मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल गोरेगांव में 8 मार्च रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिलामंडल के निर्देशानुसार दुपहिया वाहन से रैली का आयोजन किया गया।
Wow (women on wheel) के तहत निकाली रैली में गोरेगांव तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष दिनेश जी बोहरा, अणुव्रत समिति मुंबई के पर्यावरण परवेसक अशोक जी चौधरी बांगुर नगर से एवं गोरेगांव महिला मंडल की संयोजिका अंजू चंडालिया एवं उनकी पूरी टीम, गोरेगांव वेस्ट, संतोष नगर ,ईस्ट एवं बांगुर नगर की सभी महिला मंडल की बहनों ने और गोरेगांव वेस्ट कन्या मंडल ने बडे जोश और उत्त्साह से भाग लिया।
1 किलोमीटर लम्बी रेली को 11/2 घंटे का समय लगा, गोरेगांव आई बी पटेल स्कूल से शुरू हूई सेटेशन रोड, जीपी रोड,आरे रोड,पिरामल नगर और जवाहर नगर से होते हुए गोरेगांव तेरापंथ भवन पहुंची सकल समाज की महिलाओ की सहभागिता रही। 4 रैली के पश्चात कार्यक्रम रखा गया दुपहिया वाहन वालों को सर्टिफिकेट वितरण किये। सभी ने महिला दिवस पर अपने विचारो की अभिव्यक्ति दी। महा रैली मे दुपहिया वाहन 25 रहे, कुल उपस्थिति 90 हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल, ते यु प एवं कन्या मंडल का अथक प्रयास रहा।
महिला दिवस पर गोरेगांव में महिला मंडल ने निकाली वाहन रैली

