इस्लामपुर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार इस्लामपुर महिला मंडल द्वारा *मेरा परिवार- मेरा संसार* कार्यशाला का आयोजन आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वीश्री डॉ पीयूषप्रभाजी ठाना 4 के सान्निध्य में किया गया। नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तीनो संस्थाओं के अध्यक्ष,उपमंत्री ने जोड़े से मंगलाचरण किया। महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती जयश्री सिंघी ने स्वागत भाषण से सभी अतिथियों का स्वागत किया।
साध्वीश्री डॉ पीयूषप्रभा जी ने मंगल उदबोधन में फ़रमाया की परिवार एक वटवृक्ष है जिसमे अनेक फल, फूल खिलते है। उसकी जड़ यानि नींव मजबूत है तभी वह टीका हुआ रहेगा।साध्वीश्रीजी ने आचार्य श्री महाप्रज्ञजी द्वारा दिये गए सूत्र श्रम करो सफल बनो, सहन करो सफल बनो को अपनाने के लिए कहा।
साध्वीश्री दीप्तियशाजी ने मेरा परिवार विषय पर वक्तव्य दिया कि परिवार के सहयोग के बिना कुछ भी सम्भव नही है। जब तक परिवार का सहयोग व स्वीकृति नही है मनुष्य अपने शिखर तक नही पहुंच सकेगा। आपने कहा कि प्रमोद भावना,आपसी संवाद व सहनशीलता जिस घर मे है वह परिवार
कभी बिखर नही सकता।उन्होंने एक रोचक प्रतियोगिता से परिवार की महत्ता को समझाया,जिसमे 8 परिवारों ने भाग लिया। विजेता परिवारों को पुरस्कृत किया गया। श्रीमान तोलारामजी सेठिया व श्रीमती शारदाजी झंवर ने निर्णय दिया। लगभग 10 परिवार फैमिली फोटो फ्रेम बनाकर लाए। अंत मे महिला मंडल मंत्री श्रीमती नेहा पींचा ने आभार ज्ञापन किया।कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन श्रीमती ललिता धारेवा ने किया।
कार्यक्रम में स्थानीय सभाध्यक्ष श्रीमान लक्ष्मीपतजी गोलछा, महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमान कन्हैयालालजी बोथरा, अभातेयुप के TTF राष्ट्रीय प्रभारी व तेयुप अध्यक्ष श्री विकासजी बोथरा, सिलीगुड़ी अणुव्रत समिति के श्रीमान तोलारामजी सेठिया एवं पदाधिकारी, सिलीगुड़ी ATDC के चैयरमैन श्रीमान बच्छराजजी सेठिया,सिलीगुड़ी तेयुप अध्यक्ष दीपकजी, दलखोला से अणुव्रत समिति अध्यक्ष श्रीमान नगराजजी गदैया उपस्थित रहे। साथ ही दिगंबर, स्थानकवासी, महेश्वरी व अग्रवाल समाज की बहनों की भी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में तेरापंथ सभा, महिला मण्डल, युवक परिषद व अणुव्रत समिति एवं कन्यामण्डल से निष्ठा सिंघी का भी पूर्ण सहयोग रहा।
समाचार प्रदाता : निधी बोथरा
इस्लामपुर में ‘स्व से शिखर तक’ कार्यशाला का आयोजन

