नई दिल्ली:लियोनेल मेसी के चार गोल की मदद से बार्सिलोना ने शनिवार को बड़ी जीत दर्ज करके ला लिगा फुटबॉल टूर्नामेंट की अंकतालिका में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया जबकि रीयल मैड्रिड को लेवेंटे के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
मेसी ने 14वें, 37वें, 40वें और 87वें मिनट में गोल किए जिससे बार्सिलोना ने इबार को 5-0 से करारी शिकस्त दी। बार्सिलोना की तरफ से पांचवां गोल आर्थर मेलो ने 89वें मिनट में किया। बार्सिलोना के अब 25 मैचों में 55 अंक हो गए हैं जो रीयल मैड्रिड से दो अंक अधिक हैं।
रीयल को एक अन्य मैच में लेवेंटे से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। लेवेंट के लिए यह महत्वपूर्ण गोल जोस लुईस मोरलेस नोगालेस ने 79वें मिनट में किया। रीयल मैड्रिड के अब 25 मैचों में 53 अंक हैं।
ला लिगा टूर्नामेंट: लियोनेल मेसी के चार गोल से टॉप पर पहुंचा बार्सिलोना

