सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप: फाइनल में पहुंचकर जितेंदर ओलंपिक क्वॉलिफायर के लिए भारतीय टीम में
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप: फाइनल में पहुंचकर जितेंदर ओलंपिक क्वॉलिफायर के लिए भारतीय टीम में

Last updated: February 23, 2020 7:13 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:जितेंदर कुमार ने रविवार (23 फरवरी) को एशियाई चैंपियनशिप के 74 किग्रा फाइनल में पहुंचकर ओलंपिक क्वॉलिफायर के लिए भारतीय टीम में स्थान पक्का किया जबकि दीपक पूनिया और राहुल अवारे अपने सेमीफाइनल गंवाकर कांस्य पदक जीतने की कोशिश करेंगे। जितेंदर ने अपना क्वॉलिफिकेशन मुकाबला आसानी से जीत लिया। इसके बाद उन्होंने ईरान के मुस्तफा मोहाबाली हुसेनखानी और मंगोलिया के सुमियाबजार जांदनबड (2-1) को शिकस्त दी। अब वह कजाखस्तान के गत चैम्पियन दानियार कैसानोव से भिड़ेंगे।

हालांकि उनका प्रदर्शन राष्ट्रीय महासंघ को भरोसा दिलाने के लिए काफी था कि उन्हें ओलंपिक क्वॉलिफायर के लिए किर्गिस्तान के बिशकेक जाना चाहिए और इस वर्ग के लिए दोबारा ट्रायल की जरूरत नहीं पड़ी। इसका मतलब है कि दो बार के ओलंपिक पदकधारी सुशील कुमार (वह भी 74 किग्रा में खेलते हैं) को इंतजार करके देखना होगा कि जितेंदर बिशकेक में कैसा प्रदर्शन करते हैं जिसमें फाइनल में पहुंचने वाला पहलवान तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर लेगा।

अगर जितेंदर वहां स्वर्ण पदक के मुकाबले तक पहुंच जाते हैं तो इससे सुशील का रास्ता बंद हो जाएगा जो 2018 एशियाई खेलों के बाद से जूझ रहे हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बीबी शरण सिंह ने कहा, ”हम पुरूष फ्रीस्टाइल में किसी वर्ग में ट्रायल नहीं करायेंगे। हम देखेंगे कि बिशकेक में हमारे पहलवान कैसा प्रदर्शन करेंगे।”

वहीं विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक को 86 किग्रा सेमीफाइनल में जापान के शुतारो यामादा से हार का सामना करना पड़ा। दीपक ने टखने की चोट के कारण विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में ईरान के हसन याजदानी को वाकओवर दे दिया था और तब से यह उनकी पहली प्रतियोगिता है। अब वह कांस्य पदक के लिए इसा अब्दुलसलाम अब्दुलवहाब अल ओबैदी से भिड़ेंगे।

वहीं नूर सुल्तान में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले राहुल ने गैर ओलंपिक 61 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के जाहोंगीरमिर्जा तुरोबोव पर 11-9 से जीत हासिल की। लेकिन वह सेमीफाइनल में किर्गिस्तान के उलुकबेक झोलदोशबेकोव से 3-5 से हार गए। अब वह कांस्य के लिए ईरान के माजिद अलमास दास्तान के सामने होंगे।

सतेंदर ने 125 किग्रा वर्ग में अपना क्वॉलिफिकेशन मुकाबला जीता,  लेकिन वह क्वार्टर फाइनल और फिर रेपेचज दौर में हार गए। सोमवीर की 92 किग्रा वर्ग में चुनौती केवल 24 सेकेंड तक ही टिक सकी क्योंकि उज्बेकिस्तान के प्रतिद्वंद्वी अजीनीयाज सापारनियाजोव ने क्वार्टर फाइनल में उन्हें गिराकर आराम से जीत हासिल की।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ला लिगा टूर्नामेंट: लियोनेल मेसी के चार गोल से टॉप पर पहुंचा बार्सिलोना
Next Article शरत और साथियान ने हंगरी ओपन में जीता सिल्वर, 10 साल की हंसिनी को स्वीडन में ब्रॉन्ज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया में महा सती अंजना परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 
social
September 7, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र ठाणे ने किया अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026 का शानदार आय़ोजन
social
September 7, 2026
कृति खरबंदा ने अली फज़ल के ‘मिर्जापुर’ में काम की सराहना की, शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट
entertainment
September 7, 2026
जन्माष्टमी पर मिला सहयोग का अनमोल उपहार
social
September 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?