस से करीब आठ लाख लोगों इसकी चपेट में आ चुके हैं। भारत में अब तक कोविड-19 से संक्रमित तीन मौतों की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस एक्टिव मामलों की संख्या 148 है। जबकि 14 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। माइग्रेटेड मरीज की संख्या 1 है और तीन लोगों की इस वायरस से अब तक मौत हो चुकी है। दिल्ली में संक्रमण के अब तक 11 मामले सामने आए हैं, जिनमें एक विदेशी शामिल हैं जबकि उत्तर प्रदेश में एक विदेशी समेत 16 मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में तीन विदेशियों समेत 42 मामले सामने आए हैं जबकि केरल में दो विदेशी नागरिकों समेत 27 मामले दर्ज किए गए हैं।

कर्नाटक में कोरोना वायरस के 14 मरीज हैं। लद्दाख में संक्रमण के मामले बढ़कर आठ हो गए हैं और जम्मू-कश्मीर में इसकी संख्या बढ़कर चार हो गई है। तेलंगाना में दो विदेशियों समेत 6 मामले सामने आए हैं। राजस्थान में दो विदेशियों समेत 5 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। तमिलनाडु में दो मामले सामने आए हैं, जबकि आंध्र प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और पंजाब में एक-एक मामला सामने आया है। हरियाणा में 14 विदेशियों समेत 16 लोग संक्रमित हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सेंसेक्स 581 अंक गिरकर 3 साल के निचले स्तर 28288 पर बंद
Next Article पी चिदंबरम बोले- राष्ट्र के नाम संबोधन में PM अगर लॉकडाउन की घोषणा नहीं करते तो मुझे निराशा होगी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पांडेसरा में पर्युषण महापर्व के अवसर पर आध्यात्मिक साधना का अनुपम वातावरण
social
September 12, 2026
दक्षिण मुंबई: अणुव्रत चेतना दिवस पर साध्वीवृन्द का उद्बोधन, आत्म अस्तित्व में व्रत की चेतना
social
September 12, 2026
रणवीर सिंह बने BMW के नए ब्रांड एंबेसडर
Business entertainment
September 11, 2026
अनावश्यक नहीं बोलना भी है मौन की साधना : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?