मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल चेंबूर में 8 मार्च रविवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिलामंडल के निर्देशानुसार दुपहिया वाहन से महा रैली का आयोजन किया गया। रैली अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान संदीप जी कोठारी अखिल भारतीय महिला मंडल की महामंत्री श्रीमती तरूना जी बोहरा, तेरापंथ सभा मुम्बई अध्यक्ष श्रीमान नरेंद्रजी तातेड़, मुम्बई महिला मंडल अध्यक्षा भाग्यश्री जी कछारा, निर्वतमान अध्यक्षा जयश्रीजी बडाला ने हरी झंडी दिखाकर महारेली का आगाज किया। 3 किलोमीटर लम्बी रेली को 1 घंटे का समय लगा, रेली मे सकल समाज की महिलाओ की सहभागिता रही बेंड बाजा और नारो के साथ रेली को पूर्ण किया।रैली में कन्यायमंडल ने करोंना वाइरस, आवेयरनेस का विज्ञापन भी किया।
रेली के पश्चात कार्यक्रम रखा गया अभातेयूप अध्यक्ष श्री संदीपजी कोठारी ,अभातेमम महामंत्री श्रीमती तरुणा जी बोहरा मुम्बई सभा अध्यक्ष श्रीमान नरेंद्र जी तातेड़ मुम्बई महिला मंडल श्रीमती भाग्यश्री जी कच्छारा, निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती जयश्री जी बडाला, Tpf मुम्बई अध्यक्ष श्री दीपकजी डागलिया, मंत्री श्री राजजी सिंघवी, I R S सारिका जी जैन, I R S चिराग शाह, नगरसेविका अंजलीजी नायक, ट्राफ़िक पोलिस ज्योतसना जी साल्वी, श्री लक्ष्मण जी कोठारी, श्री कुशल जी गादियाँ, M वार्ड नगरसेविका आशा ताई मराटे सभी का स्वागत व सम्मान किया गया सभी ने महिला दिवस पर अपने विचारो की अभिव्यक्ति दी।
महा रैली मे दुपहिया वाहन 52रहे, कुल उपस्थिति 185 हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने मे चेंबुर संयोजिका वनिता बाफ़ना, सहसंयोजिका लीना सिंघवी, कोषाध्यक्ष वनिता चंडालिया मुम्बई महिला मण्डल से कार्यकारिणी सदस्य क्रांतिजी सुराना, कल्पना जीं परमार, अंजु जी कोठारी का अथकश्रम रहा, जूली परमार, दीपाली बोहरा, साधना कोठारी, उमामेहता, शर्मिलाडुंगरवाल, संगीता दुग्गड आदि सभी का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम मे स्वागत भाषण संयोजिका वनिता बाफना, आभारज्ञापन जयश्री जी बड़ाला, संचालन लीना सिंघवी ने किया। वनिता चंडालिया ने सभी उपस्थित सदस्यो से पुरा डेटा कल्लेक्ट कर लोगबूक भरवाई ।ते यू प अध्यक्ष रिंकु जी बाफ़ना , राकेश जी सिंघवी , चंद्रेश जी दुग्गड , भेरूलाल जी परमार और पुरी ते यु प टीम उपस्थित रही और सभी का सहयोग रहा। चेंबूर महिला मंडल व युवक परिषद का बहुत सराहनीय योगदान रहा।
महिला दिवस पर चेम्बूर महिला मंडल का भव्य दुपहिया वाहन से महारैली

