सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पहला टेस्ट:भारत-न्यूजीलैंड मैच कल से; दोनों टीमें 3 साल बाद भिड़ेंगी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

पहला टेस्ट:भारत-न्यूजीलैंड मैच कल से; दोनों टीमें 3 साल बाद भिड़ेंगी

Last updated: February 20, 2020 2:15 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

वेलिंग्टन:भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच शुक्रवार से वेलिंगटन में खेला जाएगा। दोनों टीमें 3 साल बाद आमने-सामने होंगी। पिछली बार भारतीय टीम ने अपने घर में सितंबर 2016 में न्यूजीलैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। साथ ही टीम इंडिया के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ 12वीं सीरीज जीतने का मौका है। दोनों टीमों के बीच अब तक 20 सीरीज खेली गईं, जिनमें टीम इंडिया ने 11 बार जीत हासिल की। 5 में भारत को हार मिली, जबकि 4 सीरीज ड्रॉ रही हैं।

भारत ने कीवी टीम के खिलाफ अब तक 57 में से 21 टेस्ट में जीत दर्ज की, जबकि 10 मैच हारे हैं। 26 मुकाबले ड्रॉ हुए। वहीं, न्यूजीलैंड के घर में भारत ने 23 में से सिर्फ 5 मुकाबले ही जीते हैं। 8 में टीम को हार मिली, जबकि 10 टेस्ट ड्रॉ हुए।

पिच और मौसम रिपोर्ट: शुक्रवार को वेलिंगटन का तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की आशंका है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलेगी।

  • मैदान पर हुए कुल वनडे : 63
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती : 12
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती : 27
  • पहली पारी में औसत स्कोर : 307
  • दूसरी पारी में औसत स्कोर : 322
  • तीसरी पारी में औसत स्कोर : 246
  • चौथी पारी में औसत स्कोर : 141

पृथ्वी की एक साल बाद वापसी
पृथ्वी शॉ ने नवंबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में शतक लगाया था। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। वे अभ्यास मैच में चोटिल हो गए थे। उनके पैर में चोट लगी थी। उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा था। इसके बाद उन पर प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के कारण 8 महीने का प्रतिबंध भी लगा। पृथ्वी ने नवंबर 2019 से घरेलू क्रिकेट में वापसी की। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक भी लगाया था। पृथ्वी ने पिछला टेस्ट अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इसमें उन्होंने 70 और 33 रन की पारी खेली थी। पृथ्वी ने अब तक 2 टेस्ट में 118.50 की औसत से 237 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक भी है।

शुभमन का टेस्ट में डेब्यू हो सकता है
शुभमन गिल ने अब तक टेस्ट में डेब्यू नहीं किया है। उन्होंने अब तक 2 वनडे खेले हैं, जिनमें 8 की औसत से सिर्फ 16 रन बनाए। गिल ने पिछले दिनों न्यूजीलैंड ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में नाबाद दोहरा शतक लगाया था।

कोहली की कप्तानी में पहले फील्डिंग करते हुए नहीं जीते
कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने विदेश में पहले फील्डिंग करते हुए एक भी मैच नहीं जीता है। 11 में से 8 मैच गंवाए हैं, जबकि 3 मैच ड्रॉ रहे। दूसरी ओर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 में से 13 मुकाबले जीते। 1 हारे।

टेलर तीनों फॉर्मेट में 100-100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के रॉस टेलर का यह 100वां टेस्ट होगा। वे तीनों फॉर्मेट (वनडे, टेस्ट और टी-20) में 100-100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी होंगे। टेलर ने अब तक 99 टेस्ट में 46.28 के औसत से 7174 रन बनाए, जिसमें 19 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 231 वनडे में 8570 रन बनाए, जिसमें 21 शतक तथा 51 अर्धशतक शामिल हैं। टेलर ने 100 टी-20 में 7 अर्धशतक की मदद से 1909 रन बनाए हैं।

दोनों टीमें:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, इशांत शर्मा।

न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लेंडल, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, काइल जैमिसन, हेनरी निकोल्स, रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरेल मिशेल, एजाज पटेल, टिम साउदी, नील वैगनर, बीजे वाटलिंग और मैट हेनरी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पूर्व कमिश्नर मारिया का एक और दावा- मुझे थी गुलशन कुमार की हत्या की साजिश की जानकारी
Next Article क्यों टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री के लिए खास है वेलिंग्टन मैदान, खुद बताई वजह
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?