मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस में फिर एक बार कलह होती नजर आ रही है। पूर्व सीएम और उद्धव सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर खुद को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग रखी है। वर्तमान में बाला साहब थोराट महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।
अशोक चव्हाण ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा- हाल में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इस कारण उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाए।’ चव्हाण इससे पहले भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
पिछले साल लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार की तब प्रदेश अध्यक्ष रहे अशोक चव्हाण ने नैतिक जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने इसके बाद इस्तीफा भेजा था, जिसे पार्टी ने स्वीकार कर लिया था। पार्टी सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र में जल्द ही नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। इस रेस में अशोक चव्हाण के साथ राजीव सातव का भी नाम हैं।