सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पी चिदंबरम बोले- राष्ट्र के नाम संबोधन में PM अगर लॉकडाउन की घोषणा नहीं करते तो मुझे निराशा होगी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

पी चिदंबरम बोले- राष्ट्र के नाम संबोधन में PM अगर लॉकडाउन की घोषणा नहीं करते तो मुझे निराशा होगी

Last updated: March 19, 2020 5:04 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:कांग्रेस के नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज रात पीएम नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर कहा है कि अगर टोटल लॉकडाउन की घोषणा नहीं हुई तो मुझे निराशा होगी। पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि अगर पीएम मोदी 2-4 सप्ताह तक के लिए कम से कम सभी कस्बों और शहरों में लॉकडाउन की घोषणा नहीं करते हैं तो मुझे निराशा होगी। उन्होंने आखिरी में लिखा है कि अगर इससे कुछ भी कम हुआ तो ये देश को नीचे गिराने वाली बात होगी।

बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात के साथ ही इस संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए उपायों के बारे में बताएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। बुधवार को पीएमओ की ओर से ट्वीट करके बताया गया कि राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी कोविद-19 से जुड़े मुद्दों और उस पर काबू पाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताएंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के 18 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को इस बीमारी से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में 169 हो गई। चिदंबरम ने ट्वीट की श्रृंखला में कहा कि आईसीएमआर द्वारा अलग अलग जगहों पर लिए गए लोगों के नमूनों की जांच से पता चला है कि अब तक कोरोना वायरस का सामुदायिक तौर पर प्रसार (स्टेज 3) शुरू नहीं हुआ है इसलिए यह समय अस्थायी तौर पर सीमाओं को सील करने की घोषणा करने और बीमारी को स्टेज 2 पर ही रोक देने का है।

कुछ राज्यों को चाहिए कि वे केंद्र सरकार से पहले ही, अपने अपने शहरों की सीमाएं सील कर दें। चिदंबरम ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक के कल दिए गए बयान के बाद, सभी शहरों की सीमाएं दो से चार सप्ताह तक के लिए तत्काल सील करने का आदेश देने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने बुधवार को कहा था कि कोरोना वायरस मानवता का दुश्मन है क्योंकि इस वैश्विक महामारी से दुनिया भर में करीब दो लाख लोग  संक्रमित हो चुके हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना के कारण केंद्र ने अपने 50 प्रतिशत कर्मचारियों को दिया घर से काम करने का निर्देश
Next Article कोरोना वायरस की वजह से छिन सकती हैं ढाई करोड़ नौकरियां: UN

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पांडेसरा में पर्युषण महापर्व के अवसर पर आध्यात्मिक साधना का अनुपम वातावरण
social
September 12, 2026
दक्षिण मुंबई: अणुव्रत चेतना दिवस पर साध्वीवृन्द का उद्बोधन, आत्म अस्तित्व में व्रत की चेतना
social
September 12, 2026
रणवीर सिंह बने BMW के नए ब्रांड एंबेसडर
Business entertainment
September 11, 2026
अनावश्यक नहीं बोलना भी है मौन की साधना : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?