सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एशियाई चैंपियनशिप: सुनील कुमार को गोल्ड, ग्रीको रोमन खिताब का भारत का 27 साल का इंतजार खत्म
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

एशियाई चैंपियनशिप: सुनील कुमार को गोल्ड, ग्रीको रोमन खिताब का भारत का 27 साल का इंतजार खत्म

Last updated: February 19, 2020 4:51 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:भारतीय पहलवान सुनील कुमार ने मंगलवार (18 फरवरी) को 87 किग्रा वर्ग के फाइनल में किर्गिस्तान के अजात सालिदिनोव को 5-0 से हराकर भारत को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के ग्रीको रोमन वर्ग में 27 साल में पहला स्वर्ण पदक दिलाया। सेमीफाइनल में पिछड़ने के बाद जीत दर्ज करने वाले सुनील ने यहां केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में 87 किग्रा वर्ग के फाइनल में अपने विरोधी को आसानी से पछाड़ दिया।
इससे पहले सुनील सेमीफाइनल में कजाखस्तान के अजामत कुस्तुबायेव के खिलाफ 1-8 से पिछड़ रहे थे लेकिन इसके बाद जोरदार वापसी करते हुए लगातार 11 अंक के साथ 12-8 से जीत दर्ज करने में सफल रहे।
सुनील कुमार 2019 में भी इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन उन्हें खिताबी मुकाबले में हार के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। सुनील ने खिताब जीतने के बाद कहा, ”आज भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर मैं काफी खुश हूं। मैंने अपनी तकनीक पर काफी कड़ी मेहनत की और अपने पिछले साल के प्रदर्शन से बेहतर करके काफी अच्छा लग रहा है।”
एक अन्य भारतीय अर्जुन हलाकुर्की ने भी ग्रीको रोमन वर्ग की 55 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। अर्जुन का अपने पहले सीनियर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में यह पहला पदक है। अर्जुन सेमीफाइनल में ईरान के नासिरपोर के खिलाफ 7-1 से आगे चल रहे थे लेकिन उन्हें 7-8 से हार का सामना करना पड़ा।
130 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के मेहर सिंह को कोरियाई पहलवान मिनसोक किम से 1-9 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। मेहर सिंह कांस्य पदक मुकाबले में उतरे लेकिन किर्गिजिस्तान के रोमन मिंज ने उन्हें नजदीकी मुकाबले में 3-2 से हरा दिया। एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के शुरू होने से तीन दिन पहले ही 130 किग्रा वर्ग में भारत के नंबर एक पहलवान नवीन ने चोट की वजह से चैंपियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया था और उनकी जगह मेहर उतरे। मेहर ने क्वार्टरफाइनल में उज्बेकिस्तान के दलेर रख्मातोव को 4-0 से हराकर अच्छी शुरुआत की लेकिन उन्हें फिर सेमीफाइनल और कांस्य पदक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
भारत की ओर से पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे साजन को 77 किग्रा वर्ग में निराशाजनक रूप से हार का सामना करना पड़ा। साजन को पहले ही राउंड में किर्गिजस्तान के रेनत इलियाजुलु से 6-9 से हार झेलनी पड़ी। इलियाजुलु के सेमीफाइनल में हारने के कारण साजन के रेपेचेज में उतरने की उम्मीदें समाप्त हो गई।
63 किग्रा वर्ग में भी भारत को निराशा हाथ लगी। इस वर्ग में भारत के सचिन राणा को क्वार्टरफाइनल में उज्बेकिस्तान के एलमुरात तासमुरादोव ने 8-0 के बड़े अंतर से हरा दिया। तासमुरादोव फाइनल में पहुंचे जिससे सचिन को रेपेचेज में उतरने का मौका मिल गया लेकिन वह कजाकिस्तान के येरनूर फिदाखमेतोव से 3-6 से हारकर कांस्य पदक मुकाबले में उतरने का मौका चूक गए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article स्टोरी मिरर की “ऑथर ओफ द ईयर” में सेंकेड रनर अप रहीं निक्की शर्मा रश्मि को खिताब
Next Article कोरोना वायरस के कारण ओलंपिक आयोजन पर जोखिम का कयास जल्दीबाजी: WHO
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

Gen Z के दौर में 22 वर्षीय भूमि जैन की तप-साधना बनी प्रेरणा, 186 जैन एकासन कर रचा अनुकरणीय उदाहरण
social
November 21, 2026
रेजांगला शौर्य दिवस पर गणेश इंटर कॉलेज, तहबरपुर में 120 वीर अहीर सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया
state
November 21, 2026
इंटरनेशनल मेन्स डे पर गौरव खन्ना का सवाल, ‘आखिरी बार आपने अपनी कोई ख्वाहिश कब पूरी की थी?’
entertainment
November 21, 2026
भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड ने 32Red एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर हॉलीवुड फिल्म ‘CAPTIVATED’ से अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की दुनिया में रखा कदम
entertainment
November 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?