सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अनुच्छेद 370:राजनाथ ने कहा- कश्मीर में नजरबंद अब्दुल्ला और मुफ्ती की जल्द रिहाई की प्रार्थना करूंगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

अनुच्छेद 370:राजनाथ ने कहा- कश्मीर में नजरबंद अब्दुल्ला और मुफ्ती की जल्द रिहाई की प्रार्थना करूंगा

Last updated: February 23, 2020 6:57 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि वे जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती की जल्द रिहाई के लिए प्रार्थना करेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि वे रिहा होने के बाद जम्मू-कश्मीर की स्थिति सामान्य करने में योगदान देंगे। मोदी सरकार द्वारा 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को हटा दिया गया था। इसके बाद राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया गया।

इसके बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, उनके बेटे उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत घाटी के कई नेताओं को एहतियात के तौर पर नजरबंद कर दिया गया था। हालांकि, ज्यादातर नेताओं को रिहा कर दिया गया है। फारूक को सितंबर में पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया था। हाल ही में उमर और महबूबा को भी इसी कानून के तहत हिरासत में लिया गया है।

कश्मीर के हितों को देखते हुए कई कदम उठाए गए: सिंह

न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में शनिवार को राजनाथ ने कहा- कश्मीर में अब शांति का माहौल है। वहां स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। सुधार के साथ-साथ इन फैसलों (नजरबंदी से राजनेताओं की रिहाई) को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार ने किसी पर अत्याचार नहीं किया है। सरकार ने कश्मीर के हितों को देखते हुए कुछ कदम उठाए हैं। हर किसी को इसका स्वागत करना चाहिए।

भाजपा की विचारधारा पर रक्षामंत्री ने कहा कि सांप्रदायिक राजनीति का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने इस धारणा को खारिज किया कि मोदी सरकार धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। उन्होंने अपनी दो रैलियों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैंने पहले भी अपनी मेरठ और मेंगलुरु की रैलियों में कहा है कि मुसलमान भारत का नागरिक और हमारा भाई है। वह हमारे जिगर का टुकड़ा है।’’

‘जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव का सवाल ही नहीं’

सिंह ने कहा- मोदी की अगुवाई में सरकार ने शुरुआत से ही मुस्लिम नागरिकों में डर हटाने और उनमें आत्मविश्वास भरने की कोशिश की है। कुछ ताकतें हैं, जो उन्हें गुमराह कर रही हैं। लेकिन, भाजपा किसी भी स्थिति में भारत के अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं जा सकती। मोदी ने शुरुआत से ही ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा दिया है। जाति, धर्म और रंग के आधार पर भेदभाव का कोई सवाल ही नहीं उठता। हम इसके बारे में सोच भी नहीं सकते।

कुछ लोग केवल वोट बैंक के बारे में ही सोचते हैं: सिंह

सिंह ने कहा- कुछ ताकतें हैं, जो केवल वोट बैंक के बारे में ही सोचती हैं। राजनीति महज वोटों के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण करने के लिए करनी चाहिए। जो हिंदुत्व की विचारधारा में विश्वास करते हैं, वे भी पहचान के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकते, क्योंकि हिंदुत्व का मतलब ही वसुधैव कुटुंबकम (दुनिया एक परिवार) है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रसोई गैस और सीएनजी के 25 फीसदी तक घट सकते हैं दाम
Next Article ला लिगा टूर्नामेंट: लियोनेल मेसी के चार गोल से टॉप पर पहुंचा बार्सिलोना

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया में महा सती अंजना परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 
social
September 7, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र ठाणे ने किया अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026 का शानदार आय़ोजन
social
September 7, 2026
कृति खरबंदा ने अली फज़ल के ‘मिर्जापुर’ में काम की सराहना की, शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट
entertainment
September 7, 2026
जन्माष्टमी पर मिला सहयोग का अनमोल उपहार
social
September 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?