सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सेंसेक्स 581 अंक गिरकर 3 साल के निचले स्तर 28288 पर बंद
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

सेंसेक्स 581 अंक गिरकर 3 साल के निचले स्तर 28288 पर बंद

Last updated: March 19, 2020 4:56 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई: शेयर बाजार में गुरुवार को तेज रिकवरी देखी गई। सेंसेक्स में 2155 अंक की गिरावट के बाद 501 अंक की बढ़त दर्ज की गई। इसी तरह निफ्टी 636 पॉइंट गिरने के बाद करीब 107 अंक ऊपर आ गया। हालांकि, बाजार बढ़त के साथ बंद नहीं हो सका। सेंसेक्स ने 581.28 अंक नीचे 28,288.23 पर और निफ्टी ने 205.35 पॉइंट नीचे 8,263.45 पर कारोबार खत्म किया। कारोबार की शुरुआत में बाजार में तेज गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स 1809 अंक नीचे खुला था। उधर, रुपया भी डॉलर के मुकाबले 75 के नीचे फिसल गया।

बाजार में गिरावट का लगातार चौथा दिन  
बाजार में इस हफ्ते गिरावट का लगातार चौथा दिन रहा। बुधवार को भी सेंसेक्स 1709 अंक गिरकर 28,869 पर और निफ्टी 425.55 पॉइंट नीचे 8,541.50 पर बंद हुआ था।

 

बाजार में गिरावट की 3 वजह  
1. कोरोनावायरस का असर : कोरोनावायरस के मामले बढ़ने की वजह से दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियों में कमी आई है। इससे मंदी गहराने की आशंका बढ़ रही है। ऐसे में विश्लेषक ग्लोबल जीडीपी ग्रोथ में 1% गिरावट का आकलन कर रहे हैं।
2. दुनियाभर के बाजारों में गिरावट : अमेरिकी शेयर बाजार डाउ जोंस बुधवार को 6.3% गिरावट के साथ बंद हुआ। एशियाई बाजारों में भी 6% तक नुकसान देखा जा रहा है। कोरोनावायरस के बढ़ते असर को देखते हुए यूरोपियन सेंट्रल ने 820 अरब डॉलर का राहत पैकेज घोषित किया। इससे बावजूद बाजारों में गिरावट नहीं थमी।
3. विदेशी निवेशक पैसा निकाल रहे : विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) भारतीय बाजार में लगातार शेयर बेच रहे हैं। बुधवार को उन्होंने 5,085.35 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। मार्च में महीने में अब तक 43,000 करोड़ के शेयर बेच चुके हैं।

बीएसई पर 71% कंपनियों के शेयर गिरे  

> बीएसई का मार्केट कैप 109 लाख करोड़ रुपए रहा
> 2,561 कंपनियों पर ट्रेड हुआ। जिसमें 572 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 1,829 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
> 14 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 1,206 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
> 77 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 463 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

एनएसई पर सभी सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे  

इंडेक्स गिरावट
बैंक 2.60%
ऑटो 5.84%
फाइनेंशियल सर्विसेज 2.10%
एफएमसीजी 0.85%
आईटी 2.99%
मीडिया 4.80%
मेटल 5.29%
फार्मा 0.92%
पीएसयू बैंक 2.80%
प्राइवेट बैंक 2.93%
रिएलिटी 3.46%

सेबी ने लिस्टेड कंपनियों के लिए तिमाही नतीजे घोषित करने की समयसीमा बढ़ाई  
सेबी ने शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों को मार्च तिमाही के नतीजे घोषित करने के लिए एक महीने की छूट दे दी है। कंपनियां अब 30 जून तक तिमाही नतीजे घोषित कर सकेंगी। पहले इसकी डेडलाइन 31 मई थी। कोरोनावायरस के असर की वजह से सेबी ने समय बढ़ाया है। शेयर ट्रांसफर के छमाही कंप्लायंस सर्टिफिकेट का समय भी एक महीने बढ़ाया गया है। निवेशकों की शिकायतों का तिमाही स्टेटमेंट जारी करने के लिए तीन हफ्ते और सालाना कप्लायंस रिपोर्ट के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है।

बीएसई सेंसेक्स 30  

आईटीसी, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, इंफोसिस, हीरोमोटर्स, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक और बजाजऑटो को छोड़कर अन्य सभी बीएसई सेंसेक्स में गिरावट देखने को मिली।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article BCCI का बड़ा फैसला, सिर्फ मुख्य चयनकर्ता को मिलेगा बिजनेस क्लास का टिकट
Next Article कोरोना के कारण केंद्र ने अपने 50 प्रतिशत कर्मचारियों को दिया घर से काम करने का निर्देश

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पांडेसरा में पर्युषण महापर्व के अवसर पर आध्यात्मिक साधना का अनुपम वातावरण
social
September 12, 2026
दक्षिण मुंबई: अणुव्रत चेतना दिवस पर साध्वीवृन्द का उद्बोधन, आत्म अस्तित्व में व्रत की चेतना
social
September 12, 2026
रणवीर सिंह बने BMW के नए ब्रांड एंबेसडर
Business entertainment
September 11, 2026
अनावश्यक नहीं बोलना भी है मौन की साधना : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?